Friday, 30 September 2022

रुकमणी जी के परिवार तक राशन प्रदान की गई।

 DATED: 09  JULY 2021 (FRIDAY)

श्रीमती रुकमणी जी के पति नंदलाल जी का निधन एक साल पहले हो गया था तथा उनके घर में 4 नाबालिक बच्चे हैं जिनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी अब रुकमणी जी पर आ गई लेकिन अकेले ही सारे परिवार की जिम्मेदारी रुकमणी जी पर आने और आय का कोई साधन न  होने से इस निर्धन परिवार को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। 

जानकारी मिलते ही समूण फाउंडेशन की टीम द्वारा उनके निवास ग्राम - कमद, पोस्ट ऑफिस- ठाण्डी,उत्तरकाशी में राजीव राणा जी के माध्यम से रुकमणी जी के परिवार तक राशन प्रदान की गई थी ।







समूण फॉउंडेशन द्वारा शिव बहुगुणा जी एवँ टीम के सौजन्य से जिला अस्पताल बौराड़ी, टिहरी गढ़वाल में एक #ऑक्सीजन_कन्संट्रेटर उपलब्ध करवाया गया था।

DATED: 26  JUN 2021 (SATURDAY)

 दिनांक 26.06.2021 को #समूण_फॉउंडेशन द्वारा शिव बहुगुणा जी एवँ टीम के सौजन्य से #जिला_अस्पताल_बौराड़ी, टिहरी गढ़वाल में एक #ऑक्सीजन_कन्संट्रेटर उपलब्ध करवाया गया |मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डo अमित राय जी की मौजूदगी में यह जीवन रक्षक उपकरण चिकित्सालय को प्रदान किया गया।समूण फॉउण्डेशन द्वारा विगत कई वर्षों से सामाजिक व मानवीय कार्य किये जा रहे हैं, पिछले दो वर्षों से कोविड काल में भी कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में समूण फाउंडेशन अपना अहम योगदान दे रहा था  । इसी कड़ी में कोरोना को संभावित तीसरी लहर से लड़ने के लिए विभिन्न जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन कन्संट्रेटर जैसे महत्वपुर्ण जीवन रक्षक उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे थे । उत्तराखण्ड एशोसिएशन ऑफ ओमान के उपाध्यक्ष शिव बहुगुणा जी एवँ टीम के द्वारा इन उपकरणों हेतु वृहद वित्तीय सहयोग किया गयाथा । सी.एम.एस डाo अमित राय जी ने इस उपकरण हेतु संस्था व शिव बहुगुणा जी का धन्यवाद किया व सहयोग को कोविड की तीसरी लहर की चुनौती के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। 

संस्था की तरफ से कमल जोशी के आलावा ज्योतिषाचार्य विवेक चमोली , निर्मल जोशी, समाजसेवी उदय सिंह रावत, विजय कठैत, सभासद नगरपालिका टिहरी विधायक प्रतिनिधि नरेश नेगी आदि मौजूद रहे।

Masks, sanitizers, medicines, and ration were delivered to those in need.

 DATED: 23  JUN 2021 (WEDNESDAY)

जब भी आप समाज के लिए कोई काम करते हैं तो आपको एक टीम की जरूरत होती है वो भी ऐसी टीम जो निस्वार्थ भाव से लोगों के लिए काम करे। एक ऐसी ही टीम मेरे साथ पूरे अभियान में जुड़ी थी  जो मेरे साथ जरूरतमंदों तक मास्क,सेनेटाइजर, दवाइयां व राशन पहुँचाते रहे। मैं कुछ दिनों के लिए श्रीनगर आया हूं लेकिन ये टीम अपने काम मे लगी थी  ,  इस टीम के कुछ उत्साही युवाओं ने दिगपाल उछोली के नेतृत्व में समूण फाउंडेशन के सौजन्य से गांव के कुछ परिवारों को मास्क, सेनेटाइजर व दवाइयां बांटी गई । 












v  https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2532508633550834&id=116774188457636

Thursday, 29 September 2022

आशा आर्या की माता जी के स्वस्थ्य का हाल समाचार जानने समूण फाउंडेशन की दिल्ली टीम गुरुग्राम पहुंची और तत्काल सहायता राशि 10,000/- का चेक प्रदान किया।

 DATED: 22  JUN 2021 (TUSEDAY)

आशा आर्या की माता जी के स्वस्थ्य का हाल समाचार जानने समूण फाउंडेशन की दिल्ली टीम गुरुग्राम पहुंची और तत्काल सहायता राशि 10,000/- का चेक प्रदान किया और आगे भी प्रयासरत था  । आपको बता दें कि ग्राम - एरोड, रानीखेत निवासी गोविंदी देवी जी बहुत समय से कैंसर से पीढ़ित थी  उनके पति स्व० बालकिशन जी का निधन 2 वर्ष पूर्व ही हो चुका था , इनके 3 बच्चे है जिसमे 2 लड़कियां और 1 लड़का है। सबसे बड़ी लड़की आशा आर्या है इसलिए परिवार के लालन पालन की जिम्मेदारी आशा के ऊपर आ गयी थी  जिसे आशा छोटी मोटी नौकरी करके बखूभी निभा भी रही थी लेकिन मां जी के केंसर का इलाज करना बहुत ही नामुमकिन हो गया फिर भी हिम्मत दिखा कर आशा ने जैसे तैसे कर्जा निकाल कर अपनी माँ जी गोविंद देवी जी (50 वर्ष ) का इलाज नारायण हॉस्पिटल गुड़गांव में करवाया और उस समय तक  भी चल रहा था  पर उस समय  उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे।






Masks and sanitizers were provided to Ankit Ji for Gram Kiroda, Development Block Jakholi, Rudraprayag.

