Friday, 26 June 2026

Inspiring Academic Dedication and Community Awareness at GPS Nai

 Date: Thursday, 27 March 2025

Location: Government Primary School, Nai, Patti-Dogi, Narendra Nagar, Tehri Garhwal, Uttarakhand

As part of its ongoing efforts to promote education in rural Uttarakhand, the Samoon Foundation team distributed free sports uniforms to all the students of Government Primary School, Nai, Patti-Dogi on March 27, 2025.

Sharing her vision for the initiative, the school's Principal, Mrs. Sushma Barthwal, noted, "We hope that the Samoon Foundation's efforts will create a highly positive impact by increasing the children's interest in education, boosting their self-confidence, and raising awareness about the importance of schooling within the community."

Assistant Teacher Mr. Shoorveer Singh Jethudi warmly praised the drive, adding, "This wonderful initiative by the Samoon Foundation is truly an invaluable gift for our students."

During the event, Samoon Foundation member Mr. Gajendra Rana addressed the gathering, emphasizing that the foundation remains deeply committed to educational equality and the holistic development of every child. He shared that the organization strives continuously to make learning both accessible and inspiring, with the ultimate objective of providing equal educational opportunities, building self-esteem, and encouraging lifelong dedication to learning among rural youth


यूनिफॉर्म वितरण - विद्यालय संख्या: 93

दिनांक: 27 मार्च, 2025

स्थान: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नाई, पट्टी-दोगी

विकासखंड: नरेंद्र नगर, जिला - टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों में शिक्षा को बढ़ावा देने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत, समूण फाउंडेशन की टीम ने 27 मार्च, 2025 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नाई के सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म वितरित किए।

इस विशेष अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुषमा बर्थवाल जी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा, "समूण फाउंडेशन के इन प्रयासों से बच्चों की शिक्षा में रुचि, उनके आत्मविश्वास और हमारे ग्रामीण समुदाय में शिक्षा के प्रति जागरूकता में एक सकारात्मक वृद्धि होगी, ऐसी हम कामना करते हैं।"

सहायक अध्यापक श्री शूरवीर सिंह जेठुडी जी ने भी संस्था का आभार जताते हुए कहा, "समूण फाउंडेशन की यह अनूठी पहल हमारे प्यारे विद्यार्थियों के लिए एक बेहद अनमोल तोहफा है।"

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और बच्चों को संबोधित करते हुए समूण फाउंडेशन के सदस्य श्री गजेंद्र राणा जी ने कहा कि फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में समानता लाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। संस्था ग्रामीण अंचलों में शिक्षा को सुलभ, सरल और प्रेरणादायक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके साथ ही उन्होंने रेखांकित किया कि समूण फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को समान शैक्षिक अवसर प्रदान करना, उनमें आत्मविश्वास की भावना जगाना और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को प्रोत्साहित करना है।

समूण परिवार

मानवता की सेवा हेतु समर्पित



Additional Link:-

https://www.facebook.com/share/p/1D45WrLJGd/

An Invaluable Gift: Bringing Smiles and Team Spirit to the Students of Naugaon

 Date: Wednesday, 26 March 2025

Location: Government Primary School, Naugaon, Patti-Dogi, Narendra Nagar, Tehri Garhwal, Uttarakhand

Believing that education and sports are equally vital for a child's holistic development, the Samoon Foundation distributed free sports uniforms to all the students of Government Primary School, Naugaon on March 26, 2025.

Praising the initiative, the school's teacher, Mrs. Meena Devi, remarked, "This step not only boosts the children's self-confidence but is also incredibly important for their health and education. It will make a deeply positive contribution to their overall development."

Adding to the appreciation, Mrs. Manju Devi, Chairperson of the School Management Committee, shared, "The sports uniforms provided by the Samoon Foundation have brought invaluable smiles to our children's faces. The entire school family is immensely grateful for this meaningful gift."

The event was graced by the presence of several local leaders and dignitaries, including Regional Panchayat Representative Mr. Jagdish Singh Jethuri, Pradhan Representative Mr. Diwan Singh Jethuri, and Mr. Vishal Singh Jethuri. They collectively lauded the foundation's contribution, highlighting how such support strengthens the children's natural inclination towards both academics and physical activities.

