Two minor daughters were provided with ration and essential items. (दो नाबालिग बेटियों को राशन एवं आवश्यक सामग्री प्रदान की गई)
Samoon Foundation Extends Support to Two Orphaned Minor Girls in Need
Date: Saturday, 01 May, 2021
Two minor daughters were left without support after their mother passed away, while their father was fighting for his life in the hospital. With no grandparents or other family members available to care for them, these two innocent children were forced to live alone.
As soon as Samoon Family received information about their situation, the team immediately reached their home and provided essential ration supplies and other necessary items.
The children were also provided with the Samoon Foundation office contact number and were assured that they could reach out anytime they needed support in the future.
Samoon Family has always stood as a support system for those who have no one to turn to and will continue to do so. This organization was created with the purpose of serving helpless, underprivileged, and deprived sections of society.
Many compassionate individuals who believe in the service of humanity are connected with us and continue to support these efforts.
Samoon Family
Dedicated to the Service of Humanity
दो नाबालिग बेटियों के लिए समूण परिवार बना सहारा
दिनांक: शनिवार, 01 मई 2021
दो नाबालिग बेटियां, जिनकी मां इस दुनिया से उन्हें छोड़कर चली गईं और पिता अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में दोनों मासूम बच्चे अकेले रहने को मजबूर थे। उनके साथ रहने के लिए दादा-दादी, नाना-नानी या कोई अन्य सहारा भी नहीं था।
इसकी सूचना मिलते ही तत्काल समूण परिवार की टीम बच्चों से मिलने पहुंची और घर में समाप्त हो चुकी राशन सामग्री एवं अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध करवाया।
साथ ही बच्चों को समूण कार्यालय का संपर्क नंबर दिया गया और किसी भी आवश्यकता या परेशानी के समय तुरंत संपर्क करने के लिए कहा गया।
जिनका कोई सहारा नहीं होता, उनका समूण परिवार हमेशा सहारा बना है और आगे भी बनता रहेगा, क्योंकि ऐसे ही बेबस, असहाय, गरीब और वंचित लोगों की सहायता के उद्देश्य से इस संस्था का निर्माण किया गया है।
हमारे साथ मानवता की सेवा में विश्वास रखने वाले अनेक लोग जुड़े हुए हैं, जिनके सहयोग से यह सेवा कार्य निरंतर जारी है।
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित


No comments:
Post a Comment