Monday, 19 October 2020

An appeal for financial support for Rajni Ji. (रजनी जी के आर्थिक मदद की गुहार)

Family Support & Food Assistance Initiative / परिवार सहायता एवं राशन सहयोग अभियान
Date: 27 September 2020
Location: Uttarakhand

Samoon Foundation appeals for support for Smt. Rajni Devi Ji, who has been facing severe hardships while raising her three children alone.

Rajni Devi Ji got married at the young age of 16, and unfortunately lost her husband at the age of 21. Since then, she has been taking care of her three children by doing daily wage labour in her village. Despite many challenges, she has been fulfilling her responsibilities with courage and determination.

However, due to the COVID-19 pandemic, employment opportunities in the village have reduced significantly. As a result, Rajni Ji is currently unable to arrange sufficient food for herself and her children. She also has an outstanding debt of approximately ₹8,000 at the local shop for groceries and vegetables.

Rajni Ji informed that she has an APL (Above Poverty Line) ration card, due to which she does not receive government ration benefits. Despite repeated efforts, she has been unable to get a BPL (Below Poverty Line) ration card.

The condition of the house where Rajni Ji lives is also very poor. During the rainy season, she has to shift to her maternal home with her children because rainwater enters the entire house. Due to the absence of a toilet facility, the children are forced to go into the forest for sanitation, where there is also a risk from wild animals.

Rajni Ji shares that her children often ask for milk, but due to financial difficulties and lack of space, she is unable to keep a cow or purchase milk regularly.

Samoon Foundation is making every possible effort to ensure that Rajni Ji and her children do not face a shortage of food. The Devprayag team will provide one month’s ration to the family within the next few days, and further efforts will continue for their better living conditions.

Samoon Foundation appeals to kind-hearted donors to extend support for this family. Even a small contribution can bring meaningful change to their lives.

Donation Details:

AXIS BANK
A/C Number: 914010040541847
A/C Name: SAMOON FOUNDATION
IFSC Code: UTIB0000156

Paytm & G-Pay UPI: 6395436883

Team Samoon
Dedicated to the service of humanity

Please #Share to Support


परिवार सहायता एवं राशन सहयोग अभियान
दिनांक: 27 सितंबर 2020
स्थान: उत्तराखंड

समूण फाउंडेशन द्वारा श्रीमती रजनी देवी जी एवं उनके तीन बच्चों की सहायता हेतु सहयोग की अपील की जाती है। रजनी देवी जी कठिन परिस्थितियों में अकेले अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं।

मात्र 16 वर्ष की आयु में विवाह और 21 वर्ष की उम्र में जीवनसाथी को खोने के बाद रजनी देवी जी के ऊपर तीन बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी आ गई। गांव में दिहाड़ी मजदूरी करके वे अपने बच्चों की जरूरतें पूरी करने का प्रयास कर रही थीं।

कोरोना महामारी के कारण गांव में काम मिलना बंद हो गया है, जिससे रजनी जी के लिए स्वयं और अपने तीनों बच्चों के लिए पर्याप्त भोजन की व्यवस्था करना भी कठिन हो गया है। वर्तमान में रणाकोट की दुकान पर राशन एवं सब्जी का लगभग ₹8,000/- का उधार हो चुका है।

रजनी जी बताती हैं कि उनका APL (गरीबी रेखा से ऊपर) राशन कार्ड होने के कारण उन्हें सरकारी राशन का लाभ नहीं मिल पाता। उन्होंने BPL राशन कार्ड बनवाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

रजनी जी जिस घर में रहती हैं उसकी स्थिति भी अत्यंत खराब है। बरसात के समय पूरा घर पानी से भर जाता है, जिसके कारण उन्हें अपने बच्चों के साथ मायके जाना पड़ता है। घर में शौचालय की सुविधा न होने के कारण बच्चों को जंगल में शौच के लिए जाना पड़ता है, जहां जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है।

रजनी जी बताती हैं कि बच्चे दूध मांगते हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे न तो गाय पाल सकती हैं और न ही नियमित रूप से दूध खरीद सकती हैं।

समूण परिवार का प्रयास है कि रजनी जी एवं उनके बच्चों को भोजन की कमी न हो। इसी क्रम में देवप्रयाग टीम द्वारा अगले 1-2 दिनों में परिवार के लिए एक महीने का राशन पहुंचाया जाएगा और आगे भी उनके बेहतर जीवन यापन के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

समूण फाउंडेशन आप सभी करुण हृदय दानदाताओं से निवेदन करता है कि इस परिवार की सहायता हेतु आगे आएं और यथासंभव सहयोग प्रदान करें।

सहयोग हेतु विवरण:

AXIS BANK
खाता संख्या: 914010040541847
खाता नाम: SAMOON FOUNDATION
IFSC CODE: UTIB0000156