 

DATED: 15  JUN 2021 (TUSEDAY)

ग्राम सभा किरोड़ा के लिए अंकित जी को मास्क ओर सैनिटाइजर आदि दिये गये हम चाहते थे जल्द से जल्द देश संकट के इस दोर से निकले फिर से जन जीवन सामान्य हो । 



v 
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2527220317412999&id=116774188457636




During a time of crisis, ration was provided to Mamta Rana Ji for livelihood support.

 

DATED: 15  JUN 2021 (TUSEDAY)

ग्राम पन्द्रोला, विकास खंड जखोली, जिला रूद्रप्रयाग के स्वर्गीय अनिल राणा जी की आकस्मिक मृत्यु के बाद उनके घर में उनकी पत्नी ममता राणा जी व 4 बेटियां हैं जिनके जीविकोपार्जन हेतु परिवार पर संकट का पहाड़ गिर पड़ा । परिवार में कोई भी कमाने वाले न होने के कारण आय का कोई भी साधन नही था  । परिवार की जानकारी मिलते ही समूण फाउंडेशन के द्वारा उक्त परिवार तक राशन उपलब्ध कराई गई।




गेणु लाल जी को समूण फाउंडेशन की ओर से राशन किट वितरित की गई ।

 DATED: 15  JUN 2021 (TUSEDAY)

ग्राम- शिशों, विकास खंड - जखोली, जिला - रूद्रप्रयाग में गेणु लाल जी को समूण फाउंडेशन की ओर से राशन किट वितरित की गई । 










v  https://fb.watch/6c0BARYBRv/

सुबोध बेटे के इलाज के लिए समूण परिवार की ओर से छोटी सी सहायता राशी रुपये 11,000/-का चेक प्रदान किया गया ।

 

DATED: 01  JUN 2021 (TUSEDAY)


सुबोध बेटे के इलाज के लिए समूण परिवार की ओर से छोटी सी सहायता राशी रुपये 11,000/- का चेक प्रदान किया गया । हम सुबोध बेटे और उनके लकवाग्रस्त पिताजी के सिघ्र स्वस्थ होने हेतु भगवान से प्रार्थना करतेँ हैँ । 

मात्र 15 साल के सुबोध रावत पिछले 1 साल से अपने हाथ मे एक गम्भीर विमारी से जुझ रहेँ है जिसका 2 ओपरेशन होने थे जिसमे से एक ओपरेशन हो भी चुका था  लेकिन दुसरे ओपरेशन के लिए होस्पिटल का चक्कर काट काट के थक गए थे  लेकिन ओपरेशन के लिए कोविड के कारण डेट नही मिल प् रही थी  ।अगले  जब सुबोध दून होस्पिटल से आ रहा था तो सुबोध ने बताया कि इस बार भी ओपरेशन का डेट नही मिला और वह इससे बहुत दुखी हैँ । सुबोध के हाथ मे असहनीय दर्द होता था  जिस कारण से सुबोध ने स्कूल जाना भी बंद कर दियाथा  जब सुबोध चलता था  तो उस वक्त सबसे ज्यादा दर्द होता है । सुबोध का ईलाज आयुशमान कार्ड से होना था इसलिए ओपरेशन का डेट नहि मिल रहा थी  । पिता लकवाग्रस्त है और परिवार का राशन कार्ड एपीएल का बना होने के कारण सरकार से राशन भी नही मिलती था  जिससे परिवार के उपर सँकट का पहाड गिर पडा था






। 


समूण फाउंडेशन की टीम हिमांती के दादा दादी को राशन सामग्री देने ग्राम डिंड, रिखणीखाल ब्लॉक पौडी गढ़वाल में पहुँची थी ।

 DATED: 01  JUN 2021 (TUESDAY)

कुमारी हिमांती पुत्री स्वर्गीय श्री पदमेंद्र सिंह निवासी ग्राम डिंड टोक, पैनो घाटी, रिखणीखाल ब्लॉक पौडी गढ़वाल के बुज़र्ग दादा दादी तक समूण परिवार की टीम द्वारा राशन पहुंचाया गया । आपको बता दें कि हिमांती पेट की गंभीर बीमारी से ग्रसित है जिसका इलाज ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों द्वारा कोटद्वार में चल रहा था  । 

कुमारी हिमांती पुत्री स्वर्गीय श्री पदमेंद्र सिंह के के परिवार के लिए हमे कुल 1501 रुपये का दान प्राप्त और 1694/- का परिवार तक राशन खरिद कर पहुँचा दिया गया था  । आपको बता दें कि हिमांती पेट की गंभीर बीमारी से ग्रसित है जिसका इलाज ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों द्वारा कोटद्वार में चल रहा है । बुजर्ग दादा दादी के सिवाई बच्चो की रेख देख करने वाला कोई नही है और परिवार की आर्थिक स्तिथी बहुत कमजोर होने के कारण घर के जरुरी सामान खरिदने तक के पैंसेँ नही थे । 




Masks and sanitizers were provided by the Samoon Foundation Rudraprayag office to Samoon’s esteemed member Arvind Arya Ji for Gram Sabha–Saur Bhatgaon, Post–Babai, District Rudraprayag.

 

DATED: 06  JUN 2021 (SUNDAY)