Wednesday, 28 September 2022

Masks and sanitizers were provided to Sachin Bhatt at the request of the village head of Dhonda Palipur Bhardar. What are Samoon Foundation's main focus areas? Can you summarize recent community outreach initiatives? How can I donate to support these causes?

 

DATED: 25  MAY 2021 (TUSEDAY)

सम्मानित ग्राम प्रधान ढोंढा पालीपुर भरदार के निवेदन पर सचिन भट्ट को प्रदान किये मास्क व् सेनेटाइज़र्स। गावों में संक्रमण फैलने को रोकने लिए जितना भी सहयोग हो सके सबको करना चाहिए था । अपने ग्राम समाज के लिए चिंतित सचिन भट्ट जैसे युवाओं की समूण फॉउंडेशन सराहना करता है। भले हो कुछ कम मात्रा में मास्क सेनेटाइज़र्स उपलब्ध हो पा रहे थे  लेकिन हर गांव जहाँ कन्टेंटमेंट जोन्स था  व् ऐसे जोन्स के निकटवर्ती गावों में यह सामग्री पहुंचा पाने का समूण फॉउंडेशन भसकर प्रयास कर रही थी ।

उस  सुबह हमारे द्वारा ग्राम ढोंढा पॉलीपुर भरदार के के लिए कुछ मास्क व् सेनेटिज़ेर्स भेजे थे जिन्हे स्थानीय युवा सचिन भट्ट ने ग्रामीणों में वितरित कर हमे कुछ तस्वीरें भेजीं थी । बड़ी ख़ुशी होती थी  जब हमारे द्वारा प्रेषित वस्तु जरूरतमंद लोगों तक पहुंच जाती थी । इस त्वरित वितरण के लिए हम सचिन भट्ट जी का धन्यवाद किया। 






At the request of Area Panchayat Member of Bhyunta Paschim Bhardar, Rudraprayag, Ajay Pundeer, masks, sanitizers, and oximeters were provided by the Samoon Office, Rudraprayag (Sumari).

 

DATED: 25  MAY 2021 (TUSEDAY)


क्षेत्र पंचायत सदस्य भ्युंता पश्चिम भरदार रुद्रपयाग अजय पुंडीर के निवेदन पर समूण कार्यालय रुद्रप्रयाग (सुमाड़ी) मास्क सेनेटाइजर व् ऑक्सीमीटर उपलब्ध करवाए गए थे  ग्राम - चौण्डा सिराइ पालिगाड खरगेड् भ्युन्ता सेरा स्यारी बांसी पपडासु मलयासयू सौरा तिमली सतनी कफना आदि में संक्रमित घरों व् आसपास वितरण का विचार किया गया । 

 





It’s the passion for social service, sir.

 

DATED: 25  MAY 2021 (TUSEDAY)

यह समाज सेवा का ही जुनून है सहाब कि 20 से 25 किलो के राशन के कट्टों को गांव-गांव तक मिलों पैदल चल कर पहुंचाने में लगे थे  समूण परिवार के सम्मानित समर्पित सदस्य अनिल सिंह बच्ची जी ।




Masks, sanitizers, and oximeters were delivered to the village at the request of Area Panchayat Member Mahi Guriyal Ji.

 

DATED: 24  MAY 2021 (MONDAY)


क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरियाली टिहरी गढ़वाल व् लोककलाकार माहि सुरियाल को दिए मास्क सेनेटाइजर व् एक ऑक्सीमीटर। ग्राम - केन्सुर, सौन्दाड़ी, गुरियाली ,पालकोट, सोनी, पवेथ, लसेर, घुरसाड़, भूटली, सौंडी, नैल, रानाकोट और पाली आदि ग्रामों में वितरण के लिए योजना बनाई ।

समूण फॉउंडेशन की टीमें दिन रात लगीं थी  इस प्रयास में कि ज्यादा से ज्यादा और जल्दी से जल्दी सभी मास्क सेनेटाइज़र्स व् अन्य उपकरण जरूरतमंद गावों तक पहुचाये गए । इसी कड़ी मेंउस दिन  क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरियाली माहि सुरियल जी के निवेदन पर उन्हें तुरंत मास्क सेनेटाइजर व् ऑक्सीमीटर उपलब्ध करवाए गए। सभी दानकर्ताओं व् सहयोगकर्ताओं का तहे दिल से धन्यवाद दिया गया ।




Masks, sanitizers, and oximeters were distributed as COVID-19 help in a village in Chamoli Garhwal.

