Samoon Foundation Provided Ration Support to the Family of Late Anil Rana Ji in Pandrola Village, Rudraprayag
समूण फाउंडेशन द्वारा पन्द्रोला गांव, रुद्रप्रयाग में स्वर्गीय अनिल राणा जी के परिवार को राशन सहायता प्रदान की गई
During the COVID-19 pandemic, Samoon Foundation continued its efforts to support families facing financial hardships and difficult circumstances.
On 15th June 2021, Samoon Foundation provided ration support to the family of late Mr. Anil Rana Ji in Pandrola Village, Block Jakhholi, District Rudraprayag.
After the sudden demise of Mr. Anil Rana Ji, his wife Mrs. Mamta Rana Ji and their four daughters were left facing severe financial challenges. With no earning member in the family and no source of regular income, managing daily necessities had become extremely difficult for them.
As soon as Samoon Foundation received information about the family’s situation, necessary ration assistance was provided to help them during this difficult period.
Samoon Foundation expresses gratitude to all supporters and well-wishers whose contributions help the foundation continue its mission of serving families in need.
Samoon Family
Dedicated to the Service of Humanity
समूण फाउंडेशन द्वारा पन्द्रोला गांव, रुद्रप्रयाग में स्वर्गीय अनिल राणा जी के परिवार को राशन सहायता प्रदान की गई
कोरोना महामारी के कठिन समय में समूण फाउंडेशन द्वारा आर्थिक कठिनाइयों एवं संकट का सामना कर रहे जरूरतमंद परिवारों की सहायता का कार्य लगातार जारी था।
दिनांक 15/06/2021 को ग्राम- पन्द्रोला, विकासखंड- जखोली, जिला- रुद्रप्रयाग में स्वर्गीय श्री अनिल राणा जी के परिवार तक राशन सहायता पहुंचाई गई।
स्वर्गीय अनिल राणा जी के आकस्मिक निधन के बाद उनकी पत्नी श्रीमती ममता राणा जी एवं उनकी चार बेटियों के सामने परिवार के भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया था। परिवार में कोई भी कमाने वाला सदस्य नहीं था और आय का कोई साधन उपलब्ध नहीं था।
परिवार की इस कठिन परिस्थिति की जानकारी मिलते ही समूण फाउंडेशन द्वारा उक्त परिवार को आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई।
समूण फाउंडेशन सभी सहयोगकर्ताओं, दानदाताओं एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करता है, जिनके सहयोग से जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने का कार्य संभव हो रहा है।
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित


No comments:
Post a Comment