Tuesday, 9 March 2021

दिब्यांग लक्षमण जी की दुकान के लिए तराजू दान दिया गया

Date: 23 Feb 2021

महीने में जब भी 2-3 दिन की छुट्टियां पड़ती है तो हम यह अमूल्य समय अपने परिवार एवं बच्चों के साथ बिताते हैं, क्योंकि यही वह समय होता है जिसके लिए हम इतनी मेहनत करते है और परिवार से दूर रहते है | लेकिन हमारे बिच में कुछ ऐसे भी मानवता प्रेमी और सामाज सेवा को समर्पित ब्यक्तित्व होते है जो इस कीमती समय को दूसरों के हितार्थ लगाने में सुखद अनुभूति महसूस करते है, क्योंकि उनका मानना है कि दूसरे जरूरतमंदों के मुरझाये हुए चेहरों पर खुशी देखकर जो संतुष्टी मिलती है वही उनकी सबसे बड़ी खुशी होती है |

ऐसे ही महान ब्यक्तित्व के धनी हमारे समूण परिवार में श्री विजय मोहन पैन्यूली जी है जो चमोली के दुरस्त जगह पर नौकरी करते है और जब भी देहरादून परिवार के पास आते है समूण के विलम्ब पड़े सभी कार्यों को निष्पादित करते है | पिछली छुट्टियों मे ओसाला गांव में खुलने वाले स्कूल के सम्बन्ध में देहरादून में विभिन्न विभागों के चक्कर, उससे पहली छुट्टी में चमोली सिलाई केंद्र और उससे पहले दिब्यांग लश्मण की दूकान के लिए सामान भिजवाना, रुद्रप्रयाग एवं टिहरी कंप्यूटर प्रशिक्षण केन्द्रो से सम्बंधित समस्त काम निपटना आदि पैन्यूली जी द्वारा किये जाते है और इसके साथ ही समूण फाउंडेशन में बड़ी मात्रा में स्वयं भी दान करना और दूसरों को भी दान देने हेतु प्रेरित करना श्रीमान पैन्युली जी प्रयास करते रहते है | 2 दिन पूर्व ही पैन्यूली जी के माध्यम से 11000 हजार रुपयों का दान प्राप्त हुआ |

दिब्यांग लक्षमण के लिए समूण फाउंडेशन के माध्यम से दूकान तो खुल गयी है लेकिन लक्षमण जी ने इच्छा जाग्रत की थी की उनके लिए एक इलेट्रॉनिक्स तराजू मिल जाय तो उन्हें सामान तोलने में आसानी होती तो सम्मानित सदस्य चंद्र मोहन कोटियाल जी के सौजन्य से और श्री विजय मोहन पैन्यूली जी के प्रयासो से आज दिब्यांग लक्षमण जी के लिए तराजू खरीद दिया है जो बहुत जल्द चमोली में लक्षमण जी की दूकान तक भेजा जाएगा |

एक बार दान देने की बजाय हम किसी को जीवन भर के लिए स्वरोजगार खोलकर सक्षम बनायेँ यह हमेशा ही समूण परिवार का प्रयास रहता है इसलिए हमने दिब्यांग लक्षमण जी के लिए दुकान खोलने का निर्णय लिया ।

विनोद जेठुड़ी
समूण परिवार
Please #Share to support





 

सभी प्रशिक्षणार्थी बड़ी लगन मेहनत और कर्तव्य निष्ठा के साथ में सिलाई का काम सीख रही हैं ।

Date: 19 Feb 2021

अमर शहीद कुवरं सिंह कंडारी की स्मृति में संचालित समूण सिलाई एवं बुनाई प्रशिक्षण केंद्र - ल्वाह चमोली में सिलाई का काम सीखती महिलाएं एवँ बालिकाएँ । सभी प्रशिक्षणार्थी बड़ी लगन मेहनत और कर्तव्य निष्ठा के साथ में सिलाई का काम सीख रही हैं ।

