Samoon Foundation Provided Support to Shanti Devi Ji’s Family in Rudraprayag
समूण फाउंडेशन द्वारा शांति देवी जी के परिवार को सहायता प्रदान की गई
Samoon Foundation has always remained committed to supporting families facing difficult circumstances and ensuring that no one is left without basic necessities during challenging times.
On 21st September 2021, Samoon Foundation provided assistance to the family of Mrs. Shanti Devi Ji in Jakhholi Village, District Rudraprayag.
Mrs. Shanti Devi Ji’s husband passed away in August 2021, after which the entire responsibility of raising and caring for their four daughters came upon her. With no source of income available, the family was facing difficulties in arranging basic food and daily necessities.
After receiving information about the family’s situation through a request letter, respected and dedicated Samoon Foundation member Mr. Nandkishor Rana Ji immediately extended support by providing:
Two months’ ration supplies
Financial assistance of ₹7,000/-
Samoon Foundation remains committed to supporting families in need and expresses gratitude to all members and supporters who contribute towards such humanitarian efforts.
Samoon Family
Dedicated to the Service of Humanity
समूण फाउंडेशन द्वारा शांति देवी जी के परिवार को सहायता प्रदान की गई
जरूरतमंद एवं कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे परिवारों की सहायता के लिए समूण फाउंडेशन सदैव प्रयासरत रहता है।
दिनांक 21/09/2021 को ग्रामसभा जखोली, जिला- रुद्रप्रयाग निवासी शांति देवी जी के परिवार तक सहायता पहुंचाई गई।
शांति देवी जी के पति का अगस्त माह में स्वर्गवास हो गया था, जिसके बाद उनकी चार बेटियों के पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी शांति देवी जी के ऊपर आ गई थी।
परिवार में आय का कोई साधन नहीं होने के कारण खाने-पीने एवं दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
जैसे ही इस परिवार की स्थिति की जानकारी समूण फाउंडेशन को पत्र के माध्यम से प्राप्त हुई, वैसे ही समूण फाउंडेशन के कर्मठ एवं सम्मानित सदस्य श्री नंदकिशोर राणा जी द्वारा परिवार को सहायता प्रदान की गई।
परिवार को:
अगले दो महीने की राशन सामग्री
₹7,000/- की आर्थिक सहायता
उपलब्ध कराई गई।
समूण परिवार सभी सहयोगकर्ताओं एवं सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करता है, जिनके सहयोग से जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है।
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित




No comments:
Post a Comment