Samoon Foundation Provided Ration Support to Budha Devi Ji in Ekling Village, Rudraprayag
समूण फाउंडेशन द्वारा एकलिंग गांव में बुधा देवी जी को राशन सहायता प्रदान की गई
Continuing its mission to support underprivileged families, Samoon Foundation extended help to another needy individual during the COVID-19 crisis.
On 24th May 2021, ration was provided to Mrs. Budha Devi Ji, a resident of Village Ekling, Gram Sabha Butna, Block Jakhholi, District Rudraprayag.
Budha Devi Ji has been facing severe hardships, as her husband has been missing for the past 12 years. She has been struggling to sustain herself through daily labor and limited means of livelihood.
Recognizing her difficult situation, Samoon Foundation stepped forward to provide essential ration support to help ease her daily struggles.
Samoon Foundation remains committed to assisting vulnerable individuals and families in times of need.
Samoon Family
Dedicated to the Service of Humanity
समूण फाउंडेशन द्वारा एकलिंग गांव में बुधा देवी जी को राशन सहायता प्रदान की गई
कोरोना महामारी के दौरान समूण फाउंडेशन द्वारा अति निर्धन एवं असहाय लोगों की सहायता हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे थे।
इसी क्रम में दिनांक 24/05/2021 को गांव एकलिंग, ग्राम सभा बुटना, विकासखंड- जखोली, जिला- रुद्रप्रयाग में अति निर्धन श्रीमती बुधा देवी जी को समूण परिवार की ओर से राशन प्रदान किया गया।
बुधा देवी जी के पति पिछले 12 वर्षों से गुमशुदा हैं, जिसके कारण वे अत्यंत कठिन परिस्थितियों में अपना जीवन यापन कर रही हैं और किसी तरह मेहनत मजदूरी करके अपना गुजारा कर रही हैं।
उनकी स्थिति को देखते हुए समूण फाउंडेशन द्वारा उन्हें आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिससे उनके दैनिक जीवन में कुछ राहत मिल सके।
समूण परिवार सदैव जरूरतमंदों के साथ खड़ा है और मानव सेवा के इस कार्य को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित

No comments:
Post a Comment