Samoon Computer Training Institute Celebrated One-Year Completion and Distributed Certificates to Students
समूण कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के एक वर्ष पूर्ण होने पर विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए
Date: 12 December 2021
Samoon Foundation-operated Samoon Computer Training Institute and Office, Sumari Rudraprayag, successfully completed one year on 12th December 2021. On this special occasion, a certificate distribution ceremony was organized for students who had successfully completed their 6-month and 1-year computer courses.
The program began by paying tribute to the brave soldiers who lost their lives in the Kunnur (Coonoor) helicopter accident, including General Bipin Rawat Ji and other military officers. The ceremony commenced with the offering of lamps and flowers to their portraits, followed by patriotic slogans and tributes honouring the martyrs.
After the tribute ceremony, certificates were distributed to the students who had completed their respective courses. The happiness and enthusiasm on the faces of the students after receiving their certificates were truly inspiring.
The event was attended by the founder of Samoon Foundation, respected members of the Rudraprayag team, local public representatives, and intellectual members of society.
Samoon Foundation expresses heartfelt gratitude to all its members, donors, supporters, and well-wishers whose continuous support makes such educational initiatives possible.
Samoon Family
Committed to Education and Social Service
समूण कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के एक वर्ष पूर्ण होने पर विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए
दिनांक: 12/12/2021
समूण फाउंडेशन द्वारा संचालित समूण कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट एवं कार्यालय सुमाड़ी, रुद्रप्रयाग के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 12 दिसंबर 2021 को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संस्थान में 6 माह एवं 1 वर्ष का कंप्यूटर कोर्स पूर्ण कर चुके सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए देश के वीर योद्धा जनरल विपिन रावत जी सहित सभी सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। वीरों की तस्वीरों पर दीप एवं पुष्प अर्पित कर भारत माता के जयघोष और अमर वीरों के सम्मान में नारे लगाए गए।
इसके पश्चात कोर्स पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अपने हाथों में प्रमाण पत्र पाकर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी, उत्साह और आत्मविश्वास साफ दिखाई दे रहा था।
इस कार्यक्रम में समूण फाउंडेशन के संस्थापक, रुद्रप्रयाग टीम के सम्मानित सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के बुद्धिजीवी लोग उपस्थित रहे।
समूण फाउंडेशन अपने सभी सम्मानित सदस्यों, दानदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता है, जिनके सहयोग से शिक्षा और सामाजिक सेवा के कार्य निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
समूण परिवार
शिक्षा एवं मानव सेवा हेतु समर्पित
ADDITONAL LINKS
v https://fb.watch/aAYEdm1ciY/




No comments:
Post a Comment