Tuesday, 12 January 2021
समूण सिलाई प्रशिक्षण केंद्र रूमधार में लगातार प्रशिक्षण लेने वाले बालिकाओं एवं महिलाओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है
नैथानी गुरुजी द्वारा समूण फ़ाउंडेशन को आर्थिक मदद
जीवन हमारे द्वारा किया गया वह कर्म है जिसके अंदर जन्म से लेकर मरण तक की
समस्त क्रियाकलाप और गतिविधियां समाहित है। दूसरे शब्दों में हम कह सकते
हैं कि कर्म ही जीवन है अर्थात कर्म से ही हम अपने जीवन को बनाते और
बिगाड़ते हैं। जैसा आपका कर्म होगा वैसा ही आपका जीवन होगा।
जितना हो सके अपने जीवन को सतकर्मोँ मे लगायेँ क्योंकि यही वह धन है जो आप
अपने साथ ले कर जा सकते है बाकी तो सब मोहमाया है जो यहीँ छुट जाना
है । इसी विचारधारा के साथ आज हम आपको एक येसे शख्सियत के बारे मे बता
रहेँ है जो दुसरोँ के लिए अपनी मेहनत की कमाई का बहुत बडा हिस्सा दान करने
मे विश्वास रखतेँ है । रमेश इंद्रदत्त नैथानी जी मुलत: गाँव कोट ग्यारह
गौवँ हिंदो, टिहरी गढवाल, उत्तराखँड के रहने वाले हैँ और मुम्बई मे एक
शिक्षक के रुप मे कार्यरत हैँ । एक शिक्षक के रुप मे नौथानी गुरुजी अपने
विध्यार्थियोँ को अच्छी शिक्षा देने के लिए दिन रात मेहनत करतेँ है
परिणामस्वरुप नौथानी जी द्वारा पढाए बच्चे अच्छे नबरोँ से उत्तिर्ण होकर आज
कामयाबी के शिखर पर पहुँचे हुए है और पहुँच रहे हैँ ।
बच्चे
अच्छे नबरोँ से उतिर्ण होँ इसलिए नैथानी गुरुजी इन बच्चोँ को स्कूल समय के
बाद घर पर अतिरिक्त समय दे कर पढातेँ है और बच्चेँ गुरुजी के की इस मेहनत
का ट्युशन के रुप मे जो स्वेच्छा से शुल्क देते है वह नैथानी गुरुजी दान कर
देते है । यदि नैथानी गुरुजी चाहते तो वह भी इन पैसोँ से येसो-आराम की
जिंदगी जी सकते है लेकिन नैथानी गुरुजी इन पैसोँ को उत्तराखँड मे गरिब
बच्चोँ की शिक्षा एँव सामाजिक कार्योँ मे लगाते है ।
नैथानी
गुरुजी का मानना है कि हर महीने के अंत में हमें वेतन मिलते ही बिजली का
बिल, पानी का बिल, कमरे का किराया, क्रेडिट कार्ड का बिल, ग्रोसरी आदि का
बिल देना पड़ता है तो क्यों न उसमे एक और बिल परोपकारिता का बील जोड़ा जाए
क्योंकि आवश्यकता से ज्यादा धन संचय मधुमक्खियों द्वारा संचित धन यानी शहद
की तरह होता है जो दूसरे हर ले जाते हैं।
यह हमारा सौभाग्य है कि
येसे महान शख्सियत नैथानी जी हमारी सँस्था समूण परिवार से जुडे है और हर
महिने 11,000 हजार रुपये की धनराशी गरिब एँव निर्धन परिवार के बच्चोँ की
शिक्षा हेतु दान स्वरुप देने का निर्णय लिया है । इसके साथ ही नौथानी जी
दुसरी सँस्थाओँ मे भी बहुत बडी धनराशी दानस्वरुप प्रदान कर रहेँ है ।
आपका जुडना हमारे लिए गर्व की बात है और हमे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है
कि आपके मार्गदर्शन एँव दिशा निर्देशन मे हम आपकी अपेक्षाओँ के अनुरुप
कार्य करते हुए गरिब एँव मेधावी बच्चोँ की बेहतर शिक्षा हेतु कार्य करने मे
सफल होंगेँ ।
एक बार पुन: आपका समूण परिवार मे हार्दिक अभिनंदन एँव सुस्वागतम ।
विनोद जेठुडी
समूण परिवार
समूण सिलाई प्रशिक्षण केंद्र रूमधार टिहरी गढ़वाल
समूण सिलाई प्रशिक्षण केंद्र रूमधार टिहरी गढ़वाल में 24 बालिकाएं एवं
महिलाएं सिलाई प्रशिक्षण ले रही है और निरंतर प्रशिक्षणार्थियों की संख्या
ने बढ़ोतरी हो रही है। बहुत जल्द समूण फाउंडेशन कुछ और जगहों पर भी ऐसे
सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोलने हेतु प्रयासरत हैं।
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
माननीय प्रधानमंत्री जी से ओसला गांव के ग्रामीणों का विनम्र निवेदन
Date: 04 Dec 2020
माननीय प्रधानमंत्री जी Narendra Modi
आपका कहना है कि देश मे सबसे तेज गति से सड़कों का निर्माण हो रहा है लेकिन
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सबसे अंतिम गांव ओसला के ग्रामीणों का
कहना है कि हमारे गांव का नंबर कब आएगा ?