Samoon Family

Dedicated to the Service of Humanity


यूनिफॉर्म वितरण - विद्यालय संख्या: 92

दिनांक: 26 मार्च, 2025

स्थान: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नौ गांव, पट्टी-दोगी

विकासखंड: नरेंद्र नगर, जिला - टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

शिक्षा और खेल, एक बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिए दोनों ही समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। इसी सुंदर विचारधारा के साथ समूण फाउंडेशन ने 26 मार्च 2025 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नौ गांव के सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म वितरित किए।

विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती मीना देवी जी ने समूण फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा, "यह प्रयास न केवल बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है बल्कि उनके स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह उनके समग्र विकास में एक सकारात्मक योगदान देगा।"

विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा श्रीमती मंजू देवी जी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, "समूण फाउंडेशन द्वारा दिए गए इन स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म ने हमारे बच्चों के चेहरों पर जो मुस्कान लाई है, वह वास्तव में अनमोल है। इस सुंदर उपहार के लिए पूरा विद्यालय परिवार आपका सदैव आभारी रहेगा।"

इस विशेष अवसर पर क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि श्री जगदीश सिंह जेठुरी, प्रधान प्रतिनिधि श्री दीवान सिंह जेठुरी जी, श्री विशाल सिंह जेठुरी जी और अन्य स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने इस पहल की खूब प्रशंसा की और कहा कि समूण फाउंडेशन के इस सराहनीय योगदान से बच्चों का जुड़ाव शिक्षा और खेलों के प्रति और अधिक मजबूत होगा।

समूण परिवार


Additional Link:-

https://www.facebook.com/share/p/1EEnCzCsU6/

Gift of Encouragement: Empowering Students and Tackling Rural Migration at GPS Pawki Devi

 Date: Monday, 24 March 2025

Location: Government Primary School, Pawki Devi, Patti-Dogi, Narendra Nagar, Tehri Garhwal, Uttarakhand

On March 24, 2025, the Samoon Foundation team organized a free sports uniform distribution drive for the young students of Government Primary School, Pawki Devi.

Expressing her heartfelt gratitude to the foundation, school teacher Mrs. Vandana Bahuguna shared, "This commendable effort by the Samoon Foundation is a wonderful gift for our students, and they are incredibly happy to receive it. We look forward to your continued support in the future as well."

During the event, Samoon Foundation member Mr. Gajendra Rana addressed the gathering, emphasizing that the foundation's core vision extends beyond academic resources. He noted that the initiative aims to foster a strong sense of team spirit, collaboration, and discipline among children, equipping them to face life's future challenges confidently.

The program was well-attended by local leaders and community members, including Regional Panchayat Representative Mr. Teg Singh Jethudi, along with local parents Mr. Diwan Singh Jethudi, Mr. Vishal Singh Jethudi, and other prominent village dignitaries. They collectively praised the initiative for its positive influence on the community.

For the Samoon Foundation, providing uniforms is a stepping stone toward guiding rural youth toward a brighter tomorrow. By strengthening local schools and motivating families, this initiative also serves as a crucial effort to curb migration from the hills, helping the mountain communities thrive and prosper once again.

यूनिफॉर्म वितरण - विद्यालय संख्या: 91

दिनांक: 24 मार्च, 2025

स्थान: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पावकी देवी, पट्टी-दोगी

विकासखंड: नरेंद्र नगर, जिला - टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

समूण फाउंडेशन की टीम ने 24 मार्च, 2025 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पावकी देवी के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म वितरित किए।

विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती वंदना बहुगुणा जी ने समूण फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "समूण फाउंडेशन का यह सराहनीय प्रयास हमारे विद्यार्थियों के लिए एक सुंदर सौगात है, जिससे वे बेहद प्रसन्न हैं। हम भविष्य में भी संस्था से इसी प्रकार के सहयोग की कामना करते हैं।"