 

DATED: 24  MAY 2021 (MONDAY) 

चमोली गढ़वाल के ग्राम भटोली में 1 मास्क का पैकेट, ग्राम देवलगढ़ में 2 पैकेट मास्क और 2 ऑक्सीमीटर व ग्राम चौखाल में 10 लीटर सेनेटाइजर और 2 पैकेट मास्क के दिए गये | कोरोना प्रभाव को देखते हुए हर व्यक्ति से मिलना संभव नहीं था इसलिये उक्त गांवों में यह सामग्री पहुंचा दी गई थी ।

समूण परिवार के कर्मठ सदस्य विजय मोहन पैन्यूली जी द्वारा समूण सिलाई प्रशिक्षण केंद्र ल्वाह, चमोली में मास्क, सैनिटाइजर, ऑक्सीमीटर इत्यादी बांटे गए।




Ration was provided to Godambari Devi Ji by the Samoon Foundation.

 

DATED: 24  MAY 2021 (MONDAY)

गांव मठूयल, विकास खंड जखोली, जिला रूद्रप्रयाग में  स्वर्गीय जीत सिंह की पत्नी गोदामबरी देवी अपने परिवार में अकेले सदस्य हैं। कुछ समय पहले पहले इनके पुत्र की मृत्यु हुई और उसके बाद उनके पति की। परिवार में कोई भी कमाने वाला नहीं था । इनकी जानकारी मिलते ही समूण फाउंडेशन के द्वारा इनको राशन उपलब्ध कराई गई।


उत्तराखंड पुलिस होमगॉर्डस पी आर डी सभी जवानों को मास्क व् सेनेटाइज़र्स प्रदान किये गए ।

 

DATED: 24  MAY 2021 (MONDAY)

हमारी सुरक्षा में दिन रात तैनात थाना तपोवन मुनि की रेती बेरिरय पर ड्यूटी कर रहे जवानों व् सेम्पलिंग ड्यूटी कर रहे स्टाफ मास्क व् सेनेटाइज़र्स प्रदान किये गए। उत्तराखंड पुलिस होमगॉर्डस पी आर डी सभी जवानों को समूण फॉउंडेशन दिल से सेल्यूट करता है।





सामूण फाउंडेशन ने ग्राम सभा बूढ़ना मे बांटी राशन किट।

 

DATED: 24  MAY 2021 (MONDAY)

गांव नौसरी, ग्राम सभा भुटना, विकास खंड -जखोली, रुद्रप्रयाग में अति निर्धन विधवा महिला राधा देवी को समूण फाउंडेशन की ओर से राशन प्रदान किया गया।



धन के साथ-साथ अन्न से भी सहयोग करती सम्मानित सदस्य मंजू रावत जी।

 

DATED: 24  MAY 2021 (MONDAY)


सम्मानित सदस्य मंजू रावत जी और उनके पति भजन सिंह रावत जी ने देहरादून रतनपुर से समूण परिवार को 30 kg आटा और 20kg चावल दिये । आपको बता दें कि देहरादून बंजारावाला कारगी चौक पर समूण फाउंडेशन के सहयोग से प्रतिदिन सौ से डेढ़ सौ लोगों के लिए खाना बनाया जा रहा था ।










ADDITONAL LINKS

v  https://www.facebook.com/116774188457636/posts/2504069933061371/


मारखमग्रांट, बुल्लावाला , देहरादून के समाजसेवी श्री मंगल सिंह रौथाण को दिए कुछ मास्क एवं सेनेटाइज़र्स

 

DATED: 24  MAY 2021 (MONDAY)

मारखमग्रांट, बुल्लावाला , देहरादून के समाजसेवी श्री मंगल सिंह रौथाण को दिए कुछ मास्क एवं सेनेटाइज़र्स ताकि वह संक्रमित घरों व् आस पास यह वितरित करें जिससे गांव संक्रमण और अधिक न फैले। अपनी समाजिक कर्तव्यों को समझने वाले व् निर्वहन करने वाले हर एक व्यक्ति का समूण फॉउंडेशन धन्यवाद करता है |