Samoon Foundation Provided Masks, Sanitizers, and Oximeters for Distribution in Saurakhal, Rudraprayag
समूण फाउंडेशन द्वारा सौराखाल, रुद्रप्रयाग में मास्क, सैनिटाइजर एवं ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराए गए
During the COVID-19 pandemic, Samoon Foundation continued its efforts to provide essential safety supplies and awareness support to rural communities.
On 25th May 2021, respected and dedicated Samoon member Mr. S.S. Panwar Ji provided 400 masks, 250 sanitizers, and 2 oximeters to Mrs. Aruna Devi Ji for Gram Sabha Saurakhal, Block Jakhholi, District Rudraprayag.
As an active member of Samoon Foundation, Mrs. Aruna Devi Ji distributed masks and sanitizers among needy people in the Saurakhal area of Rudraprayag Tehsil. Along with distributing safety materials, she also created awareness among local residents about COVID-19 prevention measures and precautions.
Samoon Foundation appreciates the dedication of its members and volunteers who worked at the grassroots level to support communities during the pandemic.
Samoon Family
Dedicated to the Service of Humanity
समूण फाउंडेशन द्वारा सौराखाल, रुद्रप्रयाग में मास्क, सैनिटाइजर एवं ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराए गए
कोरोना महामारी के दौरान समूण फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक सामग्री पहुंचाने एवं लोगों को जागरूक करने का कार्य लगातार जारी था।
इसी क्रम में दिनांक 25/05/2021 को समूण के सम्मानित एवं कर्मठ सदस्य श्री एस.एस. पंवार जी द्वारा ग्राम सभा- सौराखाल, विकासखंड- जखोली, रुद्रप्रयाग के लिए श्रीमती अरुणा देवी जी को 400 मास्क, 250 सैनिटाइजर एवं 2 ऑक्सीमीटर प्रदान किए गए।
तहसील रुद्रप्रयाग के सौराखाल क्षेत्र में समूण फाउंडेशन की सक्रिय सदस्य श्रीमती अरुणा देवी जी द्वारा जरूरतमंद लोगों को मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किए गए। साथ ही आम जनता को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक भी किया गया।
समूण फाउंडेशन अपने सभी समर्पित सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करता है, जो कठिन परिस्थितियों में भी समाज सेवा के कार्यों में निरंतर योगदान दे रहे हैं।
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
v https://www.facebook.com/116774188457636/posts/2506361722832192/


No comments:
Post a Comment