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए समूण फाउंडेशन के सदस्य श्री गजेंद्र राणा जी ने बताया कि फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें टीम भावना (टीम स्पिरिट) और अनुशासन की सीख जगाना है, ताकि वे जीवन की आगामी चुनौतियों का डटकर सामना कर सकें।

इस विशेष अवसर पर क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि श्री तेग सिंह जेठुडी, स्थानीय अभिभावकगण श्री दीवान सिंह जेठुडी जी, श्री विशाल सिंह जेठुडी जी और अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से इस कल्याणकारी पहल की भूरि-भूरि सराहना की।

समूण फाउंडेशन का उद्देश्य केवल बच्चों को यूनिफॉर्म प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उन्हें एक उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सही मार्गदर्शन देना है। फाउंडेशन की यह निरंतर पहल पहाड़ों से हो रहे पलायन को रोकने का भी एक सार्थक प्रयास है, ताकि हमारे पहाड़ एक बार फिर से समृद्ध, खुशहाल और आबाद हो सकें।



Additional link:-

https://www.facebook.com/share/p/19BRgmggav/

Fueling Ambition: Life Lessons and New Sports Gear for the Kids of Sasman Village

 Date: Saturday, 22 March 2025

Location: Government Primary School, Sasman, Patti-Dogi, Narendra Nagar, Tehri Garhwal, Uttarakhand

As part of the Samoon Foundation's milestone target of "Free Uniform Distribution across 100+ Schools," the foundation distributed brand-new tracksuits to the students of Government Primary School, Sasman on March 22, 2025. This dedicated initiative aims to inspire children in rural Uttarakhand toward both education and sports, encouraging holistic development so that they can unlock their full potential in the future.

Highly praising the initiative, the school's Principal, Mrs. Kaushalya Jamoli, shared, "This initiative guides our children toward a better future and deeply motivates them to come to school regularly, which naturally boosts their self-confidence and interest in education."

Engaging with the young students, Samoon Foundation member Mr. Gajendra Rana shared uplifting stories centered around honesty, hard work, and mutual cooperation. His session successfully instilled self-confidence in the students and inspired them to become responsible citizens. The new tracksuits filled the children with immense enthusiasm to perform better in sports and stay mentally resilient.

The distribution drive was attended by Assistant Teacher Mr. Krishna Singh Chauhan, local parents, and villagers. They warmly appreciated the Samoon Foundation's meaningful contribution, emphasizing that such community programs serve as a wonderful source of inspiration and are essential for the overall growth of children.


यूनिफॉर्म वितरण - विद्यालय संख्या: 90

दिनांक: 22 मार्च, 2025

स्थान: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, ससमण, पट्टी-दोगी

विकासखंड: नरेंद्र नगर, जिला - टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

समूण फाउंडेशन के "100+ विद्यालयों में निशुल्क यूनिफॉर्म वितरण" के महा-लक्ष्य के तहत, 22 मार्च, 2025 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, ससमण में विद्यार्थियों को निःशुल्क ट्रैकसूट वितरित किए गए। इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य ग्रामीण उत्तराखंड के बच्चों को शिक्षा और खेलकूद के प्रति प्रेरित करना है, ताकि वे हर क्षेत्र में अपने संपूर्ण विकास की दिशा में आगे बढ़ सकें और भविष्य में अपनी पूरी क्षमता का सही उपयोग कर सकें।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती कौशल्या जमोली जी ने इस सराहनीय पहल का स्वागत करते हुए कहा, "यह प्रयास बच्चों को एक बेहतर भविष्य की ओर मार्गदर्शन करता है और उन्हें नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और शिक्षा में रुचि पैदा होती है।"

कार्यक्रम के दौरान समूण फाउंडेशन के सदस्य श्री गजेंद्र राणा जी ने बच्चों को ईमानदारी, कड़ी मेहनत और आपसी सहयोग की कई प्रेरक कहानियाँ सुनाईं, जिससे उनमें आत्मविश्वास जगा और एक अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा मिली। इन नए ट्रैकसूटों ने बच्चों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने तथा मानसिक रूप से और मजबूत बनने के लिए एक नई ऊर्जा से भर दिया।