PAYTM एवं G-PAY UPI: 6395436883

समूण परिवार
मानवता की सेवा में समर्पित

Please #Share to Support




 

An appeal for financial support for Sundara Devi Ji. (सुंदरा देवी जी की आर्थिक मदद की गुहार )

Education Support Initiative for Sundara Devi Ji’s Family / सुंदरा देवी जी परिवार शिक्षा सहायता अभियान
Date: 20 September 2020
Location: Budkot Village, Hindolakhal, Tehri Garhwal, Uttarakhand

Samoon Foundation appeals for support for Smt. Sundara Devi Ji, an elderly woman who, instead of resting during her old age, is working hard to provide education and basic necessities for four children under her care.

By doing daily wage labour, Sundara Devi Ji is fulfilling the responsibility of arranging food, clothing, and educational needs for these children with great determination.

After the unfortunate demise of her husband, son, and daughter-in-law at a young age, the responsibility of raising six children came upon Sundara Devi Ji. Out of these, two granddaughter(s) have been married, while the remaining four children — Pooja, Mansi, Shubham, and Aman — are continuing their studies.

  • Pooja and Mansi are studying in Class 12.

  • Shubham is studying in Class 9.

  • Aman is studying in Class 6.

Sundara Devi Ji is a resident of Budkot village, Post Office Laludikhal, near Hindolakhal, Tehri Garhwal.

Those who wish to support the education and basic needs of these children and help Sundara Devi Ji in this responsibility are welcome to contribute.

For more information about the family, you may contact Village Head Pradeep Badoni Ji:
Contact Number: 8954833441

Donation Details:

AXIS BANK
A/C Number: 914010040541847
A/C Name: SAMOON FOUNDATION
IFSC Code: UTIB0000156

Your support can help these children continue their education and move towards a better future.

Team Samoon
Dedicated to the service of humanity


सुंदरा देवी जी परिवार शिक्षा सहायता अभियान
दिनांक: 20 सितंबर 2020
स्थान: ग्राम बुडकोट, हिंडोलाखाल, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

वृद्धावस्था में जब आराम करने का समय होता है, उसी उम्र में सुंदरा देवी जी चार-चार बच्चों की पढ़ाई और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं जैसे भोजन, कपड़े एवं शिक्षा सामग्री की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी निभा रही हैं।

दिहाड़ी मजदूरी करके सुंदरा देवी जी अपने परिवार का पालन-पोषण और बच्चों की शिक्षा को निरंतर जारी रखने का प्रयास कर रही हैं।

सुंदरा देवी जी के पति, बेटे और बहू का अल्प आयु में निधन हो जाने के बाद छह बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उनके ऊपर आ गई। इनमें से दो बच्चियों (नातिनों) का विवाह हो चुका है, जबकि शेष चार बच्चे पूजा, मानसी, शुभम और अमन अभी अध्ययनरत हैं।

  • पूजा एवं मानसी कक्षा 12 में अध्ययनरत हैं।

  • शुभम कक्षा 9 में पढ़ते हैं।

  • अमन कक्षा 6 में अध्ययनरत हैं।

सुंदरा देवी जी ग्राम बुडकोट, पोस्ट ऑफिस ललुड़ीखाल, नजदीक हिंडोलाखाल, टिहरी गढ़वाल की मूल निवासी हैं।

समूण फाउंडेशन आप सभी से निवेदन करता है कि यदि आप इन बच्चों की शिक्षा एवं परिवार की सहायता हेतु वृद्ध माता जी सुंदरा देवी जी का सहयोग करना चाहते हैं तो आपका स्वागत है।

परिवार के बारे में अधिक जानकारी हेतु आप ग्राम प्रधान प्रदीप बडोनी जी से संपर्क कर सकते हैं:
संपर्क नंबर: 8954833441

सहयोग हेतु विवरण:

AXIS BANK
खाता संख्या: 914010040541847
खाता नाम: SAMOON FOUNDATION
IFSC CODE: UTIB0000156

आपका सहयोग इन बच्चों की शिक्षा को जारी रखने और उनके बेहतर भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित

A cheque for small financial assistance was provided to Bhupendra Ji of Toli Village, Bachhelikhal. (भुपेंद्र जी गाँव तोली, बच्छेलीखाल को छोटी सी आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया)

Medical & Family Support Initiative / चिकित्सा एवं परिवार सहायता अभियान
Date: 19 September 2020
Location: Toli Village, Bachhelikhal, Tehri Garhwal, Uttarakhand

Samoon Foundation team members Deepak Bedwal Ji and Dhirendra Rawat Ji visited the village of Toli, Bachhelikhal on 19/09/2020 to meet Bhupendra Ji and his family, where three members — mother, son, and daughter-in-law — are suffering from paralysis and facing extremely difficult living conditions.

