Saturday, 1 October 2022

A cheque of ₹15,000 was provided by the Samoon team for Saraswati Ji's treatment. (सरस्वती जी के उपचार के लिए समूण टीम द्वारा ₹15,000 का चेक प्रदान किया गया)

Samoon Foundation Provided Financial Assistance for Saraswati Ji’s Treatment

समूण फाउंडेशन द्वारा सरस्वती जी के उपचार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की गई

During difficult times, Samoon Foundation continues its efforts to support individuals and families facing medical and financial challenges.

On 13th August 2021, after receiving a request for assistance regarding Mrs. Saraswati Ji’s medical treatment, the Samoon Foundation team visited her rented residence in Chhidarwala, Dehradun and provided a financial assistance cheque of ₹15,000/-.

After falling ill and having no children, Mrs. Saraswati Ji was sent from her husband’s home and returned to her maternal family. Her brothers, despite facing financial difficulties themselves, took responsibility for her treatment and shifted to a rented house in Dehradun to provide her with care.

By that time, approximately ₹4,00,000/- had already been spent on her treatment. However, due to limited financial resources, the family was unable to arrange further medical expenses.

After receiving a request letter from the family, Samoon Foundation extended a small financial contribution to support them during this challenging phase.

Samoon Foundation appreciates the dedication of family members who stood beside their loved one and remains committed to helping people in need.

Samoon Family
Dedicated to the Service of Humanity


समूण फाउंडेशन द्वारा सरस्वती जी के उपचार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की गई

कठिन परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों की सहायता हेतु समूण फाउंडेशन निरंतर प्रयासरत रहता है।

दिनांक 13/08/2021 को सरस्वती जी के इलाज हेतु सहायता के निवेदन पत्र प्राप्त होने के बाद समूण फाउंडेशन की टीम द्वारा छिदरवाला, देहरादून स्थित उनके किराए के कमरे पर पहुंचकर ₹15,000/- की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

बीमारी के बाद और संतान न होने की स्थिति में सरस्वती जी को उनके पति द्वारा घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद उनके गरीब भाइयों ने अपनी बहन के इलाज की पूरी जिम्मेदारी उठाई। वे देहरादून के छिदरवाला क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर उनका उपचार करवा रहे थे।

अब तक इलाज में लगभग ₹4,00,000/- खर्च हो चुके थे, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आगे के इलाज के लिए उनके पास धनराशि उपलब्ध नहीं थी।

परिवार द्वारा समूण फाउंडेशन से सहायता का निवेदन किए जाने पर संस्था की टीम ने अपनी ओर से छोटी सी सहायता प्रदान की।

“दुनिया में कितना गम है, मेरा गम कितना कम है,
लोगों का गम देखा तो मैं अपना गम भूल गया।”

समूण परिवार ऐसे सभी परिवारों के साथ खड़ा है जो कठिन परिस्थितियों में संघर्ष कर रहे हैं और मानव सेवा के इस संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित















v  https://www.facebook.com/samoonforhumanity/photos/pcb.2578535478948149/2578535275614836/


No comments:

Post a Comment