इस विशेष अवसर पर विद्यालय के सहायक अध्यापक श्री कृष्ण सिंह चौहान जी, स्थानीय अभिभावकगण तथा ग्रामवासी उपस्थित थे। सभी ने समूण फाउंडेशन के इस निस्वार्थ प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह के रचनात्मक कार्यक्रमों से बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और उनका समग्र विकास सुनिश्चित होता है।



Additional Link:-

https://www.facebook.com/share/p/1EFTTxdnXQ/

Samoon Foundation Advances Rural Education with Uniform Distribution at GPS Chameli-II

 Date: Saturday, 22 March 2025

Location: Government Primary School, Chameli-II, Patti-Dogi, Narendra Nagar, Tehri Garhwal, Uttarakhand

On March 22, 2025, the Samoon Foundation team organized a free sports uniform distribution drive for the students of Government Primary School, Chameli-II. The fundamental mission of the Samoon Foundation is to empower young minds physically and mentally, fostering their overall holistic development.

The event commenced with the distribution of uniforms by the school's Principal, Mrs. Manisha Uniyal. Commending the foundation's noble efforts, she highlighted that such initiatives ignite a fresh enthusiasm for learning among students while significantly boosting their self-confidence and sportsmanship.

Motivating the students during the drive, Samoon Foundation team member Mr. Gajendra Rana explained that the foundation's commitment to education goes beyond providing physical resources. He emphasized that the foundation actively works to elevate the overall quality of education and prepare youth for the future through digital literacy, skill growth, and holistic development channels. He mentioned key flagship initiatives driving this change, including the Samoon Computer Training Institute, Samoon Skill Development Centre, Samoon Excellence Coaching Centre, and the Samoon Adarsh Vidyalaya model.

The program concluded with heartfelt appreciation from Assistant Teacher Mrs. Himala Jethuri, Bhojan Mata Mrs. Rampyari Devi, and local villagers. They collectively praised the initiative, noting that it provides a promising new direction for the bright future of their children.

यूनिफॉर्म वितरण - विद्यालय संख्या: 89

दिनांक: 22 मार्च, 2025

स्थान: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, चमेली-II, पट्टी-दोगी

विकासखंड: नरेंद्र नगर, जिला - टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

22 मार्च, 2025 को समूण फाउंडेशन की टीम ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, चमेली-II में विद्यार्थियों को निःशुल्क स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म वितरित किए। समूण फाउंडेशन का मुख्य लक्ष्य बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाकर उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मनीषा उनियाल जी द्वारा बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित करके की गई। समूण फाउंडेशन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह निस्वार्थ प्रयास बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह को बढ़ावा देता है और ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास व खेल भावना को प्रोत्साहित करते हैं।

समूण फाउंडेशन टीम के सदस्य श्री गजेंद्र राणा जी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बताया कि समूण फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में न केवल आवश्यक संसाधन प्रदान करता है, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने और बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार करने हेतु डिजिटल शिक्षा, कौशल विकास और अन्य समग्र पहलुओं पर भी निरंतर कार्य कर रही है। इसमें समूण कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (SCTI), समूण स्किल डेवलपमेंट सेंटर (SSDC), समूण एक्सीलेंस कोचिंग सेंटर (SECC) और समूण आदर्श विद्यालय मुख्य रूप से शामिल हैं।

इस विशेष अवसर पर सहायक अध्यापिका श्रीमती हिमाला जेठुरी जी, भोजन माता श्रीमती रामप्यारी देवी जी तथा स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित थे। सभी ने समूण फाउंडेशन के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि यह कार्यक्रम उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक नई और सकारात्मक दिशा प्रदान करेगा।


Additional Link:-

https://www.facebook.com/share/p/1EZJ7Wg2AD/

Bringing Joy and Essential Resources to Students: Uniform Drive at Government Primary School, Chameli Pratham

 Date: Friday, 21 March 2025

Location: Government Primary School, Chameli  Pratham , Patti-Dogi, Narendra Nagar, Tehri Garhwal, Uttarakhand

On March 21, 2025, the Samoon Foundation team distributed free sports uniforms to the students of Government Primary School, Chameli Pratham, Patti-Dogi. The foundational objective of the Samoon Foundation is to provide children in rural Uttarakhand with the essential resources required to excel in education, ensuring they experience joy and enthusiasm when attending school. This meaningful initiative significantly boosts the children's self-confidence while sparking a keen interest in both academics and sports.