महिला शशक्तिकरण की दिशा में समूण परिवार निरंतर कार्यरत है और ऐसे और भी सिलाई एवँ बुनाई सेंटर खोलने हेतु प्रयासरत हैं |

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
प्लीस शेयर करके समर्थन करें




 

समूण फाउंडेशन चमोली आपदा में प्रभावित परिवारों के लिए दान एकत्रित कर रही है,

Date: 12 Feb 2021

ग्लेशियर के फटने से चमोली, उत्तराखंड में आयी प्राकृतिक आपदा से बहुत बड़े स्तर पर जान माल का नुकसान हुआ है और इसमें सबसे ज्यादा नुकसान उन परिवारों का हुआ है जिनके परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य इस आपदा में शिकार हो गए हैं। ऐसे परिवारों के लिए जीवन यापन करने के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती इनके सामने आ खड़ी हुई है ।

समूण फाउंडेशन चमोली आपदा में प्रभावित परिवारों के लिए दान एकत्रित कर रही है, ताकि आपदा प्रभावित चिन्हित परिवारों तक कुछ मदद पहुंचा सके।

संस्था की प्राथमिकता ऐसे परिवारों को सहयोग करना होगा जिन परिवारों के इकलौते कमाने वाले सदस्य आपदा में लापता हो चुके हैं।

आपका स्वागत है यदि आप ऐसे परिवारों के हितार्थ दान देना चाहते हैं आप के माध्यम से जो भी दान समूण फाउंडेशन के पास एकत्रित होगा वह चिन्हित परिवारों तक पहुंचाया जाएगा ।

AXIS BANK
A/C NUMBER : 914010040541847
A/C NAME : SAMOON FOUNDATION
BRANCH : CITY CENTRE RISHIKESH
IFSC CODE : UTIB0000156
PAYTM/G-PAY: 6395436883

समूण परिवार
मानवत की सेवा हेतु समर्पित
Please #Share to support



 

इस वर्ष हम GiveIndia द्वारा आयोजित GiveIndia Fundraising Challenge 2021 में भाग ले रहें हैं

Date: 11 Feb 2021

इस वर्ष हम GiveIndia द्वारा आयोजित GiveIndia Fundraising Challenge 2021 में भाग ले रहें हैं, जहां आप हमारी संस्था को दिया गया हर डोनेशन हमें ₹20 लाख तक के इनाम जीतने में मदद कर सकतें है |

अतः आपसे दान देने की अपेक्षा करते हैं - https://fundraisers.giveindia.org/projects/opening-a-school-for-underprivileged-children-at-a-village-on-the-verge-of-uttarkashi-district-of-uttarakhand हम आपके सहयोग और समर्थन से उत्तरकाशी, उत्तराखंड के आखिरी गाँव ओसला में निरक्षर बच्चों को शिक्षा की अमूल्य समूण दे सकते हैं |

#GFC2021

समूण परिवार

 



महिला शशक्तिकरण की दिशा में समूण परिवार निरंतर कार्यरत है और ऐसे और भी सिलाई सेंटर खोलने हेतु प्रयासरत हैं |

Date: 08 Feb 2021

मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच बलिदान देने वाले अमर शहीद कुवरं सिंह कंडारी की स्मृति में संचालित समूण सिलाई एवं बुनाई प्रशिक्षण केंद्र - ल्वाह चमोली का उद्धघाटन सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद जगत सिंह "जंगली" जी के कर कमलों द्वारा और सम्मानित सदस्य श्री विजय मोहन पैन्यूली जी की अध्यक्षता में कल दिनाकं 7 फरवरी 2021 को संपन्न हुआ |

मातृशक्ति और ग्रामीणों के द्वारा टीम का बहुत सुन्दर तरीके से स्वागत सत्कार किया गया जिसके लिए हम समस्त मात्रशक्ति एवं ग्रामीणों का हार्दिक आभार प्रकट करते हैं | महिलाओं और बालिकाओं ने इस सिलाई- बुनाई प्रशिक्षण केंद्र के के खुलने से लाभान्वित होने हेतु उत्साह और खुशी जाहिर की |

