Samoon Foundation Provided Masks, Sanitizers, and Oximeter for Distribution in Villages of Tehri Garhwal
समूण फाउंडेशन द्वारा टिहरी गढ़वाल के विभिन्न गांवों में वितरण हेतु मास्क, सैनिटाइजर एवं ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराए गए
During the COVID-19 pandemic, Samoon Foundation teams were working continuously day and night to ensure that essential safety supplies reached maximum people and villages as quickly as possible.
On 24th May 2021, masks, sanitizers, and an oximeter were provided to respected Block Member of Guriyali, Tehri Garhwal, and folk artist Mr. Mahi Suriyal Ji for distribution in various villages.
A distribution plan was prepared for villages including Kensur, Saundadi, Guriyali, Palkot, Soni, Paweth, Laser, Ghursad, Bhutli, Sondi, Nail, Ranakot, and Pali.
This support was provided on the request of Mr. Mahi Suriyal Ji so that essential COVID-19 safety equipment could reach people in rural areas. Samoon Foundation expresses heartfelt gratitude to all donors and supporters whose contributions made these efforts possible.
Samoon Family
Dedicated to the Service of Humanity
समूण फाउंडेशन द्वारा टिहरी गढ़वाल के विभिन्न गांवों में वितरण हेतु मास्क, सैनिटाइजर एवं ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराए गए
कोरोना महामारी के दौरान समूण फाउंडेशन की टीमें दिन-रात इस प्रयास में जुटी हुई थीं कि अधिक से अधिक जरूरतमंद गांवों तक मास्क, सैनिटाइजर एवं अन्य आवश्यक उपकरण जल्द से जल्द पहुंचाए जा सकें।
इसी क्रम में दिनांक 24/05/2021 को क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरियाली, टिहरी गढ़वाल एवं लोक कलाकार श्री माहि सुरियाल जी के निवेदन पर उन्हें मास्क, सैनिटाइजर एवं एक ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराए गए।
इन सामग्री को निम्न ग्रामों में वितरण करने की योजना बनाई गई:
ग्राम- केन्सुर, सौन्दाड़ी, गुरियाली, पालकोट, सोनी, पवेथ, लसेर, घुरसाड़, भूटली, सौंडी, नैल, रानाकोट एवं पाली।
समूण फाउंडेशन का उद्देश्य था कि कोरोना संक्रमण के कठिन समय में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक आवश्यक सुरक्षा सामग्री पहुंचाई जा सके और उन्हें संक्रमण से बचाव हेतु सहायता मिल सके।
इस सेवा कार्य में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का समूण परिवार हृदय से आभार व्यक्त करता है।
समूण परिवार


No comments:
Post a Comment