The school's Principal, Mrs. Shanti Kaintura, highly appreciated the drive, stating, "This step is incredibly beneficial and commendable for the children. When they receive necessary resources like these, their enthusiasm and motivation instantly double."

Engaging closely with the students, Samoon Foundation member Mr. Gajendra Rana not only organized interactive games but also imparted valuable life lessons. He shared the deeper meaning of the word "Samoon" with the children, explaining that it signifies "a memorable gift of love." He added that the foundation was delighted to present them with these sports T-shirts as a token of love and encouragement.

The event was warmly supported by school staff and local community figures, including Assistant Teacher Mrs. Sunita Bhatt, Parents' Association President Mr. Balwant Singh Chauhan, and local parents/villagers Mr. Dhirendra Dikolo and Mr. Narendra Singh Dawan, all of whom praised the foundation's consistent efforts.

यूनिफॉर्म वितरण - विद्यालय संख्या: 88

दिनांक: 21 मार्च, 2025

स्थान: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, चमेली प्रथम, पट्टी-दोगी

विकासखंड: नरेंद्र नगर, जिला - टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

21 मार्च, 2025 को समूण फाउंडेशन की टीम ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय,चमेली प्रथम, पट्टी दोगी  में विद्यार्थियों को निःशुल्क स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म वितरित किये।  

समूण फाउंडेशन का उद्देश्य ग्रामीण उत्तराखंड में बच्चों को शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए जरूरी संसाधन प्रदान करना है, ताकि वे स्कूल जाने में खुशी और उत्साह महसूस करें। यह पहल बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ावा देती है और उनकी शिक्षा और खेल में रुचि जागृत करती है।

विद्यालय की  प्रधानाध्यापिका श्रीमती शांति कैंतुरा जी ने कहा, "यह कदम बच्चों के लिए बेहद लाभकारी और सराहनीय है। जब उन्हें जरूरी संसाधन मिलते हैं, तो उनका उत्साह दोगुना हो जाता है।"

समूण फाउंडेशन के सदस्य श्री गजेंद्र राणा जी ने बच्चों के साथ न केवल खेलों के आयोजन किये , बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण पाठ भी सिखाए।उन्होंने बच्चों को "समूण" नाम का अर्थ बताया, उन्होंने कहा "समूण" का अर्थ है "एक यादगार सप्रेम भेंट "। साथ ही उन्होंने बच्चों को कहा की समूण फाउंडेशन आज आपको भी टी- शर्ट रूपी समूण देगी।    

कार्यक्रम में विद्यालय के सहायक अध्यापिका श्रीमती सुनीता भट्ट जी , श्री बलवंत सिंह चौहान जी  (अभिभावक संघ अध्यक्ष) , अभिभावकगण  श्री धीरेन्द्र दिकोलो जी ,श्री नरेंद्र सिंह दवांण जी तथा स्थानीय ग्रामवासी मौजूद थे, जिन्होंने समूण फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की।


Additional Link:-

https://www.facebook.com/share/p/18jhbAPeRV/

Inspiring Dedication and Confidence: Uniform Distribution Drive at GPS Lodsi

 Date: Friday, 21 March 2025

Location: Government Primary School, Lodsi, Patti-Dogi, Narendra Nagar, Tehri Garhwal, Uttarakhand

On March 21, 2025, the Samoon Foundation team distributed free sports uniforms to the students of Government Primary School, Lodsi. The core objective of this initiative extends beyond providing resources; it aims to instill a deep sense of discipline, confidence, and dedication to education in young minds.

Expressing her gratitude to the foundation for organizing this drive, the school's Principal, Mrs. Tripti Bhandari, remarked that this initiative is a highly positive step toward strengthening children educationally, physically, mentally, and socially.

