Saturday, 1 October 2022

Ration Supplies Were Provided to Kunwar Lal Ji in Gram Panchayat Budhna, Development Block Jakholi, Rudraprayag (ग्राम पंचायत बुढ़ना विकासखंड जखोली रुद्रप्रयाग में कुवंर लाल जी को प्रदान की गई राशन समाग्री। )

Samoon Foundation Provided Food Assistance to Landslide-Affected Family in Budhna Village, Rudraprayag

समूण फाउंडेशन द्वारा भूस्खलन प्रभावित परिवार को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई

During the monsoon season, natural disasters often create severe challenges for families living in hilly regions. Samoon Foundation continued its efforts to support people affected by such difficult situations.

On 23rd July 2021, Samoon Foundation provided essential food supplies to the family of Mr. Kunwar Lal Ji in Gram Panchayat Budhna, Block Jakhholi, District Rudraprayag.

Due to continuous heavy rainfall and landslides in the previous year, Mr. Kunwar Lal Ji’s house was completely damaged. Fortunately, all family members remained safe, but the damage to the house created serious difficulties related to shelter and food.

The food grains and essential supplies stored inside the house were buried under debris and stones due to the landslide and were spoiled by rainwater. As a result, the family was facing a shortage of basic necessities.

After receiving a request from Mr. Kunwar Lal Ji, Samoon Foundation delivered food supplies to the affected family and assured continued support whenever required.

Samoon Foundation remains committed to standing with families affected by natural calamities and providing assistance during difficult times.

Samoon Family
Dedicated to the Service of Humanity


समूण फाउंडेशन द्वारा भूस्खलन प्रभावित परिवार को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई

पर्वतीय क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदाओं के कारण कई परिवारों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में समूण फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद एवं प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी रखा गया।

दिनांक 23/07/2021 को ग्राम पंचायत बुढ़ना, विकासखंड- जखोली, जिला- रुद्रप्रयाग में कुँवर लाल जी के परिवार तक खाद्य सामग्री पहुंचाई गई।

पिछले वर्ष लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कुँवर लाल जी का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। भगवान की कृपा से परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित थे, लेकिन मकान क्षतिग्रस्त होने के कारण उनके सामने रहने और खाने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई थी।

भूस्खलन के कारण घर के अंदर रखा अनाज एवं अन्य खाद्य सामग्री पत्थरों के नीचे दब गई थी और पानी के कारण खराब हो गई थी। इससे परिवार के सामने दैनिक जरूरतों को पूरा करने का संकट खड़ा हो गया था।

कुँवर लाल जी के निवेदन पर समूण फाउंडेशन द्वारा उनके परिवार तक आवश्यक खाद्य सामग्री पहुंचाई गई और भविष्य में भी हर संभव सहायता के लिए प्रयासरत रहने का भरोसा दिया गया।

समूण परिवार प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित










v  https://www.facebook.com/samoonforhumanity/photos/pcb.2560612024073828/2560609350740762

No comments:

Post a Comment