*Scholarship Distribution & Career Counseling Program*
Samoon Foundation organizes scholarship programs every year to support meritorious students from economically weaker backgrounds and conducts career counseling sessions to guide them toward better career choices.
This year, the Scholarship Distribution & Career Counseling Program was successfully organized on 25 February 2019 at Omkarananda Saraswati Government Degree College, Devprayag.
Under this initiative:
Selected meritorious students were awarded scholarships of ₹3000 per student.
Out of 18 selected students, 13 students received scholarships from Samoon Foundation, while the remaining 5 students were supported by Ms. Roshani Chamoli.
Students who secured highest marks in their respective streams in the previous semester were honored with mementos.
The program also included an inspiring career guidance session by Mr. Kamal Kant Singh (Deputy General Manager, BHEL Haridwar), who guided students in making informed and effective career choices.
This scholarship project was planned in two phases:
Phase 1: Scholarship distribution to college students (completed on 25/02/2019).
Phase 2: Scholarships for primary, secondary, and intermediate school students will be distributed after April, considering ongoing examinations.
This year, the entire program was dedicated to the brave soldiers martyred in the Pulwama attack, as a mark of respect and gratitude.
Samoon Foundation expresses heartfelt thanks to the college administration, faculty members, students, donors, and all supporters who contributed to the successful execution of this initiative.
We hope that this effort will help students in shaping a brighter future and making confident career decisions after graduation.
Team Samoon – Dedicated to Humanity
*छात्रवृत्ति वितरण एवं करियर मार्गदर्शन शिविर*
समूण फाउंडेशन प्रति वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर किन्तु मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करती है तथा करियर काउंसलिंग शिविरों के माध्यम से उन्हें बेहतर करियर चयन हेतु मार्गदर्शन देती है।
इसी क्रम में दिनांक 25 फरवरी 2019 को ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग में छात्रवृत्ति वितरण एवं करियर मार्गदर्शन शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत:
चयनित विद्यार्थियों को ₹3000 प्रति विद्यार्थी के रूप में छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
कुल 18 चयनित विद्यार्थियों में से 13 विद्यार्थियों को समूण फाउंडेशन तथा 5 विद्यार्थियों को रोशनी चमोली जी द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
पिछले सेमेस्टर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में श्री कमल कांत सिंह (उप महाप्रबंधक, BHEL हरिद्वार) द्वारा विद्यार्थियों को उनके करियर चयन के लिए प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया गया।
यह छात्रवृत्ति कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है:
प्रथम चरण: महाविद्यालय के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरण (25/02/2019 को सम्पन्न)।
द्वितीय चरण: प्राथमिक, उच्चतर माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट विद्यालयों के विद्यार्थियों को अप्रैल के बाद छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
इस वर्ष यह कार्यक्रम पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों को समर्पित किया गया।
समूण परिवार इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महाविद्यालय प्रशासन, गुरुजनों, विद्यार्थियों, दानदाताओं एवं सभी सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता है।
हम आशा करते हैं कि इस पहल से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और उन्हें अपने उज्ज्वल भविष्य एवं बेहतर करियर चयन में सहायता प्राप्त होगी।
टीम समूण – मानवता को समर्पित

































































