Thursday, 29 September 2022

Ration Was Distributed to Smt. Anita Devi Ji (श्रीमती अनीता देवी जी को राशन वितरित किया गया।)

 

Samoon Foundation Provided Ration Support to Anita Devi Ji in Mar Pokhari, Rudraprayag

समूण फाउंडेशन द्वारा मार पोखरी में अनीता देवी जी को राशन सहायता प्रदान की गई

During the COVID-19 pandemic, Samoon Foundation continued its efforts to support poor, helpless, and financially vulnerable families by providing essential ration supplies.

On 30th May 2021, with the support of respected Samoon member Mr. S.S. Panwar Ji, ration assistance was provided to Mrs. Anita Devi Ji at Mar Pokhari Tok, Gram Sabha Budhna Ekling, District Rudraprayag.

Anita Devi Ji’s husband had been missing for the past 14 years, and she was managing her household through farming activities. She lived with her son and was solely responsible for the family's needs.

Due to the absence of a stable source of income and no earning member in the family, managing daily expenses had become extremely difficult. Considering her challenging family circumstances, Samoon Foundation delivered essential ration supplies to provide support during this difficult time.

Samoon Foundation remains committed to standing with needy families and providing assistance wherever possible.

Samoon Family
Dedicated to the Service of Humanity


समूण फाउंडेशन द्वारा मार पोखरी में अनीता देवी जी को राशन सहायता प्रदान की गई

कोरोना महामारी के कठिन समय में समूण फाउंडेशन द्वारा गरीब, असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों तक सहायता पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी था।

इसी क्रम में दिनांक 30/05/2021 को समूण के सम्मानित सदस्य श्री एस.एस. पंवार जी के सौजन्य से ग्राम सभा बुडना एकलिंग की तोक मार पोखरी में श्रीमती अनीता देवी जी को राशन उपलब्ध कराई गई।

अनीता देवी जी के पति पिछले 14 वर्षों से लापता हैं और वह खेती-बाड़ी करके किसी तरह अपने घर का पालन-पोषण कर रही हैं। उनके साथ उनका एक बेटा भी रहता है।

परिवार में आय का कोई स्थायी साधन नहीं होने और कोई कमाने वाला सदस्य न होने के कारण अकेले पूरे परिवार का खर्च उठाना उनके लिए बहुत कठिन हो रहा था।

उनकी अत्यंत दयनीय पारिवारिक स्थिति को देखते हुए समूण फाउंडेशन द्वारा उन्हें आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि इस कठिन परिस्थिति में उनके परिवार को कुछ राहत मिल सके।

समूण फाउंडेशन सदैव जरूरतमंद एवं असहाय परिवारों के सहयोग के लिए समर्पित है।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित



No comments:

Post a Comment