Samoon Foundation Provided Oxygen Concentrator to District Hospital Baurari, Tehri Garhwal
समूण फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल बौराड़ी, टिहरी गढ़वाल को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराया गया
During the COVID-19 pandemic, Samoon Foundation continued its efforts to strengthen healthcare facilities and support the fight against coronavirus by providing essential life-saving equipment.
On 26th June 2021, Samoon Foundation, with the support of Mr. Shiv Bahuguna Ji and his team, provided an oxygen concentrator to District Hospital Baurari, Tehri Garhwal.
The life-saving equipment was handed over to the hospital in the presence of Chief Medical Superintendent Dr. Amit Rai Ji. This initiative was part of Samoon Foundation’s ongoing efforts to support healthcare institutions and prepare for challenges related to the possible third wave of COVID-19.
For several years, Samoon Foundation had been involved in social and humanitarian activities, and during the COVID-19 crisis, the foundation played an active role in supporting communities and healthcare services.
The required financial support for these important medical devices was provided by Mr. Shiv Bahuguna Ji, Vice President of Uttarakhand Association of Oman, along with his team.
CMS Dr. Amit Rai Ji appreciated the contribution of Samoon Foundation and Mr. Shiv Bahuguna Ji, describing the support as an important step in strengthening preparedness for future COVID-19 challenges.
Representatives and supporters present on behalf of Samoon Foundation included Mr. Kamal Joshi Ji, Jyotishacharya Vivek Chamoli Ji, Nirmal Joshi Ji, social worker Uday Singh Rawat Ji, Vijay Kathait Ji, and Tehri Municipality Councillor Representative Naresh Negi Ji, among others.
Samoon Foundation expresses heartfelt gratitude to all donors, supporters, and volunteers who contributed towards strengthening healthcare facilities and serving humanity.
Samoon Family
Dedicated to the Service of Humanity
समूण फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल बौराड़ी, टिहरी गढ़वाल को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराया गया
कोरोना महामारी के दौरान समूण फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने एवं कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहयोग देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण जीवन रक्षक उपकरण उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर जारी था।
दिनांक 26/06/2021 को समूण फाउंडेशन द्वारा श्री शिव बहुगुणा जी एवं उनकी टीम के सहयोग से जिला अस्पताल बौराड़ी, टिहरी गढ़वाल में एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाया गया।
यह जीवन रक्षक उपकरण मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित राय जी की मौजूदगी में चिकित्सालय को प्रदान किया गया।
समूण फाउंडेशन द्वारा विगत कई वर्षों से सामाजिक एवं मानवीय कार्य किए जा रहे हैं। कोविड काल में भी संस्था ने कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसी क्रम में संभावित तीसरी लहर की चुनौतियों से निपटने के लिए विभिन्न जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जैसे आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे थे।
इन उपकरणों की व्यवस्था हेतु उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ ओमान के उपाध्यक्ष श्री शिव बहुगुणा जी एवं उनकी टीम द्वारा महत्वपूर्ण वित्तीय सहयोग प्रदान किया गया।
सी.एम.एस. डॉ. अमित राय जी ने इस सहयोग के लिए समूण फाउंडेशन एवं शिव बहुगुणा जी का धन्यवाद व्यक्त किया और इसे कोविड की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर संस्था की ओर से श्री कमल जोशी जी, ज्योतिषाचार्य विवेक चमोली जी, निर्मल जोशी जी, समाजसेवी उदय सिंह रावत जी, विजय कठैत जी एवं सभासद नगरपालिका टिहरी विधायक प्रतिनिधि नरेश नेगी जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समूण फाउंडेशन सभी दानदाताओं, सहयोगकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों का हृदय से आभार व्यक्त करता है, जिनके सहयोग से मानव सेवा के कार्य निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित

No comments:
Post a Comment