आशा करते है कि इस केंद्र के माध्यम से अधिक से अधिक महिलायें और बालिकाऐं सिलाई सीखकर आत्मनिर्भर बनते हुए लाभान्वित होंगे |

महिला शशक्तिकरण की दिशा में समूण परिवार निरंतर कार्यरत है और ऐसे और भी सिलाई सेंटर खोलने हेतु प्रयासरत हैं |

विनोद जेठुडी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
प्लीस शेयर करके समर्थन करें






समूण फाउंडेशन की टीम चमोली में ग्लेशियर के फटने से आई भारी तबाही में सहयोग के लिए हर संभव तैयार है

Date: 07 Feb 2021

चमोली में ग्लेशियर के फटने से आई भारी तबाही से बहुत बड़े स्तर पर जानमाल के नुकसान होने की संभावना है । समूण फाउंडेशन की टीम मानवता की सेवा हेतु बचाव एवँ राहत कार्यों में सहयोग के लिए हर संभव तैयार है ।

ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे मजदूरों के गायब होने की खबर के साथ बहुत अप्रिय घटनाएं सुनने को मिल रही है । समूण फाउंडेशन टीम के सभी सदस्यों से निवेदन है कि बचाव एवं राहत कार्य में जरूरत पड़ने पर एक स्वयं सेवक के रूप में सहयोग के लिए उपलब्ध रहें ।

समूण फाउंडेशन की टीम इस आपदा में राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए हर संभव तैयार है । जरूरत पड़ने पर टीम प्रभावित लोगों की मदद के लिए निकलेगी ।

हम परमपिता परमात्मा से सभी की कुशलता की कामना करते हैं । ॐ नमः शिवायः।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित

https://www.facebook.com/samoonforhumanity/posts/2399355540199478


रिखणीखाल ब्लॉक, पौड़ी गढ़वाल में आज समूण फाउंडेशन की तरफ से कंबल वितरित किये जा रहे है।

रिखणीखाल ब्लॉक, पौड़ी गढ़वाल में आज समूण फाउंडेशन की तरफ से कंबल वितरित किये जा रहे है।

लाभार्थियों के नाम:-

1. श्री बचन सिह - ग्राम सिमलधर
2. श्रीमती कमला देवी - ग्राम र्काण्डया मल्ला
3. श्री दिलबर सिंह - ग्राम कण्डिया तल्ला
4. श्रीमती आशा देवी - ग्राम कण्डिया मल्ला
5. श्रीमती माया देवी पत्नी स्वर्गीय श्री प्रेम सिंह गुसाईं - ग्राम डिंड
6. श्रीमती जमोत्री देवी पत्नी स्वर्गीय श्री भारत सिंह रावत - ग्राम डिंड
7. श्रीमती सुनीता देवी पत्नी स्वर्गीय श्री पदमेन्द्र सिंह गुसाई - ग्राम डिंड
8. श्री चन्दन सिंह पटवाल – ग्राम मुछयेल गाँव
9. श्रीमती रामी देवी - ग्राम गाजा
10. श्री मंगी लाल - ग्राम गल्ले गाँव
11. श्री झबर सिंह नेगी - ग्राम गल्ले गाँ\\व
12. श्रीमती मन्ना देवी - ग्राम गल्ले गाँव
13. श्रीमती किसनी देवी - ग्राम गल्ले गाँव
14. श्रीमती द्रोपति देवी - ग्राम गल्ले गाँव
15. श्री प्रेम जख्मोला - ग्राम जसकोट
16. श्रीमती लूड़ी देवी - ग्राम कोटडी
17. श्रीमती सुनीता देवी पत्नी गबबू - ग्राम कोटडी
18. श्रीमती चेपड़ी देवी - ग्राम कोटडी
19. श्रीमती सुरेशी देवी पत्नी स्वर्गीय श्री कृष्णा सिंह रावत - डबराड़ गाँव
20. श्रीमती सिंधा देवी पत्नी स्वर्गीय श्री होशियार सिंह रावत - ग्राम शेरुगाड़
21. श्रीमती कमला देवी पत्नी स्वर्गीय श्री भारत सिंह रावत - ग्राम जवडी रौल
22. श्रीमती सीमा देवी पत्नी स्वर्गीय श्री रेवत राम - ग्राम लखनपुर
23. श्री दीपक सिंह पुत्र स्वर्गीय श्री ख्यात सिंह - ग्राम बसु श्यार

