Saturday, 1 October 2022

The Samoon Foundation team reached the village of Main Tyokhar, Post Office – Chirbatia, District Rudraprayag, with the complete ration needed for the wedding of a girl from another underprivileged family. (समूण फाउंडेशन की टीम जिला रुद्रप्रयाग, पोस्ट ऑफिस – चिरबटिया के अंतर्गत ग्राम मैन त्यौखर में एक निर्धन परिवार की बेटी के विवाह हेतु आवश्यक संपूर्ण राशन सामग्री लेकर पहुंची)

Samoon Foundation Supported the Wedding of a Daughter from an Economically Weaker Family in Rudraprayag

समूण फाउंडेशन द्वारा निर्धन परिवार की बेटी के विवाह हेतु राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई

Samoon Foundation has always worked towards supporting families facing financial difficulties and extending help during important occasions of life.

On 7th October 2021, the Samoon Foundation team reached the home of Mrs. Khajani Devi Ji in Village Tyokhar, Post Office Chirbatiya, District Rudraprayag with complete ration supplies required for her daughter’s wedding.

Mrs. Khajani Devi Ji’s husband had been missing for the past 18 years, and since then, the responsibility of raising their four children (three daughters and one son) had been entirely on her shoulders.

Despite facing financial hardships, Khajani Devi Ji worked as a daily wage labourer and managed to take care of her children. Her elder daughter’s wedding was scheduled for 14th October 2021, but due to her difficult financial condition, arranging the required ration for the wedding was becoming a major challenge.

After understanding the family’s situation, with the support of respected Samoon Foundation member Mr. Sudarshan Singh Panwar Ji, the required ration supplies were provided for the wedding ceremony.

Samoon Foundation extended heartfelt wishes to the bride for a happy and prosperous married life and expressed gratitude to all supporters who make such assistance possible.

Samoon Family
Dedicated to the Service of Humanity


समूण फाउंडेशन द्वारा निर्धन परिवार की बेटी के विवाह हेतु राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई

समाज के जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता के लिए समूण फाउंडेशन निरंतर प्रयासरत रहता है।

दिनांक 07/10/2021 को समूण फाउंडेशन की टीम ग्राम- त्योखार, पोस्ट ऑफिस- चिरबटिया, जनपद रुद्रप्रयाग में खजानी देवी जी के घर उनकी बेटी के विवाह हेतु आवश्यक सम्पूर्ण राशन सामग्री लेकर पहुंची।

आपको बता दें कि खजानी देवी जी के पति पिछले 18 वर्षों से लापता हैं। इसके बाद से ही उनके चार बच्चों (तीन बेटियां और एक बेटा) के पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी खजानी देवी जी के ऊपर आ गई थी।

खजानी देवी जी दिहाड़ी मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं। उनकी बड़ी बेटी का विवाह 14/10/2021 को निर्धारित था, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण विवाह में आवश्यक राशन सामग्री की व्यवस्था करना उनके लिए कठिन हो रहा था।

परिवार की स्थिति को देखते हुए समूण फाउंडेशन के सम्मानित सदस्य श्री सुदर्शन सिंह पंवार जी के सौजन्य से निर्धन कन्या के विवाह हेतु आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई।

समूण परिवार द्वारा नवविवाहित जोड़े के सुखमय एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की गई तथा सभी सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

समूण परिवार

मानवता की सेवा हेतु समर्पित












v  https://fb.watch/aMrJVewRhQ/


No comments:

Post a Comment