During the visit, the team provided a financial assistance cheque of ₹11,000/- to support the family.

Earlier, on 27 August 2020, the Samoon Foundation team had visited Toli village to understand the family’s situation and assured them of all possible support. During that visit, the team identified the construction of a toilet as one of the family’s most urgent needs and wished to arrange its construction. However, the family requested financial assistance instead.

Samoon Foundation prays for a healthy, peaceful, and better future for Bhupendra Ji and all family members.

The foundation expresses heartfelt gratitude to the main donors who supported this initiative:

Dinesh Khanduri Ji, Neha Bhatt Ji, Sudarshan Panwar Ji, and Manohar Rawat Ji.

Your support continues to strengthen the efforts of Samoon Foundation in serving humanity.

Team Samoon
Dedicated to the service of humanity


चिकित्सा एवं परिवार सहायता अभियान
दिनांक: 19 सितंबर 2020
स्थान: ग्राम तोली, बच्छेलीखाल, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

एक ही परिवार के तीन सदस्य — माँ, बेटा और बहू — लकवा जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होकर कठिन परिस्थितियों में जीवन व्यतीत कर रहे भूपेंद्र जी एवं उनके परिवार से मिलने के लिए समूण फाउंडेशन की टीम के सदस्य दीपक बेडवाल जी एवं धीरेंद्र रावत जी दिनांक 19/09/2020 को उनके गांव तोली, बच्छेलीखाल पहुंचे।

इस अवसर पर टीम द्वारा परिवार को सहयोग स्वरूप ₹11,000/- की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

इससे पूर्व 27 अगस्त 2020 को भी समूण फाउंडेशन की टीम तोली गांव पहुंची थी और परिवार की स्थिति का जायजा लेकर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया था। उस समय टीम द्वारा परिवार के लिए शौचालय निर्माण को सबसे आवश्यक आवश्यकता बताया गया था और संस्था परिवार के लिए शौचालय बनवाने की इच्छा रखती थी, लेकिन परिवार ने इसके स्थान पर आर्थिक सहायता का निवेदन किया।

समूण फाउंडेशन भूपेंद्र जी एवं उनके परिवार के सभी सदस्यों के सुखद, स्वस्थ एवं बेहतर जीवन की कामना करता है।

इस परिवार की सहायता हेतु सहयोग करने वाले मुख्य दानदाताओं दिनेश खंडूरी जी, नेहा भट्ट जी, सुदर्शन पंवार जी एवं मनोहर रावत जी का समूण परिवार हृदय से आभार व्यक्त करता है।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित





 

Samoon Foundation is making efforts to renovate Laxmi Bitiya’s dilapidated house before her wedding. (लक्ष्मी विटिया की शादी से पूर्व उनके जीर्ण शीर्ण हुए घर के जीर्णोद्धार हेतु समूण फाउंडेशन प्रयासरत है)

Laxmi Daughter’s House Renovation Support Initiative / लक्ष्मी बिटिया घर जीर्णोद्धार सहयोग अभियान
Date: 11 September 2020
Location: Mahad Village, Devprayag, Tehri Garhwal, Uttarakhand

Samoon Foundation is continuously working towards the renovation of the severely damaged house of Laxmi, before her upcoming wedding.

The condition of the house has become extremely unsafe and there is a possibility of an unfortunate incident at any time. Considering the urgency, Samoon Foundation has committed to providing 50 bags of cement for the renovation work.

Through the efforts of the foundation and support from well-wishers, an amount of ₹11,000/- has already been transferred to the account of Laxmi’s mother, Smt. Vinodari Devi Ji. The foundation continues its efforts to provide further assistance.

Samoon Foundation expresses heartfelt gratitude to all donors and supporters who contributed towards this noble cause.

Team Samoon
Dedicated to the service of humanity


लक्ष्मी बिटिया घर जीर्णोद्धार सहयोग अभियान
दिनांक: 11 सितंबर 2020
स्थान: महड़ गांव, देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

समूण फाउंडेशन द्वारा लक्ष्मी बिटिया के विवाह से पूर्व उनके अत्यंत जर्जर हो चुके घर के जीर्णोद्धार हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

घर की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि कभी भी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संस्था ने घर के पुनर्निर्माण हेतु 50 कट्टे सीमेंट देने का संकल्प लिया है।

समूण फाउंडेशन के प्रयासों एवं सहयोगियों के सहयोग से अब तक ₹11,000/- की सहायता राशि लक्ष्मी बिटिया की माता जी श्रीमती विनोदरी देवी जी के खाते में पहुंच चुकी है। संस्था द्वारा आगे भी सहायता के लिए प्रयास जारी हैं।

इस नेक कार्य में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं एवं सहयोगियों का समूण परिवार हृदय से आभार व्यक्त करता है।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित



 

Saturday, 17 October 2020

Samoon Foundation’s branch was opened in Sumari, Rudraprayag. (समूण फाउंडेशन की ब्रांच रुद्रप्रयाग के सुमाड़ी मे खुला )

Samoon Foundation Branch Office & Computer Training Centre Inauguration Initiative / समूण फाउंडेशन शाखा कार्यालय एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र पहल
Date: 11 September 2020
Location: Sumadi, Rudraprayag, Uttarakhand

Just as there has been a long-standing demand for establishing the capital of Uttarakhand in Gairsain for the balanced development of the state, with the belief that development of the mountains requires strong presence within the mountains, Samoon Foundation also believes that reaching the needy people living in remote villages requires establishing its presence in those areas.

To ensure that the foundation’s valuable support reaches every corner of Uttarakhand, Samoon Foundation is working towards opening offices in every district of the state.

As part of this mission, a Samoon Foundation Branch Office and Computer Training Centre is being established at Sumadi, Rudraprayag, with the support of Shri Sudarshan Panwar Ji and under the guidance of Shri Vijay Mohan Painyuli Ji.

The office setup work is almost complete. Five computer systems have already been installed at the centre, and the facility will begin operations soon. Through this centre, students and youth from remote villages of Chamoli and Rudraprayag districts will receive free computer training and gain skills to achieve success in their careers.

The total expenditure incurred for establishing this centre so far is approximately ₹1,14,600, which has been received through the support and contributions of respected donors and well-wishers.

This centre will help Samoon Foundation work more effectively in remote areas of Uttarakhand and ensure timely assistance reaches those in need.

We express our heartfelt gratitude for your continued support, blessings, and guidance. With your encouragement, we will continue moving forward on the path of serving humanity.

Thank You 🙏🏻

Team Samoon


समूण फाउंडेशन शाखा कार्यालय एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र पहल
दिनांक: 11 सितंबर 2020
स्थान: सुमाड़ी, रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड

जिस प्रकार उत्तराखंड राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए पहाड़ में ही गैरसैंण राजधानी की मांग वर्षों से उठती रही है, क्योंकि उत्तराखंड के जनमानस का मानना है कि यदि पहाड़ों का विकास करना है तो पहाड़ों में ही मजबूत उपस्थिति आवश्यक है। उसी प्रकार समूण फाउंडेशन भी मानती है कि यदि उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों तक अपनी अमूल्य समूण पहुंचानी है तो दूरस्थ क्षेत्रों में संस्था के कार्यालय स्थापित करना आवश्यक है।

उत्तराखंड के प्रत्येक जिले में एक कार्यालय खोलने के उद्देश्य से समूण फाउंडेशन निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में श्री सुदर्शन पंवार जी के सौजन्य एवं श्री विजय मोहन पैन्यूली जी के दिशा-निर्देशन में सुमाड़ी, रुद्रप्रयाग में समूण फाउंडेशन का ब्रांच ऑफिस एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जा रहा है।

कार्यालय का अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है। केंद्र में 5 कंप्यूटर सिस्टम भी स्थापित किए जा चुके हैं और बहुत जल्द यह केंद्र प्रारंभ हो जाएगा। इस केंद्र के माध्यम से चमोली एवं रुद्रप्रयाग जनपद के दूरस्थ गांवों के विद्यार्थी एवं युवा वर्ग निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने जीवन में सफलता की ओर आगे बढ़ सकेंगे।

इस केंद्र की स्थापना हेतु अब तक लगभग ₹1,14,600 का खर्च आ चुका है, जो कुछ सम्मानित दानदाताओं एवं सहयोगियों के माध्यम से प्राप्त हुआ है।

इस केंद्र के माध्यम से समूण फाउंडेशन उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों तक अधिक प्रभावी रूप से पहुंच सकेगी और जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाने का कार्य और अधिक गति से कर पाएगी।

आप सभी का सहयोग, आशीर्वाद और मार्गदर्शन इसी प्रकार मिलता रहे, ताकि हम मानवता की सेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते रहें।

आपका धन्यवाद 🙏🏻

विनोद जेठुड़ी
समूण परिवार



Samoon Foundation is making efforts to provide 50 bags of cement for the reconstruction of Vinodri Devi Ji’s house. (विनोदरी देवी जी के घर के पुनर्निमाण के लिए समूण फाउंडेशन 50 कट्टे सिमेंट देने के लिए प्रयासरत है )

House Reconstruction Support Initiative / घर पुनर्निर्माण सहयोग अभियान
Date: 2 September 2020
Location: Mahad Village, Devprayag, Tehri Garhwal, Uttarakhand

Samoon Foundation is making efforts to support the reconstruction of the house of Smt. Vinodari Devi Ji, whose family is facing difficult living conditions due to the poor condition of their home.

