Monday, 19 September 2022

Food supplies were provided by visiting Sandeep's rented house.(संदीप के किराए के घर पर जाकर खाद्य सामग्री प्रदान की गई)

 

Medical and Financial Support Provided to Sandeep Singh Ji by Samoon Foundation
Date: Monday, 26 April, 2021

Samoon Foundation team visited Mr. Sandeep Singh Ji, who is battling a serious health condition after both of his kidneys failed. The team visited his rented accommodation, provided essential food supplies, and assured continued efforts to support him with medical expenses and medicines.

After losing the functioning of both kidneys, Sandeep Ji has been undergoing dialysis and fighting through this difficult phase of life. Understanding his financial and medical challenges, Samoon Foundation provided a small financial assistance of ₹11,000 through a cheque.

Earlier, Samoon Foundation had also supported Sandeep Ji and his mother by providing two months of ration supplies along with ₹2,000 in cash assistance.

Samoon Foundation prays for Sandeep Ji’s speedy recovery and expresses heartfelt gratitude to all the donors who extended their support for his treatment and well-being.

Vinod Jethudi
Samoon Family
Dedicated to the Service of Humanity


संदीप सिंह जी के इलाज हेतु समूण फाउंडेशन द्वारा सहयोग
दिनांक: सोमवार, 26 अप्रैल 2021

दोनों किडनियां खराब होने के बाद डायलिसिस के माध्यम से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे संदीप सिंह जी से मिलने समूण फाउंडेशन की टीम उनके किराये के कमरे पर पहुंची।

टीम द्वारा उन्हें आवश्यक खाद्य सामग्री प्रदान की गई और इलाज एवं दवाइयों के लिए आगे भी हर संभव सहयोग करने का प्रयास जारी रखने का आश्वासन दिया गया।

संदीप सिंह जी की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति और आर्थिक परेशानी को देखते हुए समूण फाउंडेशन द्वारा उन्हें ₹11,000 की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

इससे पहले भी समूण फाउंडेशन द्वारा संदीप जी एवं उनकी माताजी को 2 महीने की राशन सामग्री तथा ₹2,000 नगद सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है।

समूण परिवार भगवान से संदीप जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता है और उन सभी दानदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता है जिन्होंने संदीप जी के इलाज हेतु सहयोग प्रदान किया।

विनोद जेठुडी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित













No comments:

Post a Comment