Samoon Foundation Continued Educational Support for Three Orphaned Girls
समूण फाउंडेशन द्वारा तीन निराश्रित बालिकाओं की शिक्षा हेतु पुनः सहायता प्रदान की गई
Samoon Foundation believes that education is the key to creating a better future, especially for children who face difficult circumstances.
On 23rd November 2021, further support was extended for the education of three orphaned girls living with their 80-year-old grandmother.
With the support and generosity of respected Samoon Foundation member Mr. Jagat Singh Manral Ji, a financial assistance amount of ₹5,000/- was provided to help continue the girls’ education.
Earlier, Samoon Foundation had also supported this family by providing:
A gas connection
Four months’ ration supplies
A financial assistance cheque of ₹11,000/-
Samoon Foundation remains committed to supporting the education and well-being of these children and making every possible effort for their brighter future.
Samoon Family
Dedicated to the Service of Humanity & Education
समूण फाउंडेशन द्वारा तीन निराश्रित बालिकाओं की शिक्षा हेतु पुनः सहायता प्रदान की गई
शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का आधार है, विशेषकर उन बच्चों के लिए जो कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। समूण फाउंडेशन ऐसे बच्चों की शिक्षा एवं बेहतर भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है।
दिनांक 23/11/2021 को 80 वर्षीय वृद्ध दादी जी के साथ रह रही तीन निराश्रित बालिकाओं की पढ़ाई हेतु पुनः आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
समूण फाउंडेशन के सम्मानित सदस्य श्री जगत सिंह मनराल जी के सौजन्य से बालिकाओं की शिक्षा के लिए ₹5,000/- की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई।
इससे पूर्व भी समूण फाउंडेशन द्वारा इस निराश्रित परिवार के लिए:
गैस कनेक्शन
चार महीने की राशन सामग्री
₹11,000/- की सहायता राशि का चेक
प्रदान किया गया था।
समूण फाउंडेशन इन बालिकाओं की शिक्षा एवं बेहतर भविष्य के लिए आगे भी हर संभव सहयोग हेतु प्रयासरत रहेगा।
समूण परिवार
मानवता एवं शिक्षा सेवा हेतु समर्पित
v https://fb.watch/aEulFyVHji/




No comments:
Post a Comment