As part of this initiative, Samoon Foundation is working towards providing 50 bags of cement for the reconstruction work of the house.

A small contribution from each of us can bring a positive change in this family’s life. Let us come together and provide a small ray of happiness and hope to this family through our collective efforts.

Donation Details:

AXIS BANK
A/C Number: 914010040541847
A/C Name: SAMOON FOUNDATION
IFSC Code: UTIB0000156

Paytm & G-Pay UPI: 6395436883

Together, we can rebuild not just a house, but also hope and dignity.

Team Samoon
Dedicated to the service of humanity

Please #Share to Support


घर पुनर्निर्माण सहयोग अभियान
दिनांक: 2 सितंबर 2020
स्थान: महड़ गांव, देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

समूण फाउंडेशन द्वारा श्रीमती विनोदरी देवी जी के घर के पुनर्निर्माण हेतु सहयोग के प्रयास किए जा रहे हैं। परिवार वर्तमान में घर की खराब स्थिति के कारण कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहा है।

इसी क्रम में समूण फाउंडेशन द्वारा घर के पुनर्निर्माण कार्य के लिए 50 कट्टे सीमेंट उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

कुछ सहयोग आप करें और कुछ हम करते हैं। आइए, मिलकर इस परिवार के जीवन में खुशियों की एक छोटी सी "समूण" प्रदान करें।

सहयोग राशि भेजने हेतु विवरण:

AXIS BANK
खाता संख्या: 914010040541847
खाता नाम: SAMOON FOUNDATION
IFSC CODE: UTIB0000156

PAYTM एवं G-PAY UPI: 6395436883

आइए, मिलकर एक परिवार के घर के साथ-साथ उनकी उम्मीदों और सम्मान का भी पुनर्निर्माण करें।

समूण परिवार
मानवता की सेवा में समर्पित

Please #Share to Support

 



An appeal for financial support for a family affected by paralysis.(कवाग्रस्त परिवार के आर्थिक सहयोग की अपील)

Medical & Basic Needs Support Appeal / चिकित्सा एवं मूलभूत सहायता अपील
Date: 1 September 2020
Location: Toli Village, Bachhelikhal, Tehri Garhwal, Uttarakhand

Samoon Foundation appeals for support for a family where three members — a mother, son, and daughter-in-law — are suffering from paralysis and are forced to live in extremely difficult conditions.

Bhupendra Singh Ji, a resident of Toli village, Post Office Bachhelikhal, Tehri Garhwal, was working in Delhi and supporting his family’s livelihood. Unfortunately, he suddenly became affected by paralysis. Along with him, his mother and sister-in-law also suffered from the same condition, leaving the entire family dependent and struggling.

The family’s living conditions are extremely poor. Rainwater enters their house due to its damaged condition. They do not have their own toilet facility and have to use a neighbour’s toilet. Due to their health condition, they require the help of 2–3 people to move there.

The family is also struggling to arrange money for medicines, and urgent repairs of the house and construction of a toilet facility are required.

Samoon Foundation requests everyone to extend possible support to this family. Your contribution can help them receive medical assistance and improve their living conditions.

For more information about the family, you may contact Bhupendra Ji’s elder brother, Mangal Singh Ji:
Contact Number: 7302464830

Support can be sent through the following details:

AXIS BANK
A/C Number: 914010040541847
A/C Name: SAMOON FOUNDATION
IFSC Code: UTIB0000156

Paytm & G-Pay UPI: 6395436883

Even if you are unable to contribute financially, kindly share this message. Your one share may connect this family with someone willing to help.

Team Samoon
Dedicated to the service of humanity

Please #Share to Support


चिकित्सा एवं मूलभूत सहायता अपील
दिनांक: 1 सितंबर 2020
स्थान: ग्राम तोळी, पोस्ट ऑफिस बच्छेलीखाल, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

समूण फाउंडेशन द्वारा एक ऐसे परिवार के सहयोग हेतु अपील की जाती है, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्य — माँ, बेटा और बहू — लकवा जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होकर अत्यंत कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।

ग्राम तोळी, पोस्ट ऑफिस बच्छेलीखाल, टिहरी गढ़वाल निवासी भूपेंद्र सिंह जी दिल्ली में नौकरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। अचानक वे लकवाग्रस्त हो गए। इसके साथ ही उनकी माता जी एवं भाभी जी भी लकवा से ग्रस्त हो गईं, जिससे पूरा परिवार गंभीर संकट में आ गया।

परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब है। बरसात के समय घर की छत से पानी टपकता रहता है। अपना शौचालय न होने के कारण उन्हें पड़ोसी के शौचालय का उपयोग करना पड़ता है, जिसके लिए उनकी शारीरिक स्थिति के कारण 2-3 लोगों की सहायता से उन्हें वहां तक ले जाना पड़ता है।

