Thursday, 29 September 2022

श्रीमती अनीता देवी जी को राशन वितरित किया गया।

 

DATED: 30  MAY 2021 (SUNDAY)

समूण फाउंडेशन के सम्मानित सदस्य एस. एस पंवार जी सौजन्य से ग्राम सभा बुडना एकलिंग की तोक मार पोखरी में श्रीमती अनीता देवी जी को राशन वितरित किया गया।

अनीता देवी जी के पति 14 साल से गुमशुदा है और अनिता जी अपना घर खेती-बाड़ी करके चलाती है इनके साथ इनका एक बेटा भी है।

आमदानी का कोई साधन न होने के कारण अकेले ही पूरे घर का खर्च उठा पाना काफी मुश्किल हो रहा है और परिवार में कोई भी कमाने वाला नहीं है। इनकी अति दयनीय पारिवारिक स्थिति को देखते हुए  राशन उन तक   पहुचायी गई।



ग्रामसभा सरपाणी व् सैती में समूण के स्वयंसेवी दिनेश भंडारी ने पूरी जिम्मेदारी के साथ पुरे गांव में बांटे मास्क सेनेटाइजर,

 

DATED: 29  MAY 2021 (SATURDAY)


बेहद ख़ुशी मिलती है जब हमारी समूण ऐसे दूरस्थ गांव तक भी पहुंच जाती है। आखिर हमारा उद्देश्य भी तो यही है कि सर्वाधिक वंचित व् दुर्गम क्षेत्रों में सहयोग करना। हर तस्वीर गवाही दे रही थी हमारी सच्ची लगन और ईमानदार प्रयासों की। चमोली जिले की सबसे बड़ी ग्रामसभा सरपाणी व् सैती में समूण के स्वयंसेवी दिनेश भंडारी ने पूरी जिम्मेदारी के साथ पुरे गांव में बांटे मास्क सेनेटाइजर स्थानीय आशा कार्यकर्ती ने भी किया पूरा सहयोग। बहुत-बहुत आभार व्यग्त किया।  





Masks and sanitizers were distributed by Joginder Rawat Ji in Dangwal village, Badma Block, Jakholi, District Rudraprayag.

 

DATED: 29  MAY 2021 (SATURDAY)

समूण फाउंडेशन के सम्मानित जोगिंदर रावत जी द्वारा डंगवाल गाँव बदमा ब्लाक- जखोली ,जिला -रुद्रप्रयाग में माक्स सैनिटाइजर वितरित किए गए।




समूण फाउंडेशन रुद्रप्रयाग कार्यालय द्वारा दीपक भट्ट जी को ग्राम भटवाड़ी (बडे़थ) के लिए माक्स सैनिटाइजर दिए गए।

 

DATED: 29  MAY 2021 (SATURDAY)




कर्क बावेई रुद्रप्रयाग में समूण फाउंडेशन के सम्मानित सदस्य राकेश चौहान जी द्वारा माक्स सैनिटाइजर वितरित किए गए।

 DATED: 29  MAY 2021 (SATURDAY)





सदस्य राकेश चौहान जी द्वारा ग्राम देवर पोस्ट ऑफिस गुप्तकाशी तहसील उखीमठ जिला रुद्रप्रयाग माक्स सैनिटाइजर वितरित किए ग।

 

DATED: 29  MAY 2021 (SATURDAY)

समूण फाउंडेशन के सम्मानित सदस्य राकेश चौहान जी द्वारा ग्राम देवर पोस्ट ऑफिस गुप्तकाशी तहसील उखीमठ जिला रुद्रप्रयाग माक्स सैनिटाइजर वितरित किए गए |



समूण फाउंडेशन द्वारा ग्रामसभा कुमाल्डा , गांव -श्रीपूर, नारायण गांव मे माक्स सैनिटाइजर व ऑक्सीमीटर वितरित किए गए।

 

DATED: 29  MAY 2021 (SATURDAY)

समूण फाउंडेशन द्वारा ग्रामसभा कुमाल्डा , गांव -श्रीपूर, नारायण गांव, मटेट आदि पट्टी सकलाना टिहरी गढ़वाल में समूण के सम्मानित सदस्य गोपाल उनियाल जी व उनकी टीम द्वारा माक्स सैनिटाइजर व ऑक्सीमीटर वितरित किए गए।




घर-घर गांव-गांव खेत-खलियानो में मास्क सेनिटाइजर ऑक्सीमीटर दिया गय।

 

DATED: 28  MAY 2021 (FRIDAY)

घर-घर गांव-गांव खेत-खलियानो में चाचा-ताऊ, बोडी-बोड़ा, दादा-दादी, दीदी-भूली, भैंजी-भुला, जीजा-स्याळी, बौजी-भैंजी नाना-नानी, कक्का ब्वाडा को मास्क सेनिटाइजर ऑक्सीमीटर इत्यादि पहुंचाते समूण फाउंडेशन टीम के सम्मानित सदस्य अनिल सिंह जी।




ऑक्सीजन के अभाव में तीन लोगों की मौत की खबर सुनते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए बागवान तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया गए।

 

DATED: 28  MAY 2021 (FRIDAY)


मास्क, सैनिटाइजर, ऑक्सीमीटर, टेंपरेचर, बीपी, एंड शुगर चेक मशीनो के साथ साथ अब समूण फाउंडेशन की टीम गांव गांव तक ऑक्सीजन के सिलेंडर पहुंचाने का भी कार्य कर रहे हैं

ऑक्सीजन के अभाव में तीन लोगों की मौत की खबर सुनते ही प्राप्त निवेदन पत्र पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बागवान तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया, इससे भी पहले भी एक और गांव में ग्रामीणों को निवेदन पर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाये गए और आगे भी प्रयासरत थे । 




समूण कार्यालय ऋषिकेश द्वारा कृष्णा नगर क्षेत्र में वितरण के लिए कुछ मास्क व् सेनेटाइजर उपलब्ध करवाए गए।

 

DATED: 27  MAY 2021 (THURSDAY)


समाजसेविका रिंकी भरद्वाज जी के निवेदन पर समूण कार्यालय ऋषिकेश द्वारा कृष्णा नगर क्षेत्र में वितरण के लिए कुछ मास्क व् सेनेटाइजर उपलब्ध करवाए गए। 

स्वयंसेविका रिंकी भरद्वाज जी द्वारा समूण फॉउंडेशन से उपलब्ध करवाए कुछ मास्क सेनेटाइजर कृष्णा नगर ऋषिकेश में वितरित किये व् लोगों को कोविड के प्रति जागरूक किया। तीसरी लहर के कहर से बचने के लिए भी सिर्फ सावधानी ही एक मात्र उपाय था । अपने सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी करते रहने के लिए हम रिंकी भरद्वाज जी की सराहना करते हैं।