Saturday, 1 October 2022

A cheque of ₹11,000 was presented to Harshmani Lal Ji, who is battling a serious illness like cancer, as a small contribution towards his treatment by the Samoon Foundation. (A cheque of ₹11,000 was presented by Samoon Foundation to Harshmani Lal Ji, who is battling a serious illness like cancer, as a small contribution towards his treatment)

Samoon Foundation Provided Financial Assistance for Harsh Mani Lal Ji’s Cancer Treatment

समूण फाउंडेशन द्वारा हर्ष मणिलाल जी के कैंसर उपचार हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया

Samoon Foundation has always been committed to supporting individuals and families facing serious health challenges and financial difficulties.

On 31st August 2021, Samoon Foundation provided a financial assistance cheque of ₹11,000/- to Mr. Harsh Mani Lal Ji, who was undergoing treatment for cancer. The foundation also assured that every possible effort would be made to support his treatment in the future.

Mr. Harsh Mani Lal Ji had been seriously ill for some time, and during his medical examination, it was discovered that he was suffering from cancer. His brother, Mr. Kishori Lal Ji, who works in a private job in Jaipur, immediately took him to a private hospital in Jaipur for treatment. Doctors advised that a cancer surgery was required, which was estimated to cost around ₹1.5 lakh.

Mr. Kishori Lal Ji’s income was only sufficient to manage his family’s basic needs. Although he tried his best to arrange treatment expenses, his financial condition became very difficult, making it challenging to continue the treatment.

Later, Mr. Harsh Mani Lal Ji was brought to AIIMS, where the surgery could be performed through the Ayushman Card. However, several medical tests were required before the procedure, and the family needed financial support for these expenses.

Samoon Foundation extended a small contribution towards his treatment and prayed for his speedy recovery.

The foundation expresses heartfelt gratitude to all donors and supporters whose continuous contributions help provide assistance to people in need.

Samoon Family
Dedicated to the Service of Humanity


समूण फाउंडेशन द्वारा हर्ष मणिलाल जी के कैंसर उपचार हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया

गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए समूण फाउंडेशन निरंतर प्रयासरत रहता है।

दिनांक 31/08/2021 को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे श्री हर्ष मणिलाल जी के इलाज हेतु समूण फाउंडेशन की ओर से ₹11,000/- की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। साथ ही भविष्य में भी उनके उपचार के लिए हर संभव सहयोग करने का प्रयास जारी रखने का आश्वासन दिया गया।

हर्ष मणिलाल जी कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार थे और उपचार के दौरान पता चला कि वे कैंसर से पीड़ित हैं। आनन-फानन में उनके भाई श्री किशोरी लाल जी, जो जयपुर में निजी नौकरी करते थे, उन्हें उपचार के लिए जयपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों द्वारा कैंसर के ऑपरेशन की सलाह दी गई, जिसका अनुमानित खर्च लगभग डेढ़ लाख रुपये बताया गया।

किशोरी लाल जी की आय से केवल परिवार का पालन-पोषण ही हो पाता था। उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार इलाज करवाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन लगातार बढ़ते खर्च के कारण उनकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो गई और आगे का उपचार करवाना कठिन हो गया।

इसके बाद हर्ष मणिलाल जी को एम्स लाया गया, जहां उनका ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड के माध्यम से संभव था। लेकिन ऑपरेशन से पहले आवश्यक जांचों के लिए भी आर्थिक सहायता की आवश्यकता थी।

समूण फाउंडेशन द्वारा अपनी ओर से छोटी सी सहायता राशि प्रदान की गई और हर्ष मणिलाल जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना की गई।

समूण परिवार उन सभी दानदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता है, जो निरंतर जरूरतमंदों की सहायता हेतु संस्था का सहयोग करते हैं।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित


















https://www.facebook.com/samoonforhumanity/photos/pcb.2598247803643583/2598247550310275

No comments:

Post a Comment