During the event, Samoon Foundation member Mr. Gajendra Rana emphasized the critical role of sports and education in holistic child development and shared the foundation's core vision. He motivated the students by sharing that the foundation's donors also studied in ordinary schools, worked hard to achieve their goals, and are now actively giving back to society. He encouraged the children, reminding them that through dedication and hard work, they too can shape their own futures and make a meaningful impact on society.

The program was attended by prominent community members and school staff, including Assistant Teacher Mrs. Sushma Uniyal, former Village Pradhan Mr. Jagmohan Mehar, Parents' Association President Mrs. Deepa Devi, and local parents Mr. Bhagwan Singh Chauhan, Mr. Satye Singh Mehar, Mr. Anil Chauhan, and Mr. Narendra Dawan. In a joint statement, they praised the initiative for bringing bright smiles and a fresh ray of hope to the children, paving the way for a better tomorrow.

यूनिफॉर्म वितरण - विद्यालय संख्या: 87

दिनांक: 21 मार्च, 2025

स्थान: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, लोडसी, पट्टी-दोगी

विकासखंड: नरेंद्र नगर, जिला - टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

21 मार्च, 2025 को समूण फाउंडेशन की टीम  ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय,लोडसी में विद्यार्थियों को निःशुल्क स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म वितरित किये। इस पहल का उद्देश्य न केवल बच्चों को सुविधा देना है, बल्कि उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास और शिक्षा के प्रति समर्पण की भावना से जोड़ना भी है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापिका श्रीमती तृप्ति भंडारी जी ने अपने विद्यालय में यूनिफॉर्म वितरण हेतु संस्था को धन्यवाद देते हुए कहा की बच्चों को शैक्षिक, शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिए शुरू की गयी यह पहल एक सकारात्मक कदम है। 

समूण फाउंडेशन के सदस्य श्री गजेंद्र राणा जी  ने बच्चों के विकास के लिए खेल और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और फाउंडेशन के उद्देश्यों को साझा किया। साथ ही उन्होंने बच्चों को बताया की फाउंडेशन के दानदाता भी साधारण स्कूलों से पढ़कर अपने लक्ष्य तक पहुंचे हैं और अब समाज की भलाई के लिए भी काम कर रहे हैं। आप भी कड़ी मेहनत से अपना भविष्य संवार सकते हैं और समाज के लिए कुछ कर सकते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के सहायक अध्यापिका श्रीमती  सुषमा उनियाल जी, श्री जगमोहन मेहर जी (पूर्व ग्राम प्रधान),श्रीमती दीपा देवी जी (अभिभावक संघ अध्यक्ष) ,अभिभावक श्री भगवान सिंह चौहान जी, श्री सत्ये सिंह मेहर जी , श्री अनिल चौहान जी, श्री नरेंद्र दवांण जी उपस्थित थे।  सभी ने सयुंक्त रूप से कहा की इस पहल ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और उम्मीद की नई किरण दी है , जिससे उन्हें एक बेहतर भविष्य की दिशा मिलेगी।


Additional Link:-

https://www.facebook.com/share/p/1GXzz37CQP/

Empowering Kids through Sports and Education: Uniform Distribution at GPS Bugal

 Date: Wednesday, 19 March 2025

Location: Government Primary School, Bugal, Patti-Dogi, Narendra Nagar, Tehri Garhwal, Uttarakhand

On March 19, 2025, the Samoon Foundation brought fresh enthusiasm and energy to the students of Government Primary School, Bugal, by distributing free sports uniforms. The objective of this distribution program was to provide children with equal opportunities in both education and sports, helping them grow stronger physically, mentally, and socially.

Mr. Yashwant Singh Rawat, the school's Headmaster, highly appreciated the initiative and expressed his sincere gratitude to the foundation for organizing the uniform distribution drive at his school.

During the program, Samoon Foundation member Mr. Gajendra Rana shared insights with the students about the foundation's core initiatives. He highlighted that the Samoon Foundation is actively working to prevent migration from hilly regions and to promote women's empowerment. Through education, skill development, and providing crucial resources, the foundation's generous donors are constantly striving to build a better future for the children of Uttarakhand.

