Samoon Foundation Provided Two Months’ Ration Support to Gabbar Singh Sajwan Ji’s Family
समूण फाउंडेशन द्वारा गब्बर सिंह सजवाण जी के परिवार को दो माह की खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई
Samoon Foundation has always remained committed to supporting elderly people, vulnerable families, and those facing difficult circumstances.
On 1st August 2021, after receiving a request for assistance from 77-year-old Mr. Gabbar Singh Sajwan Ji, the Samoon Foundation team immediately provided two months’ worth of essential food supplies at his residence.
After the unfortunate demise of his son and daughter-in-law, the responsibility of raising their two young children came upon Mr. Gabbar Singh Sajwan Ji. When he was physically able to work as a daily wage labourer, he managed to provide for the children with great dedication.
However, with increasing age, it became difficult for him to continue working and meet the needs of the family. The two children are now 17 and 15 years old, and managing their upbringing has become a challenge for him.
Samoon Foundation assured continued support and expressed its commitment to helping the family in every possible way in the future.
Samoon Family
Dedicated to the Service of Humanity
समूण फाउंडेशन द्वारा गब्बर सिंह सजवाण जी के परिवार को दो माह की खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई
समाज के जरूरतमंद, बुजुर्ग एवं कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे परिवारों की सहायता के लिए समूण फाउंडेशन सदैव तत्पर रहता है।
दिनांक 01/08/2021 को 77 वर्षीय गब्बर सिंह सजवाण जी द्वारा सहायता हेतु निवेदन पत्र प्राप्त होते ही समूण टीम द्वारा तत्काल उनके घर तक अगले दो माह की आवश्यक खाद्य सामग्री पहुंचाई गई।
पुत्र एवं बहू के निधन के बाद उनके दो छोटे बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी गब्बर सिंह जी के ऊपर आ गई थी। जब तक वे मेहनत-मजदूरी करने में सक्षम थे, उन्होंने पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ बच्चों का पालन-पोषण किया।
वर्तमान में दोनों बच्चे एक 17 वर्ष और दूसरा 15 वर्ष के हो चुके हैं, लेकिन अधिक उम्र होने के कारण अब गब्बर सिंह जी के लिए मेहनत-मजदूरी करना संभव नहीं हो पा रहा है। इस कारण बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
समूण परिवार ने गब्बर सिंह जी को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और भविष्य में भी परिवार की सहायता के लिए प्रयासरत रहने का संकल्प लिया।
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित



No comments:
Post a Comment