Educational Support through Samoon Foundation Scholarship Program
Date: Friday, 09 April, 2021
Samoon Foundation provided educational support to Mayank and Adarsh Naidiyal, whose father, Mr. Virendra Naidiyal Ji, has been missing for the past 8–9 years. Since then, their mother, Mrs. Laxmi Devi Ji, has been carrying the entire responsibility of raising and educating her children.
Due to the lack of any stable source of income, Mrs. Laxmi Devi Ji approached Samoon Foundation seeking support for her children's education.
Samoon Foundation runs a scholarship program for students who are talented and eager to study but are unable to continue their education due to financial difficulties. Under this initiative, a scholarship of ₹3,000 per student is provided to support their educational needs.
This scholarship program has been running successfully for the past 5–6 years, through which hundreds of deserving students have received scholarships worth lakhs of rupees.
Samoon Foundation remains committed to ensuring that financial challenges do not become a barrier in the education and dreams of deserving children.
Vinod Jethudi
Samoon Family
Dedicated to the Service of Humanity
समूण फाउंडेशन द्वारा छात्रवृत्ति के माध्यम से शिक्षा हेतु सहयोग
दिनांक: शुक्रवार, 09 अप्रैल 2021
मयंक एवं आदर्श नैडियाल के पिता श्री वीरेंद्र नैडियाल जी पिछले 8-9 वर्षों से लापता हैं और उनकी माता श्रीमती लक्ष्मी देवी जी के ऊपर बच्चों के पालन-पोषण एवं शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी है।
आमदनी का कोई स्थायी साधन न होने के कारण लक्ष्मी देवी जी ने बच्चों की शिक्षा हेतु सहयोग के लिए समूण फाउंडेशन से निवेदन किया था।
ऐसे परिवारों के बच्चे जो पढ़ाई में अच्छे होते हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपनी शिक्षा जारी रखने में असमर्थ होते हैं, उनके लिए समूण फाउंडेशन द्वारा छात्रवृत्ति कार्यक्रम संचालित किया जाता है।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को ₹3,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। यह छात्रवृत्ति योजना पिछले 5-6 वर्षों से निरंतर संचालित हो रही है, जिसके माध्यम से अब तक सैकड़ों जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली बच्चों को लाखों रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है।
समूण फाउंडेशन का उद्देश्य है कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी भी योग्य बच्चे की शिक्षा बाधित न हो और वे अपने सपनों को पूरा कर सकें।
विनोद जेठुडी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
No comments:
Post a Comment