Samoon Foundation Provided Ration Support to Rukmani Ji’s Family in Uttarkashi
समूण फाउंडेशन द्वारा उत्तरकाशी में रुकमणी जी के परिवार को राशन सहायता प्रदान की गई
During the COVID-19 pandemic, Samoon Foundation continued its efforts to support families facing financial difficulties and provide essential supplies to those in need.
On 9th July 2021, Samoon Foundation provided ration assistance to the family of Mrs. Rukmani Ji through Mr. Rajiv Rana Ji at her residence in Village Kamad, Post Office Thandi, District Uttarkashi.
Mrs. Rukmani Ji’s husband, late Mr. Nand Lal Ji, had passed away one year earlier. After his demise, the responsibility of raising their four minor children came entirely upon her. With no regular source of income and the burden of managing the entire family alone, she was facing severe financial hardships.
After receiving information about the family’s situation, the Samoon Foundation team extended support by providing essential ration supplies to help them during this difficult time.
Samoon Foundation expresses heartfelt gratitude to all supporters, volunteers, and well-wishers whose cooperation helps the foundation continue its mission of serving needy families.
Samoon Family
Dedicated to the Service of Humanity
समूण फाउंडेशन द्वारा उत्तरकाशी में रुकमणी जी के परिवार को राशन सहायता प्रदान की गई
कोरोना महामारी के कठिन समय में समूण फाउंडेशन द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने का कार्य लगातार जारी था।
दिनांक 09/07/2021 को समूण फाउंडेशन की टीम द्वारा श्री राजीव राणा जी के माध्यम से ग्राम- कमद, पोस्ट ऑफिस- ठाण्डी, जिला- उत्तरकाशी निवासी श्रीमती रुकमणी जी के परिवार तक राशन सहायता पहुंचाई गई।
श्रीमती रुकमणी जी के पति स्वर्गीय श्री नंदलाल जी का निधन एक वर्ष पूर्व हो गया था। उनके निधन के बाद परिवार के चार नाबालिग बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी पूरी तरह रुकमणी जी के ऊपर आ गई थी।
परिवार में कोई कमाने वाला सदस्य नहीं था और आय का कोई साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण इस निर्धन परिवार को जीवन-यापन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
परिवार की स्थिति की जानकारी मिलते ही समूण फाउंडेशन द्वारा आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराकर सहायता प्रदान की गई।
समूण फाउंडेशन अपने सभी दानदाताओं, सहयोगकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों का हृदय से आभार व्यक्त करता है, जिनके सहयोग से जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने का कार्य संभव हो रहा है।
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित




No comments:
Post a Comment