DATED: 31 JANUARY 2022 (MONDAY)
v https://www.facebook.com/samoonforhumanity/photos/a.776147779186937/2741660935968935/
DATED: 31 JANUARY 2022 (MONDAY)
v https://www.facebook.com/samoonforhumanity/photos/a.776147779186937/2741660935968935/
DATED: 30 JANUARY 2022 (SUNDAY)
गोवंश का इतिहास मनुष्य और सृष्टि के प्रारम्भ से शुरु होता है, पृथु मनु ने गोदोहन किया और पुथ्वी पर कृषि का प्रारंभ किया और यह धरा पृथ्वी कहलाई । मानव संरक्षण, कृषि और अन्न उत्पादन में गोवंश का अटूट सहयोग और साथ रहा है, इसी कारण हर एक शास्त्र वेद पुराण गोमहिमा से भरे है, लेकिन आज गाय की जो दुर्दशा हो रही है वह बहुत ही अमानवीय एँव दयनीय है ।
आज लोग जब तक गाय दूध देती है तब तक गाय को पालते हैं और जैसे ही गाय दूध देना बंद कर देती है तो घर से निकाल देते हैं और सड़कों पर लावारिस छोड़ आते हैं ।यदि गाय वापस घर आने की कोशिश करती है और घर के समीप आती है तो लोग लाठी-डंडों से मार मार कर भगा देते हैं। बहुत दिनों तक सडकोँ पर भूखी और प्यासी रहते हुए आँखों से आँशु बहते है और कभी कभी गाडी के एक्सीडेँट से घायल गाय यही सडक के किनारे तडप तडप कर दम तोड देती है ।
करोड़ों रुपयों के बजट भी गाय के अच्छे दिन नहीं ला सके। मौजूदा चुनाव व राजनीति का प्रमुख दांव गौमाता की दुर्दशा का अंदाजा गौशालाओ व सड़को पर आए दिन दुर्घटनाओं में गाय की अकाल मृत्यु से लगाया जा सकता है । आज हालात ये है कि इस मूक पशु के संरक्षण की ज़िम्मेदारी लेने को कोई सरकार कोई संगठन तैयार नही,गाय सिर्फ राजनीति के नारों मे जरूर ज़िंदा है। सरकार चाहे तो सड़को, राजमार्गो व गली मोहल्लों में भूख-प्यास व बीमारियों से मरती गायों का ज़िला स्तर पर चारागाह व सरकारी भूमि मे संरक्षण कर सकती है, जँहा गोबर व गौमूत्र से जैविक खाद व जैविक कीटनाशक बनाए जा सकते हैं। सरकार गौमूत्र, वर्मी कम्पोस्ट व वर्मीवाश का उत्पादन कर सस्ती दरों पर किसानों को उपलब्ध करा सकती है ।
मनुष्योँ की भलाई एँव सेवा के लिए बहुत सारी सँस्थाएँ कार्य कर रही है लेकिन गौ माता की सेवा के लिए देवप्रयाग मे एक सँस्था अरण्यक जन सेवा संस्था द्वारा एक गौशाला अरण्यक गौशाला केंद्र का निर्माण किया गया है जहाँ पर वह बेसहारा और लावारिश गायोँ की देख रेख कर रहेँ जिसकी हम भुरी भुरी प्रशंसा एँव सराहना करते हैँ । उस समय मे आई बारिश के कारण गौशाला का टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसकी मरम्मत के लिए सँस्था द्वारा हमारी सँस्था “समूण फाउंडेशन” से सहयोग मांगा गया था। समूण फाउंडेशन ने इस संबंध मे अपने सम्मानित सदस्यों एव् अपने सोशल प्लेट फोरम पर इस सम्बंध मे पोस्ट शेयर कर सहयोग मांगा।
v https://www.facebook.com/samoonforhumanity/photos/pcb.2740769186058110/2740768959391466/
DATED: 22 JANUARY 2022 (SATURDAY)
12 जनवरी 2022 को समूण फाउंडेशन को ग्राम बोगा सेमवाल गांव मलेथा कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल के श्री प्रकाश चंद्र बडोनी जी का एक निवेदन पत्र प्राप्त हुआ जो कि उनके पुत्र रोहित को बचाने हेतु सहयोग के लिए निवेदन करते थे की पुत्र रोहित बडोनी लिवर की गम्भीर बीमारी से पीड़ित है, जोकि पिछले कई समय से दिल्ली बसन्त कुंज हॉस्पिटल में भर्ती था डॉक्टरों का कहना था कि अगर समय रहते रोहित के लिवर का ट्रांसप्लांट न हुआ तो रोहित का जीवन बचाना मुश्किल है , लिवर ट्रांसप्लांट हेतु खर्चा 18 से 20 लाख आयेगा जो कि प्रकाश चंद्र बडोनी जैसे निर्धन परिवार के लिये असम्भव था।
रोहित को नवजीवन देने हेतु समूण फाउंडेशन अपने सम्मानित सदस्यों से विनम्र निवेदन किया और अपनी क्षमता अनुसार रोहित के ईलाज हेतु नवजीवन दान देने हेतु रोहित बडोनी के खाता संख्या या समूण फाउंडेशन के खाता में धनराशि जमा कर मदद मांगी थी।
DATED: 22 JANUARY 2022 (SATURDAY)