The event was well-attended by local dignitaries and community members, including Village Up-Pradhan Mr. Bihari Lal Rayal, Anganwadi Chief Worker Mrs. Urvashi Rayal, Anganwadi Helper Mrs. Dhanna Devi, and parent Mr. Chakradhar Prasad Rayal. They praised the Samoon Foundation's efforts, noting that this initiative instills deep confidence and new hope in the hearts of the young children.


यूनिफॉर्म वितरण - विद्यालय संख्या: 86

दिनांक: 19 मार्च, 2025

स्थान: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बुगाळ, पट्टी-दोगी

विकासखंड: नरेंद्र नगर, जिला - टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

19 मार्च 2025 को समूण फाउंडेशन ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बुगाळ में विद्यार्थियों को निःशुल्क स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म वितरित कर उन्हें नए उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। इस वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा और खेलकूद में समान अवसर प्रदान करना था, ताकि वे शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से मजबूत बन सकें।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री यशवंत सिंह रावत जी ने समूण फाउंडेशन के इस कदम की सराहना की और अपने विद्यालय में यूनिफॉर्म वितरण हेतु संस्था को धन्यवाद दिया। 

समूण फाउंडेशन के सदस्य गजेंद्र राणा जी  ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों को समूण फाउंडेशन के प्रयासों के बारे में जानकारी दी उन्होंने बताया की समूण फाउंडेशन पहाड़ों में पलायन रोकने और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और संसाधन प्रदान करके समूण फाउंडेशन के दानदाता उत्तराखंड के बच्चो के बेहतर भविष्य की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में ग्राम उपप्रधान श्री विहारी लाल रयाल, आंगनवाड़ी मुख्य कार्यकर्ती श्रीमती उर्वशी रयाल, आंगनवाड़ी सहायिका श्रीमती धन्ना देवी और अभिभावक श्री चक्रधर प्रसाद रयाल जी भी उपस्थित थे। उन्होंने समूण फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की और कहा कि इस पहल से बच्चों में आत्मविश्वास और नई उम्मीद का संचार हो रहा है।


Additional Link:-

https://www.facebook.com/share/p/1ELBp9qSbK/

Enhancing Rural Education: Free Uniform Initiative at Government Primary School, Kot

Date: Wednesday, 19 March 2025


On March 19, 2025, the Samoon Foundation advanced its mission to ensure equal opportunities for all children by distributing free sports uniforms to students at Government Primary School, Kot, Narendra Nagar, Tehri Garhwal, Uttarakhand. This initiative reflects the foundation’s deep commitment to supporting rural education and motivating young minds. The students were thrilled to receive their new uniforms and expressed their heartfelt joy and gratitude to the Samoon Foundation team.

Mrs. Usha Trivedi, the school’s Principal, highly appreciated the distribution and shared, "The support provided by the Samoon Foundation to our students will greatly boost their self-confidence and open up new avenues for their educational growth. We extend our best wishes to the foundation for all its future endeavors."

Furthering the appreciation, Mrs. Reena Devi, Chairperson of the School Management Committee, sent an official letter of thanks to the foundation, expressing gratitude for the positive impact this initiative will bring to the students' lives.

Local parents who attended the event praised the Samoon Foundation's meaningful contribution, noting that such initiatives serve as a great source of inspiration and are essential for the holistic development and self-esteem of the children. The Samoon Foundation remains dedicated to providing necessary resources to underserved children, ensuring everyone gets an equal opportunity to build a brighter future.

यूनिफॉर्म वितरण:- विद्यालय संख्या - 85

दिनांक: 19 मार्च, 2025

 स्थान: राजकीय प्राथमिक विद्यालय- कोट

 विकासखंड- नरेंद्र नगर, जिला - टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

19 मार्च 2025 को समूण फाउंडेशन ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कोट में विद्यार्थियों को निःशुल्क स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म वितरित किए। यह कार्यक्रम बच्चों को समान अवसर देने और उनकी शिक्षा में योगदान देने के लिए समूण फाउंडेशन की प्रतिबद्धता का प्रतीक था। यूनिफॉर्म पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने समूण फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रधानाचार्य श्रीमती उषा त्रिवेदी जी ने कहा -"समूण फाउंडेशन ने हमारे विद्यार्थियों को जो सहायता प्रदान की है, वह उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी और शिक्षा की दिशा में एक नया अवसर उत्पन्न करेगी। हम उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ भेजते हैं।"

विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती रीना देवी जी ने समूण फाउंडेशन को धन्यवाद पत्र भेजा, जिसमें उन्होंने इस पहल से विद्यार्थियों के जीवन में होने वाले सकारात्मक बदलावों के लिए आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने समूण फाउंडेशन के इस सहयोग की सराहना की और इसे विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं शैक्षिक जीवन के लिए अत्यधिक लाभकारी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को प्रेरणा मिलती है और उनका समग्र विकास संभव होता है।

समूण फाउंडेशन का उद्देश्य है कि हर बच्चे को समान अवसर मिले और उन्हें शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध किए जाएं। फाउंडेशन निरंतर प्रयासरत हैं कि हर वंचित बच्चे तक मदद पहुँच सके और उसे उज्जवल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिले।


Additional Link:-

https://www.facebook.com/share/p/18Nj8iCCho/

Thursday, 25 June 2026

Samoon Foundation Empowers Students at Mindath School with Uniform Distribution

Date – Tuesday, 18 March 2025

On March 18, 2025, the Samoon Foundation advanced its mission to promote education and holistic child development by distributing free sports uniforms (tracksuits) to students at Government Primary School, Mindath, Patti-Dogi, Narendra Nagar, Tehri Garhwal, Uttarakhand. This initiative sought to support the overall well-being of the children, focusing on their holistic growth so they can remain physically and mentally healthy, build self-confidence, and realize their dreams to bring a positive change to society.

The school’s Principal, Mrs. Neelam Lingwal, highly appreciated the initiative and expressed her gratitude, stating that the Samoon Foundation’s contribution to shaping a bright future for the children is truly incomparable.

During the program, Samoon Foundation members Mr. Gajendra Singh Rana (Veteran), Mr. Betal Dawan (Veteran), and Mr. Narendra Dawan conducted various educational activities and shared insights on moral education. They also raised important awareness about the negative impacts of excessive mobile phone use on health and advised the children to stay away from junk food.

The event was well-attended by Assistant Teacher Mr. Bhagwan Singh Chauhan, Bhojan Mata Mrs. Kamala Devi, and local parents, who all praised the Foundation for its meaningful efforts.


यूनिफॉर्म वितरण:- विद्यालय संख्या - 84
18 मार्च , 2025
राजकीय प्राथमिक विद्यालय- मिंडाथ, पट्टी-दोगी
विकासखंड- नरेंद्र नगर, जिला-टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड
समूण फाउंडेशन ने 18 मार्च, 2025 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय मिंडाथ, पट्टी-दोगी में विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म (ट्रैक सूट) वितरित किये। समूण फाउंडेशन शिक्षा और खेलकूद के माध्यम से बच्चों के उज्जवल भविष्य को संवारने के लिए समर्पित है। समूण फाउंडेशन बच्चों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, ताकि वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ,आत्मविश्वासी बन कर अपने सपने साकार कर सके और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सके।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती नीलम लिंगवाल जी ने समूण फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की और धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा, "बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समूण फाउंडेशन का योगदान अतुलनीय है।"
इस अवसर पर समूण फाउंडेशन के सदस्य श्री गजेंद्र सिंह राणा जी (पूर्व सैनिक) श्री बेताल दवाण जी (पूर्व सैनिक), श्री नरेंद्र दवाण जी ने बच्चों के साथ शैक्षिक गतिविधियाँ कीं और नैतिक शिक्षा के बारे में जानकारी दी । साथ ही, बच्चों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव और जंक फूड से बचने की सलाह दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सहायक अध्यापक श्री भगवान सिंह चौहान जी, भोजनमाता श्रीमती कमला देवी जी और स्थानीय अभिभावक भी उपस्थित थे।



Additional Link:-

https://www.facebook.com/share/p/1TDaumyrSP/