Samoon Foundation Conducted Sanitization Drive and Distributed Safety Kits During COVID-19
Date: Tuesday, 11 May, 2021
Under the guidance of Mr. Narendra Rawat Ji, a seven-member team of Samoon Foundation conducted a sanitization drive in various areas including Teendhara, Dhaulidhar, Bachhelikhal, Saknidhār, and Saudpani.
During this initiative, public places were sanitized to help reduce the risk of COVID-19 transmission. The team also distributed masks and sanitizers to shopkeepers, pedestrians, villagers, and frontline police personnel serving as COVID warriors.
Along with the distribution of safety materials, people were made aware of necessary precautions and preventive measures against COVID-19, encouraging everyone to stay alert and follow safety guidelines.
Samoon Foundation continues to work towards public welfare and stands committed to serving society during challenging times.
Samoon Family
Dedicated to the Service of Humanity
समूण फाउंडेशन द्वारा सैनिटाइजेशन अभियान एवं कोरोना बचाव सामग्री वितरण
दिनांक: मंगलवार, 11 मई 2021
नरेंद्र रावत जी के दिशा-निर्देशन में आज समूण फाउंडेशन की 7 सदस्यों की टीम द्वारा तीनधारा, धौलीधार, बच्चेलीखाल, सकनीधार, सौड़पानी आदि स्थानों पर सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों को सैनिटाइज किया गया तथा दुकानदारों, राहगीरों, ग्रामीणों एवं कोरोना योद्धा पुलिसकर्मियों को मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किए गए।
इसके साथ ही लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग सुरक्षित रह सकें।
समूण फाउंडेशन मानव सेवा एवं जनहित के कार्यों के लिए सदैव तत्पर है और कठिन परिस्थितियों में समाज के साथ खड़ा रहने के लिए प्रतिबद्ध है।
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित




No comments:
Post a Comment