Samoon Foundation Supported Three Orphaned Girls Living with Their Elderly Grandmother in Rudraprayag
समूण फाउंडेशन द्वारा वृद्ध दादी के साथ रह रही तीन निराश्रित बालिकाओं को सहायता प्रदान की गई
During the period from 13th August to 17th August 2021, Samoon Foundation extended support to three orphaned minor girls living with their elderly grandmother in Palakurali Village, Block Jakhholi, District Rudraprayag.
After visiting the family and understanding their situation, the team found that their most urgent needs were food supplies and a cooking gas connection. With the support of respected Samoon family members including Mr. Sudarshan Panwar Ji, Mr. Nandkishor Rana Ji, Mr. Laxman Butola Ji, Mr. Kailash Bhatt Ji, Mr. Naveen Thapliyal Ji, and other contributors, assistance was provided to the family.
The support included:
A new gas connection
Four months’ ration supplies
A financial assistance cheque of ₹11,000/-
Additionally, on the request of Samoon Foundation, some members and donors directly transferred approximately ₹30,000/- to the family’s bank account. Through various sources, a total assistance of more than ₹50,000/- was provided to the family.
Family Situation
When the Samoon Foundation team reached Palakurali Village, Jakhholi, Rudraprayag, they found that three minor girls were living with their elderly grandmother, Mrs. Rup Dei Ji.
After the demise of their parents and grandfather, the responsibility of caring for the children had come upon their grandmother. However, apart from her old-age pension, she had no other source of income, creating uncertainty regarding the children’s future.
It was learned that the children’s father had worked at a hotel in Mumbai and had passed away recently, while their mother had passed away earlier.
Samoon Foundation remained committed to supporting the children’s better living conditions and education in every possible way in the future.
Samoon Family
Dedicated to the Service of Humanity
समूण फाउंडेशन द्वारा वृद्ध दादी के साथ रह रही तीन निराश्रित बालिकाओं को सहायता प्रदान की गई
दिनांक 13/08/2021 से 17/08/2021 तक समूण फाउंडेशन द्वारा विकासखंड जखोली, जिला रुद्रप्रयाग के पालाकुराली गांव में अपनी 80 वर्षीय दादी के साथ रह रही तीन निराश्रित नाबालिग बालिकाओं को सहायता प्रदान की गई।
समूण फाउंडेशन की टीम द्वारा परिवार से मिलने के बाद उनकी सबसे बड़ी आवश्यकता राशन और गैस कनेक्शन की जानकारी मिली। इसके बाद तत्काल समूण परिवार के सम्मानित सदस्यों श्री सुदर्शन पंवार जी, श्री नंदकिशोर राणा जी, श्री लक्ष्मण बुटोला जी, श्री कैलाश भट्ट जी, श्री नवीन थपलियाल जी एवं अन्य सहयोगकर्ताओं के सौजन्य से सहायता उपलब्ध कराई गई।
परिवार को निम्न सहायता प्रदान की गई:
गैस कनेक्शन
चार महीने की राशन सामग्री
₹11,000/- की सहायता राशि का चेक
इसके अतिरिक्त समूण परिवार के निवेदन पर कुछ सदस्यों एवं दानदाताओं द्वारा सीधे बैंक खाते में लगभग ₹30,000/- की सहायता राशि भी भेजी गई। विभिन्न माध्यमों से कुल मिलाकर ₹50,000/- से अधिक की सहायता परिवार तक पहुंचाई गई।
परिवार की स्थिति
जब समूण फाउंडेशन की टीम पालाकुराली गांव, विकासखंड जखोली, रुद्रप्रयाग पहुंची तो वहां तीन निराश्रित बेटियां अपनी वृद्ध दादी रूपदेई जी के साथ रह रही थीं।
माता-पिता एवं दादा जी के निधन के बाद इन बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी दादी जी के ऊपर आ गई थी। लेकिन दादी जी की वृद्धावस्था पेंशन के अलावा आय का कोई अन्य साधन नहीं था, जिसके कारण बच्चों का भविष्य चिंता का विषय बन गया था।
जानकारी के अनुसार, बच्चों के पिता मुंबई के एक होटल में कार्य करते थे और उनका हाल ही में निधन हुआ था। बच्चों की माता का निधन पहले ही हो चुका था।
समूण फाउंडेशन ने इन बालिकाओं के बेहतर जीवन, शिक्षा एवं भविष्य के लिए आगे भी हर संभव सहयोग करने का संकल्प लिया।
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
v https://www.facebook.com/samoonforhumanity/photos/pcb.2581395748662122/2581395631995467









No comments:
Post a Comment