इस कार्य को सम्पन्न करवाने में विशेष सहयोग करने वाले श्री हरेंद्र सिंह रावत (शेरोगाड), लक्ष्मण नेगी (कंडिया), धीरेंद्र रावत (पैगड़ी), बिक्रम गुसाईं (गाजा), प्रमोद गुसाईं (गाजा) व अन्य सभी का समूण परिवार की ओर से बहुत बहुत धन्यवाद 🙏

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित

 





ल्वाह चमोली कार्यक्रम स्थल पर और ग्रामिणों द्वारा समूण टीम का स्वागत सत्कार किया गया

Date: 07 Feb 2021

समूण टीम जा पहुंची है कार्यक्रम स्थल पर और ग्रामिणों द्वारा समूण टीम का स्वागत सत्कार किया गया । — attending समूण सिलाई एवं बुनाई प्रशिक्षण केंद्र - ल्वाह चमोली - उध्घाटन समारोह at Chamoli Garhwal.
 



 

संदीप सिंह के इलाज के लिए समूण फ़ाउंडेशन ने आर्थिक मदद की

Date: 05 Feb 2021

आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते हमारे कई भाई बहन ऐसे है जो जिंदगी से समझौता करने पर मजबूर हो जाते हैं। न परिवार में किसी का सहयोग होना और ना ही खुद कुछ कर पाना मनुष्य को विवश कर देता है।

ऐसे ही मजबूरी में जी रहे थे संदीप सिंह जी जो रुद्रप्रयाग के मूल निवासी हैं और इनके दाएं हाथ में एक बीमारी के चलते छेद छेद हो गए हैं, जिससे पानी व पस निकलता रहता है । इस वजह से वह कुछ भी काम करने में असमर्थ हैं । परिवार में स्वयं के साथ पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं । विटिया 8 साल की और बेटा 7 साल का है ।परिवार में कोई भी कमाने वाला नहीं है जिसकी वजह से परिवार को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
संदीप जी ने कई जगह इलाज करवाया पर इनका इलाज संभव न हो सका, फिर श्रीनगर के डॉक्टरों द्वारा इन्हें ऋषिकेश एम्स के लिऐ रेफर किया गया परंतु आर्थिक स्थिति ठीक ना होने की वजह से संदीप जी अपना इलाज करवाने नहीं आ पा रहे थे क्योंकि आने का किराया तक इनके पास नहीं था।

इलाज आयुष्मान कार्ड से हो जाता परंतु इनकी सबसे बड़ी समस्या थी हॉस्पिटल तक आना । समूण परिवार में सहायता हेतु निवेदन करने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए टीम ने ऋषिकेश ऐम्स तक आने का किराया मुहैया करवाया और साथ ही इलाज हेतु हॉस्पिटल में डॉक्टरों एवँ अन्य लोगों से संपर्क किया ।

समूह परिवार की ओर से छोटी सी सहायता राशि 5500 का चेक संदीप जी को समूल कार्यालय ऋषिकेश में प्रदान किया गया । समूण परिवार संदीप जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते है।

नीतु कंडवाल
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित

 




रुद्रप्रयाग एवं आसपास के क्षेत्रों में कुछ और चयनित जरूरतमंद परिवारों को समूण परिवार की रुद्रप्रयाग टीम द्वारा कंबल वितरित किए गए

Date: 02 Feb 2021

रुद्रप्रयाग एवं आसपास के क्षेत्रों में कुछ और चयनित जरूरतमंद परिवारों को समूण परिवार की रुद्रप्रयाग टीम द्वारा कंबल वितरित किए गए।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
प्लीज शेयर करके समर्थन करें