दवाइयों के लिए भी परिवार के पास पर्याप्त धन नहीं है। साथ ही घर की मरम्मत और शौचालय निर्माण की अत्यंत आवश्यकता है।

समूण फाउंडेशन आप सभी से निवेदन करता है कि इस जरूरतमंद परिवार की सहायता हेतु यथासंभव सहयोग के हाथ बढ़ाएं। आपका सहयोग इस परिवार के उपचार एवं बेहतर जीवन के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

परिवार के बारे में अधिक जानकारी हेतु आप भूपेंद्र जी के बड़े भाई मंगल सिंह जी से संपर्क कर सकते हैं:
संपर्क नंबर: 7302464830

सहयोग राशि भेजने हेतु विवरण:

AXIS BANK
खाता संख्या: 914010040541847
खाता नाम: SAMOON FOUNDATION
IFSC CODE: UTIB0000156

PAYTM एवं G-PAY UPI: 6395436883

यदि आप आर्थिक सहयोग करने में सक्षम नहीं हैं तो कृपया इस संदेश को अधिक से अधिक साझा करें। आपका एक शेयर भी इस परिवार तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

समूण परिवार
मानवता की सेवा में समर्पित

Please #Share to Support

Shri Aatma Singh Bisht Ji provided a donation for Kanyadaan for Laxmi’s wedding. (श्री आत्मा सिह विष्ट जी ने लक्ष्मी की शादी के लिए कन्यदान के लिए अनुदान दिया )

Contribution for Laxmi Daughter’s Wedding Support / लक्ष्मी बिटिया विवाह सहयोग हेतु योगदान
Date: 30 August 2020
Location: Mahad Village, Devprayag, Tehri Garhwal, Uttarakhand

Samoon Foundation received a generous contribution towards the wedding support of Laxmi, daughter of Smt. Vinodari Devi, wife of late Hari Singh Ji, resident of Mahad (Pavkhal), Devprayag.

A contribution of ₹2,100/- was received from Shri Aatma Singh Bisht, originally from Mahad village, Devprayag (currently residing in Faridabad), as support for the Kanyadaan of Laxmi’s wedding.

Samoon Foundation appreciates this kind gesture and the spirit of supporting a needy family. Such contributions encourage collective efforts towards helping those who need support.

We express our heartfelt gratitude for this valuable contribution and wish Shri Aatma Singh Bisht continued happiness, success, and prosperity.

Team Samoon
Dedicated to the service of humanity


लक्ष्मी बिटिया विवाह सहयोग हेतु योगदान
दिनांक: 30 अगस्त 2020
स्थान: महड़ गांव, देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

समूण फाउंडेशन को श्रीमती विनोदरी देवी पत्नी स्वर्गीय हरि सिंह जी, ग्राम महड़ (पावखाल), देवप्रयाग की बेटी कुमारी लक्ष्मी के विवाह में कन्यादान हेतु सहयोग राशि प्राप्त हुई।

ग्राम महड़, देवप्रयाग निवासी (वर्तमान में फरीदाबाद) श्री आत्मा सिंह बिष्ट जी की ओर से लक्ष्मी बिटिया के विवाह सहयोग हेतु ₹2,100/- (इक्कीस सौ रुपये) का योगदान प्राप्त हुआ है।

जरूरतमंद परिवार की सहायता हेतु आपके द्वारा उठाए गए इस सहयोगात्मक कदम की समूण फाउंडेशन हृदय से सराहना करता है। आपका यह सहयोग समाज में सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करता है।

समूण परिवार आपके इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त करता है एवं आपके उज्जवल भविष्य, सुख-समृद्धि और सफलता की कामना करता है।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित

 
 



 

 

An appeal for help to repair a dilapidated house. (जर्जर घर को ठीक करवाने हेतु मदद की गुहार)

Laxmi Daughter Wedding & House Renovation Support Initiative / लक्ष्मी बिटिया विवाह एवं घर जीर्णोद्धार सहयोग अभियान
Date: 28 August 2020
Location: Mahad Village, Devprayag, Tehri Garhwal, Uttarakhand

Samoon Foundation appeals for support for Laxmi, a daughter from Mahad village, Devprayag, and her family, who are facing severe financial difficulties. The initiative aims to support Laxmi’s upcoming marriage and help renovate her family’s unsafe house.

Smt. Vinodari Devi, a resident of Mahad village, lost her husband 12 years ago when her children were very young. Since then, she has been raising her children by washing utensils at local weddings and doing daily wage labour in the village.

Today, her daughter Laxmi has grown up and her marriage is scheduled in October. Due to the extremely poor condition of their house, the family has been considering a temple marriage as they are unable to arrange proper wedding facilities.

