Samoon Foundation Provides Wedding Support to a Needy Family in Almora
Samoon Foundation extended support to another extremely poor family from Almora district by providing the complete ration and essential food supplies required for their daughter’s wedding.
Samoon Family has been continuously working towards serving humanity across the Garhwal region of Uttarakhand and is now making dedicated efforts to reach and support needy people in the Kumaon region as well.
For the past several years, Samoon Foundation has been supporting families who are unable to bear the expenses of their daughters’ weddings due to financial hardships by providing the complete ration and necessary items required for the wedding arrangements.
Through such initiatives, Samoon Foundation aims to help underprivileged families celebrate important moments of life with dignity and happiness.
Samoon Family
Dedicated to the Service of Humanity
अल्मोड़ा जिले के निर्धन परिवार की बेटी की शादी हेतु समूण फाउंडेशन द्वारा सहयोग
समूण फाउंडेशन द्वारा अल्मोड़ा जिले के एक और अति निर्धन परिवार की बेटी की शादी में लगने वाली सम्पूर्ण राशन सामग्री प्रदान कर परिवार की सहायता की गई।
समूण परिवार उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में निरंतर मानवता की सेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ कर रहा है और अब कुमाऊं क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों तक भी पहुंचकर सहयोग करने हेतु प्रयासरत है।
ऐसे अति निर्धन परिवार जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपनी लाडली बेटी की शादी का खर्च उठाने में असमर्थ होते हैं, समूण फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से ऐसे परिवारों को शादी में लगने वाली आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध करवाकर सहयोग करता आ रहा है।
समूण फाउंडेशन का उद्देश्य है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी परिवार की खुशियां प्रभावित न हों और हर बेटी का विवाह सम्मान एवं खुशी के साथ संपन्न हो सके।
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित



No comments:
Post a Comment