Samoon Foundation has always been committed to supporting people facing difficult circumstances and helping them live with dignity and comfort.
Priti Badoni has been living with severe challenges after suffering a spinal cord injury, due to which both her legs stopped functioning. As a result, her daily life became extremely difficult and she was forced to depend on others for many basic needs.
To improve her living conditions, Samoon Foundation provided financial assistance for the renovation of her house along with the construction of a separate kitchen. An amount of ₹35,000 was provided through Samoon Foundation for this work.
During the process, an amount of ₹14,000 that was sent for the house renovation and kitchen construction was mistakenly transferred to another bank account due to a banking error. After necessary efforts, the amount was recovered from the incorrect account and finally transferred to Priti’s bank account.
With the support provided by Samoon Foundation, the renovation of Priti’s house and construction of the kitchen have been successfully completed, creating a safer and more comfortable living environment for her.
Samoon Foundation wishes Priti Badoni a happy, peaceful, and dignified life ahead and remains committed to serving humanity.
Team Samoon
Dedicated to the Service of Humanity
समूण फाउंडेशन सदैव कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे लोगों की सहायता और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान करने के लिए समर्पित रहा है।
प्रीति बडोनी बहन स्पाइनल कॉर्ड में चोट लगने के कारण लंबे समय से कठिन जीवन जीने को मजबूर हैं। इस दुर्घटना के कारण उनके दोनों पैरों ने काम करना बंद कर दिया, जिससे उनकी दैनिक जीवन की परिस्थितियां बहुत चुनौतीपूर्ण हो गईं।
प्रीति बहन के जीवन को थोड़ा सरल और बेहतर बनाने के उद्देश्य से समूण परिवार द्वारा उनके घर के जीर्णोद्धार के साथ-साथ एक रसोईघर निर्माण हेतु सहायता प्रदान की गई। इस कार्य के लिए समूण फाउंडेशन के माध्यम से कुल ₹35,000 की सहायता राशि उपलब्ध करवाई गई।
इस प्रक्रिया के दौरान घर के जीर्णोद्धार एवं रसोईघर निर्माण हेतु भेजी गई ₹14,000 की राशि बैंक की तकनीकी गलती के कारण किसी अन्य व्यक्ति के खाते में चली गई थी। आवश्यक प्रयासों के बाद वह राशि संबंधित खाते से वापस प्राप्त कर प्रीति बहन के खाते में सफलतापूर्वक ट्रांसफर कर दी गई।
समूण फाउंडेशन के सहयोग से प्रीति बहन के घर का जीर्णोद्धार एवं रसोईघर निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिससे उन्हें एक सुरक्षित और बेहतर रहने का वातावरण प्राप्त हुआ है।
समूण परिवार प्रीति बहन के सुखद, स्वस्थ एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना करता है और मानवता की सेवा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
टीम समूण
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
No comments:
Post a Comment