समूण फाउंडेशन की सदस्य श्रीमती सीता पयाल जी को बाल्मिकी बस्ती ऋषिकेश में एक गरीब परिवार की अत्यंत दयनीय स्थिति के बारे में पता चला जिनकी झोपड़ी की छत से बारिश के कारण पानी टपक रहा था और परिवार के लिए पास झोपड़ी को ढकने के लिए एक त्रिपाल खरीदने तक के पैसे नहीं थे और साथ ही राशन भी उपलब्ध नही था। सम्मानित सदस्य अनुराग चौहान जी और सीता पयाल जी के सौजन्य से उक्त परिवार को तत्काल राशन और त्रिपाल खरीद कर प्रदान किया गया।
DATED:
03 JANUARY 2022 (MONDAY)
समूण आदर्श विद्यालय ओसला के बच्चों के लिए सर्दी हेतु ट्रेक सूट बनाए गए जिसका इनिशियल भुगतान 46,350/- कर दिया गया था । समूण आदर्श विद्यालय में पढ़ने वाले अति निर्धन परिवार के बच्चों को पढ़ाई, यूनिफार्म और स्टेशनरी इत्यादि निशुल्क प्रदान की गई हें और यह सब आप दान दाताओं के सहयोग से संभव हो पाया था ।
ADDITONAL LINKS
v https://www.facebook.com/samoonforhumanity/photos/pcb.2717228065078889/2717227841745578/
DATED: 01 JANUARY 2022 (SUNDAY)
कन्या की शादी में समूण परिवार की ने ग्राम सभा बरसीर, जखोली रुद्रप्रयाग में सहयोग हेतु समूण परिवार के समर्पित सदस्य अनिल जी ने आज 16800 चेक प्रदान किया गया यह सहयोग समूण परिवार के वरिष्ट सदस्य श्री सुदर्शन सिंह पंवार जी के सौजन्य से प्रदान किया गया।
ADDITONAL LINKS
v https://www.facebook.com/samoonforhumanity/photos/a.776147779186937/2715245155277180/
DATED: 24 DECEMBER 2021 (FRIDAY)
अखोडी, टिहरी गढ़वाल में 24 दिसम्बर 2022 को केंद्र के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में तथा विद्यर्थियों द्वारा 6 माह का कोर्स पूर्ण कर चुके सभी बच्चों को उत्तराखण्ड के गाँधी स्व इंद्रमणि बाडोनी जी की जयंती(लोक संस्कृति दिवस) पर पूर्व मंत्री उत्तराखण्ड सरकार श्री मोहन सिंह गाँववासी एवं समस्त क्षेत्र की गरिमामय उपस्थिति मेँ प्रमाण पत्र वितरित किये गए । यह केंद्र उत्तराखंड के गांधी स्वर्गीय इन्द्रमणि बडोनी जी को समर्पित है और उन्ही के नाम पर पिछले 1 वर्ष से संचालित हो रहा है जिसको खुलवाने में श्री बचन सिंह रावत जी एवँ श्री विजय मोहन पैन्यूली जी का विशेष योगदान रहा तथा श्री रमेश इंद्रदत्त नैथानी जी के सौजन्य से केंद्र संचालित हो रहा है । श्री नैथानी जी केंद्र के संचालन हेतु प्रतिमाह समूण में आर्थिक सहयोग प्रदान करते हैं।
ADDITONAL LINKS
v https://fb.watch/ayhN6AhdYL/
DATED: 24 DECEMBER 2021 (FRIDAY)
ADDITONAL LINKS
v https://www.facebook.com/samoonforhumanity/photos/pcb.2706960912772271/2706959832772379/
DATED: 12 DECEMBER 2021 (SUNDAY)
ADDITONAL LINKS
v https://fb.watch/aAYmpNjNfl/
DATED: 12 DECEMBER 2021 (SUNDAY)
समूण फॉउंडेशन द्वारा संचालित Samoon Computer Training Institute एवं कार्यालय सुमाड़ी रुद्रप्रयाग में 12 दिसम्बर 2021 को केंद्र के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में तथा विद्यर्थियों द्वारा 6 माह और 1 साल का कोर्स पूर्ण कर चुके थे सभी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किये गए । कार्यक्रम कन्नूर चॉपर हादसे में शहीद हुए जनरल विपिन रावत समेत सभी सैन्य अधिकारीयों की तस्वीरों पर दीप-पुष्प अर्पण व भारत माता की जय के जयघोष सहित वीरों की अमरता के नारे लगा कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया तत्पश्चात कोर्स पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गए। अपने अपने सर्टिफिकेट पाकर बच्चों का उत्साह चेहरे पर मुस्कान देखते ही बनती थी।
इस कार्यक्रम में समूण संस्था के संस्थापक समेत रुद्रपयाग टीम के सभी सम्मानित सदस्य एवँ स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बुद्धिजीवी सम्मलित हुए। समूण फॉउंडेशन अपने सभी सदस्यों, दान दाताओं एवँ अनुयायियों का ह्रदय की गहराइयों से बहुत बहुत धन्यवाद एवँ आभार प्रकट करती है।
ADDITONAL LINKS
v https://fb.watch/aAYEdm1ciY/