Samoon Foundation Provided Financial Assistance to Bear Attack Victim Guddi Devi Ji
भालू के हमले से घायल गुड्डी देवी जी को समूण फाउंडेशन द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गई
Date: 12 December 2021
Samoon Foundation has always stood with families facing difficult circumstances and provided support whenever needed.
On 12th December 2021, the Samoon Foundation team visited Base Hospital, Srinagar to meet Mrs. Guddi Devi Ji, a poor and financially struggling woman from Gram Sabha Budhna Ekling, Rudraprayag, who had been injured in a bear attack.
Considering her difficult situation, Samoon Foundation provided a small financial assistance of ₹11,000/- through a cheque towards her treatment.
Earlier also, Samoon Foundation had extended support to Guddi Devi Ji’s family during their difficult times.
Guddi Devi Ji’s husband had been suffering from illness for the past 12 years, and she had been working as a daily wage labourer to arrange funds for his treatment and manage the family expenses. However, after she herself became injured in the bear attack, she faced a severe financial crisis, as managing her own treatment along with her husband’s medical expenses became extremely difficult.
Samoon Foundation wishes Guddi Devi Ji a speedy recovery and remains committed to supporting families in need.
Samoon Family
Dedicated to the Service of Humanity
भालू के हमले से घायल गुड्डी देवी जी को समूण फाउंडेशन द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गई
दिनांक: 12/12/2021
जरूरतमंद एवं कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे परिवारों के साथ खड़ा होना समूण फाउंडेशन का सदैव प्रयास रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 12 दिसंबर 2021 को समूण फाउंडेशन की टीम श्रीनगर बेस हॉस्पिटल पहुंची, जहां ग्राम सभा बुढ़ना एकलिंग, रुद्रप्रयाग निवासी गुड्डी देवी जी भालू के हमले से घायल होकर उपचार करा रही थीं।
गुड्डी देवी जी की आर्थिक स्थिति को देखते हुए समूण फाउंडेशन की ओर से उनके इलाज हेतु सहायता राशि के रूप में ₹11,000/- का चेक प्रदान किया गया।
इससे पूर्व भी समूण फाउंडेशन द्वारा गुड्डी देवी जी के परिवार की कठिन परिस्थितियों में सहयोग किया जा चुका था।
आपको बता दें कि गुड्डी देवी जी के पति पिछले 12 वर्षों से बीमारी से जूझ रहे हैं। उनके इलाज एवं परिवार के भरण-पोषण के लिए गुड्डी देवी जी मेहनत मजदूरी कर आर्थिक व्यवस्था करती थीं। लेकिन स्वयं भालू के हमले में घायल होने के बाद उनके सामने अपने इलाज के साथ-साथ पति के इलाज का खर्च उठाने का भी गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया था।
समूण फाउंडेशन गुड्डी देवी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता है और भविष्य में भी जरूरतमंद परिवारों की सहायता हेतु प्रयासरत रहेगा।
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
ADDITONAL LINKS
v https://fb.watch/aAYmpNjNfl/



No comments:
Post a Comment