The condition of their house is very critical and there is a risk of an accident at any time. When Samoon Foundation discussed the matter with the village head, he suggested shifting the family to the Panchayat Bhawan or another vacant house in the village. However, Vinodari Devi does not wish to leave her own home.

Samoon Foundation requests everyone to extend support for Laxmi’s marriage and the renovation of her family home so that the family can be protected from any unfortunate incident and the daughter can begin her new journey with dignity.

If you are unable to provide financial support, kindly share this message and help it reach those who can contribute.

For More Information:
Contact Family: 7037540643

Donation Details:

AXIS BANK
A/C Number: 914010040541847
A/C Name: SAMOON FOUNDATION
IFSC Code: UTIB0000156

Paytm & G-Pay UPI: 6395436883

Team Samoon
Dedicated to the service of humanity

Please #Share to Support


लक्ष्मी बिटिया विवाह एवं घर जीर्णोद्धार सहयोग अभियान
दिनांक: 28 अगस्त 2020
स्थान: महड़ गांव, देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

समूण फाउंडेशन द्वारा महड़ गांव, देवप्रयाग निवासी लक्ष्मी बिटिया एवं उनके परिवार के सहयोग हेतु अपील की जाती है। इस पहल का उद्देश्य लक्ष्मी बिटिया के विवाह एवं उनके जर्जर हो चुके घर के जीर्णोद्धार में सहायता करना है।

महड़ गांव निवासी श्रीमती विनोदरी देवी जी के पति का निधन 12 वर्ष पहले हो गया था, जब उनके बच्चे बहुत छोटे थे। पति के निधन के बाद से वे गांव में ही शादियों में बर्तन धोकर और दिहाड़ी मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं।

आज उनकी बेटी लक्ष्मी बड़ी हो गई है और अक्टूबर माह में उसका विवाह होना तय है। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति और घर की जर्जर हालत को देखते हुए लक्ष्मी बिटिया का विवाह मंदिर में करने का निर्णय लिया गया है।

घर की स्थिति इतनी खराब है कि कभी भी दुर्घटना हो सकती है। जब समूण फाउंडेशन की टीम ने गांव के प्रधान जी से इस विषय में बात की तो उन्होंने परिवार को पंचायत घर या गांव में किसी खाली घर में स्थानांतरित होने का सुझाव दिया, लेकिन विनोदरी देवी जी अपना घर छोड़ना नहीं चाहती हैं।

समूण फाउंडेशन आप सभी से निवेदन करता है कि लक्ष्मी बिटिया के विवाह एवं परिवार के घर के जीर्णोद्धार हेतु यथासंभव सहयोग के हाथ बढ़ाएं, ताकि परिवार को किसी अनहोनी से बचाया जा सके और बिटिया का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न हो सके।

यदि आप सहयोग करने में सक्षम नहीं हैं तो कृपया इस संदेश को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि सहायता जरूरतमंद परिवार तक पहुंच सके।

अधिक जानकारी हेतु संपर्क:
परिवार संपर्क नंबर: 7037540643

सहयोग हेतु विवरण:

AXIS BANK
खाता संख्या: 914010040541847
खाता नाम: SAMOON FOUNDATION
IFSC CODE: UTIB0000156

PAYTM एवं G-PAY UPI: 6395436883

समूण परिवार
मानवता की सेवा में समर्पित

Please #Share to Support

 





Kanyadaan is the greatest donation – extend your support as much as possible for daughters’ weddings and become a partner in this noble cause. (कन्यादान महादान - बेटियों की शादियों हेतु यथा संभव सहयोग के हाथ बढाएं व पुण्य का भागीदार बनें)

Daughters’ Wedding Support Initiative / बेटियों के विवाह सहयोग अभियान
Date: 26 August 2020
Location: Uttarakhand

Samoon Foundation launched a special initiative to support the marriage of economically disadvantaged and fatherless daughters. Every parent dreams of giving their daughter a respectful farewell, but due to difficult circumstances, some single mothers and families are unable to fulfil this dream.

This year, Samoon Foundation has decided to support the marriage arrangements of four extremely underprivileged and fatherless girls and appeals to everyone to contribute towards this noble cause.

Our First Daughter – Laxmi

Laxmi is from Mahad village, Devprayag. Her father passed away 12 years ago. Since then, her mother Smt. Vinodari Devi has been supporting the family by washing utensils at local weddings and doing daily wage labour. Their house is in a very poor condition and requires urgent attention.

Our Second Daughter – Shivani

Shivani belongs to Bindua village, Kharasadi Post Office, Tehri Garhwal. Her father passed away many years ago, and her mother Smt. Guddi Devi is solely responsible for taking care of the entire family.

