Donation Support Received from Vijay Mohan Painyuli Ji for Samoon Office & Computer Training Centre
Date: 26 November, 2020
Location: Akhori, Tehri Garhwal, Uttarakhand
Samoon Foundation received a donation of ₹10,000/- through respected senior member Shri Vijay Mohan Painyuli Ji and his family for furniture arrangements at the under-construction Samoon Foundation Office and Computer Training Centre in Akhori, Tehri Garhwal.
This office and computer training centre is being established with the valuable support and contribution of Shri Vijay Mohan Painyuli Ji and Shri Bachan Singh Rawat Ji. Their dedication and support have played an important role in making this initiative possible.
Although Shri Vijay Mohan Painyuli Ji joined Samoon Foundation only six months ago, his dedication towards humanitarian service and social welfare has been truly inspiring. Due to his commitment and leadership qualities, he is currently one of the key decision-making members of the Samoon Foundation executive team.
Under his guidance and efforts, Samoon Foundation has been able to collect donations of more than ₹7,00,000/- for needy people during the last six months. Out of this, Shri Painyuli Ji himself has contributed and arranged approximately ₹1,00,000/- towards the welfare of underprivileged people.
Shri Vijay Mohan Painyuli Ji is currently working with THDC India Limited, Pipalkoti and is originally from village Kailbaghi, Peepaldali, Tehri Garhwal. Due to the Tehri Dam project, his native village came under the submergence area, and he currently resides in Dehradun.
Having respected members like Shri Vijay Mohan Painyuli Ji associated with Samoon Family is a matter of pride for all of us. We strongly believe that under his guidance and support, Samoon Foundation will continue to expand its humanitarian and social service activities.
Vinod Jethudi
Samoon Family
Dedicated to the Service of Humanity
समूण कार्यालय एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र हेतु विजय मोहन पैन्यूली जी के माध्यम से सहयोग प्राप्त
दिनांक: 26 नवम्बर, 2020
स्थान: अखोड़ी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड
समूण परिवार के सम्मानित एवं वरिष्ठ सदस्य विजय मोहन पैन्यूली जी एवं उनके परिवार के माध्यम से अखोड़ी, टिहरी गढ़वाल में निर्माणाधीन समूण फाउंडेशन कार्यालय एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में फर्नीचर हेतु ₹10,000/- की दानराशि प्राप्त हुई।
श्री विजय मोहन पैन्यूली जी एवं श्री बचन सिंह रावत जी के सहयोग एवं सौजन्य से ही यह कार्यालय एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ होने जा रहा है। इस केंद्र के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने के साथ-साथ निर्धन एवं मेधावी विद्यार्थियों को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
समूण फाउंडेशन के साथ जुड़े हुए विजय मोहन पैन्यूली जी को अभी मात्र 6 महीने हुए हैं, लेकिन परोपकारिता एवं मानवीय कार्यों के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए वर्तमान में वे समूण फाउंडेशन की मुख्य कार्यकारिणी के निर्णायक सदस्यों में से एक हैं।
आपके कुशल नेतृत्व एवं प्रयासों से पिछले 6 महीनों में समूण फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों के हितार्थ लगभग ₹7,00,000/- (सात लाख रुपये) से अधिक की दानराशि एकत्रित की जा चुकी है, जिसमें स्वयं पैन्यूली जी के माध्यम से लगभग ₹1,00,000/- (एक लाख रुपये) की दानराशि जरूरतमंदों की सहायता हेतु प्राप्त हुई है।
श्री विजय मोहन पैन्यूली जी वर्तमान में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, पीपलकोटी में कार्यरत हैं और मूल रूप से ग्राम कैलबागी, पीपलडाली, टिहरी गढ़वाल के निवासी हैं। टिहरी बांध के कारण उनका मूल गांव डूब क्षेत्र में आने के बाद वर्तमान में वे देहरादून में निवास कर रहे हैं।
आप जैसे सम्मानित एवं समर्पित सदस्यों का समूण परिवार के साथ जुड़ना हम सभी के लिए गर्व की बात है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में समूण फाउंडेशन मानवीय एवं सामाजिक कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर करने में सफल होगा।
विनोद जेठुडी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित























