Ration Was Provided for the Marriage of Girls from Underprivileged Families (निर्धन लड़कियों की शादी के लिए राशन प्रदान की प्रदान किया गया )
Support Provided for the Marriage of Daughters from Economically Weaker Families
Date: Sunday, 18 April, 2021
According to our scriptures, five types of donations — food donation (Ann Daan), daughter’s marriage support (Kanya Daan), education donation (Vidya Daan), land donation (Bhoomi Daan), and cow donation (Gau Daan) — are considered among the greatest forms of charity.
Samoon Foundation is actively working in the fields of food donation, education support, and assistance for the marriage of daughters.
Like every year, this year too, Samoon Foundation identified some daughters from extremely poor families who were unable to bear the expenses of their marriage. As a part of Ann Daan, Samoon Foundation provided the complete ration and essential food items required for their wedding arrangements.
For the first marriage scheduled on 27–28 April 2021, the required ration was purchased and delivered to the home of the needy family.
Samoon Foundation remains committed to supporting underprivileged families and helping them live with dignity during important occasions of life.
Vinod Jethudi
Samoon Family
Dedicated to the Service of Humanity
निर्धन परिवार की बेटियों की शादी हेतु समूण फाउंडेशन द्वारा सहयोग
दिनांक: रविवार, 18 अप्रैल 2021
शास्त्रों में पांच प्रकार के दान — अन्न दान, कन्या दान, विद्या दान, भूमि दान और गौ दान — को महादान की श्रेणी में रखा गया है।
समूण फाउंडेशन इन महादानों में से अन्न दान, विद्या दान एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में सहयोग के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समूण फाउंडेशन द्वारा ऐसे अति निर्धन परिवारों की कुछ बेटियों को चिन्हित किया गया, जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपनी बेटियों की शादी का खर्च उठाने में असमर्थ थे।
इसी क्रम में अन्न दान के रूप में शादी में लगने वाली आवश्यक राशन सामग्री समूण फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध करवाई गई।
दिनांक 27–28 अप्रैल 2021 को होने वाली पहली शादी के लिए आवश्यक राशन सामग्री खरीदकर जरूरतमंद परिवार के घर तक पहुंचाई गई।
समूण फाउंडेशन आगे भी जरूरतमंद परिवारों के सहयोग एवं मानव सेवा के कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
विनोद जेठुडी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित


No comments:
Post a Comment