Our Third Daughter – Karishma

Karishma is from Kathud village, Pauri Garhwal. Her father passed away several years ago, and since then her mother Smt. Kaushalya Devi has been raising her and her four children with great hardship.

Our Fourth Daughter – Pooja

Pooja is from Budkot village, Hindolakhal, Tehri Garhwal. Both her parents passed away several years ago. Her elderly grandmother Smt. Sundara Devi, a widow, supports Pooja and her four siblings through widow pension and daily wage work under MNREGA.

All four girls belong to extremely poor families and are facing severe financial difficulties. Sometimes their families struggle even to arrange basic food. In such circumstances, bearing wedding expenses is beyond their capacity, leaving temple marriage as the only option.

Every daughter dreams of leaving her parental home with dignity. Through this initiative, Samoon Foundation has taken a step to help these daughters fulfil that dream. With your support, we can make this effort successful.

Kanyadaan Mahadaan – कन्यादान महादान

Let us come together and contribute towards these daughters’ weddings and become a part of this noble cause.

Donation Details:

AXIS BANK
A/C Number: 914010040541847
A/C Name: SAMOON FOUNDATION
IFSC Code: UTIB0000156

Paytm & G-Pay UPI: 6395436883

Team Samoon
Dedicated to the service of humanity

Please #Share to Support


बेटियों के विवाह सहयोग अभियान
दिनांक: 26 अगस्त 2020
स्थान: उत्तराखंड

हर माता-पिता का सपना होता है कि वे अपनी बेटी को राजकुमारी की तरह सम्मान और खुशी के साथ विदा करें। लेकिन कुछ परिस्थितियों के कारण कई एकल माताएं और गरीब परिवार अपनी बेटियों के विवाह का खर्च उठाने में असमर्थ होते हैं।

इसी उद्देश्य से इस वर्ष समूण फाउंडेशन ने 4 अति निर्धन एवं पितृविहीन कन्याओं के विवाह हेतु सहयोग करने का संकल्प लिया है। आप सभी से निवेदन है कि इस पुण्य कार्य में यथासंभव सहयोग के लिए आगे आएं।

हमारी पहली बिटिया – लक्ष्मी

लक्ष्मी महड़ गांव, देवप्रयाग की रहने वाली है। उनके पिता का निधन 12 वर्ष पूर्व हो गया था। तब से उनकी माता श्रीमती विनोदरी देवी जी गांव में शादियों में बर्तन धोकर और दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। घर की स्थिति अत्यंत खराब है और कभी भी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

हमारी दूसरी बिटिया – शिवानी

शिवानी बिंदुवा गांव, पोस्ट ऑफिस खरसाड़ी, टिहरी गढ़वाल की रहने वाली हैं। इनके पिता का निधन कई वर्षों पूर्व हो चुका है और माता श्रीमती गुड्डी देवी जी ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

हमारी तीसरी बिटिया – करिश्मा

करिश्मा कठुड गांव, पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली हैं। इनके पिता का निधन कई वर्षों पूर्व हो चुका है। तब से उनकी माता श्रीमती कौशल्या देवी जी अपने एवं अपने चारों बच्चों का पालन-पोषण कठिन परिस्थितियों में कर रही हैं।

हमारी चौथी बिटिया – पूजा

पूजा बुड़कोट गांव, हिंडोलाखाल, टिहरी गढ़वाल की रहने वाली हैं। इनके माता-पिता का निधन कई वर्षों पूर्व हो चुका है। उनकी बुजुर्ग विधवा दादी श्रीमती सुंदरा देवी जी विधवा पेंशन और मनरेगा में मजदूरी करके पूजा एवं उनके चार भाई-बहनों का पालन-पोषण कर रही हैं।

ये सभी बेटियां अत्यंत गरीब परिवारों से हैं और इनकी आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय है। कई बार घर में भोजन की व्यवस्था करना भी कठिन हो जाता है। ऐसी परिस्थितियों में विवाह का खर्च उठाना इनके परिवारों के लिए संभव नहीं है।

हर बेटी का सपना होता है कि वह सम्मान के साथ डोली में बैठकर विदा हो। इन बेटियों के इस सपने को पूरा करने के लिए समूण फाउंडेशन ने एक छोटा सा प्रयास किया है। आपके सहयोग से यह प्रयास अवश्य सफल हो सकता है।

कन्यादान महादान

आइए, हम सब मिलकर इन बेटियों के विवाह हेतु सहयोग के हाथ बढ़ाएं और इस पुण्य कार्य के भागीदार बनें।

सहयोग हेतु विवरण:

AXIS BANK
खाता संख्या: 914010040541847
खाता नाम: SAMOON FOUNDATION
IFSC CODE: UTIB0000156

PAYTM एवं G-PAY UPI: 6395436883

समूण परिवार
मानवता की सेवा में समर्पित

Please #Share to Support