Wednesday, 28 September 2022

Masks, sanitizers, and oximeters were distributed as COVID-19 help in a village in Chamoli Garhwal.

 

DATED: 24  MAY 2021 (MONDAY) 

चमोली गढ़वाल के ग्राम भटोली में 1 मास्क का पैकेट, ग्राम देवलगढ़ में 2 पैकेट मास्क और 2 ऑक्सीमीटर व ग्राम चौखाल में 10 लीटर सेनेटाइजर और 2 पैकेट मास्क के दिए गये | कोरोना प्रभाव को देखते हुए हर व्यक्ति से मिलना संभव नहीं था इसलिये उक्त गांवों में यह सामग्री पहुंचा दी गई थी ।

समूण परिवार के कर्मठ सदस्य विजय मोहन पैन्यूली जी द्वारा समूण सिलाई प्रशिक्षण केंद्र ल्वाह, चमोली में मास्क, सैनिटाइजर, ऑक्सीमीटर इत्यादी बांटे गए।




Ration was provided to Godambari Devi Ji by the Samoon Foundation.

 

DATED: 24  MAY 2021 (MONDAY)

गांव मठूयल, विकास खंड जखोली, जिला रूद्रप्रयाग में  स्वर्गीय जीत सिंह की पत्नी गोदामबरी देवी अपने परिवार में अकेले सदस्य हैं। कुछ समय पहले पहले इनके पुत्र की मृत्यु हुई और उसके बाद उनके पति की। परिवार में कोई भी कमाने वाला नहीं था । इनकी जानकारी मिलते ही समूण फाउंडेशन के द्वारा इनको राशन उपलब्ध कराई गई।


उत्तराखंड पुलिस होमगॉर्डस पी आर डी सभी जवानों को मास्क व् सेनेटाइज़र्स प्रदान किये गए ।

 

DATED: 24  MAY 2021 (MONDAY)

हमारी सुरक्षा में दिन रात तैनात थाना तपोवन मुनि की रेती बेरिरय पर ड्यूटी कर रहे जवानों व् सेम्पलिंग ड्यूटी कर रहे स्टाफ मास्क व् सेनेटाइज़र्स प्रदान किये गए। उत्तराखंड पुलिस होमगॉर्डस पी आर डी सभी जवानों को समूण फॉउंडेशन दिल से सेल्यूट करता है।





सामूण फाउंडेशन ने ग्राम सभा बूढ़ना मे बांटी राशन किट।

 

DATED: 24  MAY 2021 (MONDAY)

गांव नौसरी, ग्राम सभा भुटना, विकास खंड -जखोली, रुद्रप्रयाग में अति निर्धन विधवा महिला राधा देवी को समूण फाउंडेशन की ओर से राशन प्रदान किया गया।



धन के साथ-साथ अन्न से भी सहयोग करती सम्मानित सदस्य मंजू रावत जी।

 

DATED: 24  MAY 2021 (MONDAY)


सम्मानित सदस्य मंजू रावत जी और उनके पति भजन सिंह रावत जी ने देहरादून रतनपुर से समूण परिवार को 30 kg आटा और 20kg चावल दिये । आपको बता दें कि देहरादून बंजारावाला कारगी चौक पर समूण फाउंडेशन के सहयोग से प्रतिदिन सौ से डेढ़ सौ लोगों के लिए खाना बनाया जा रहा था ।










ADDITONAL LINKS

v  https://www.facebook.com/116774188457636/posts/2504069933061371/


मारखमग्रांट, बुल्लावाला , देहरादून के समाजसेवी श्री मंगल सिंह रौथाण को दिए कुछ मास्क एवं सेनेटाइज़र्स

 

DATED: 24  MAY 2021 (MONDAY)

मारखमग्रांट, बुल्लावाला , देहरादून के समाजसेवी श्री मंगल सिंह रौथाण को दिए कुछ मास्क एवं सेनेटाइज़र्स ताकि वह संक्रमित घरों व् आस पास यह वितरित करें जिससे गांव संक्रमण और अधिक न फैले। अपनी समाजिक कर्तव्यों को समझने वाले व् निर्वहन करने वाले हर एक व्यक्ति का समूण फॉउंडेशन धन्यवाद करता है |


 






Monday, 26 September 2022

एकलिंग , ग्राम सभा बुटना, विकाश खंड जखोली , जिला रूद्रप्रयाग में अति निर्धन बुधा देवी को को समूण परिवार की ओर से राशन दिया गया।

 

DATED: 24  MAY 2021 (MONDAY)


 गांव, एकलिंग , ग्राम सभा बुटना, विकाश खंड जखोली , जिला रूद्रप्रयाग में अति निर्धन बुधा देवी को को समूण परिवार की ओर से राशन दिया गया। इनके पति पिछले 12 सालों से गुमशुदा हैं और माता जी बड़ी मुश्किल से किसी तरह से काम करके अपना जीवन यापन कर रही है।



समूण फाउंडेशन द्वारा सुलोचना देवी जी को राशन पहुंचाया गया (covid help)

 DATED: 24  MAY 2021 (MONDAY)



गांव भेंट , ग्राम सभा बुटना, विकाश खंड जखोली , जिला रूद्रप्रयाग में अति निर्धन, स्वर्गीय राकेश लाल जी की धर्मपत्नी सुलोचना देवी जी को राशन पहुँचाया गया था ।




v  https://fb.watch/66Ke_MtRDO/


समूण सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में बांटे मास्क, सैनिटाइजर, ओक्सीमीटर

 

DATED: 23  MAY 2021 (SUNDAY)


समूण परिवार के कर्मठ सदस्य विजय मोहन पैन्यूली जी द्वारा समूण सिलाई प्रशिक्षण केंद्र ल्वाह, चमोली में मास्क, सैनिटाइजर, ऑक्सीमीटर इत्यादी बांटे गए।

समूण के सम्मानित व कर्मठ सदस्य विजय मोहन पैन्यूली जी द्वारा समूण सिलाई प्रशिक्षण केंद्र ल्वाह चमोली में जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क मास्क, सेनेटाइजर, ऑक्सीमीटर वितरण किया गया और साथ ही समस्त ग्राम वासियों को जागरूक भी किया गया की किस तरह से हम कोरोना संक्रमण से बच सकें।




ग्रामसभा - सौड़पानी, साकनीधार, पोस्ट ऑफिस - बच्छेलिखाल, टिहरी गढ़वाल में मास्क, सैनिटाइजर और ऑक्सीमीटर बांटती समूण फाउंडेशन की टीम।

 

DATED: 23  MAY 2021 (SUNDAY)











 

 

   

v  https://www.facebook.com/116774188457636/posts/2503349189800112/