महोदय स्थिति यह है कि
जब गांव में कोई बीमार हो जाता है तो उसे नजदीकी हॉस्पिटल तक ले जाने के
लिए इस तरह से मीलों पैदल चलकर डंडियों में कुर्सी के सहारे बांधकर कंधों
में ले जाया जाता है लेकिन बहुत कम ऐसे खुशनसीब होते हैं जिन्हें समय पर
उपचार मिल पाता है ।
आशा करते हैं कि यह वीडियो आप तक पहुंचे और
इस गांव में भी बिजली, सड़क और प्रार्थमिक उपचार के लिए एक छोटा सा
चिकित्सालय जैंसे बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो ।
विनोद जेठुडी
समूण परिवार
https://www.facebook.com/watch/?v=146948960100583
Friday, 4 December 2020
Students are learning computer at Samoon Computer training institute Rudraprayag
Students are learning computer at Samoon Computer training institute - Rudraprayag. We are going to start one more computer training institute at Akhodi, Tehri Garhwal on 24th of this month.
Vinod Jethuri
Team Samoon
Dedicated to humanity
समूण सिलाई प्रशिक्षण केंद्र - रूमधार में सिलाई सीखती महिलाएं एवँ बालिकायें
समूण सिलाई प्रशिक्षण केंद्र - रूमधार में सिलाई सीखती महिलाएं एवँ बालिकायें।
इस केंद्र में सिलाई सीखने के लिए लगातार प्रशिक्षणार्थियों की संख्या
में बढ़ोतरी हो रही है और हमें दूसरी जगहों से भी ऐसे सिलाई केंद्र खोलने
के लिए निवेदन आ रहे हैं बहुत जल्द समूण फाउंडेशन ऐसे अन्य जगहों पर भी
सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए प्रयासरत है ।
विनोद जेठुडी
समूण परिवार
महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रयासरत
तुड़ंगी देवप्रयाग मे समूण परिवार का सिलाई प्रशिक्षण केंद्र
Date: 2 December 2020
तुड़ंगी देवप्रयाग में 6 महीने तक ग्रामीण महिलाओं एवं बालिकाओं को सिलाई
प्रशिक्षण का कोर्स खत्म होने के बाद कोरोना के कारण सिलाई प्रशिक्षण का
कार्य बंद पड़ा था लेकिन आज दिनाँक 1 दिसम्बर 2020 को यह सिलाई प्रशिक्षण
केंद्र रूमधार टिहरी गढ़वाल में स्थानांतरित करते हुए विधिवत रूप से शुरू
कर दिया गया है । आज से यहां पर सिलाई प्रशिक्षण कार्य का शुरू हो गया है
और पहले ही दिन 25 से अधिक बालिकाओं एवं महिलाओं ने सिलाई एवं बुनाई
प्रशिक्षण के लिए नामांकन करवाया है ।
आशा करते हैं कि इस केंद्र के माध्यम से और अधिक संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं बालिकाएं लाभान्वित होंगे ।
विनोद जेठुडी
समूण परिवार
महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्यरत
विजली का करँट लगने से चलने फिरने मे असमर्थ लक्षमण रावत के लिए दुकान खोलने का विचार
Date: 26 Nov 2020
विजली का करँट लगने से चलने फिरने मे असमर्थ लक्षमण रावत जी अपने लिए गाँव
मे ही एक दुकान खोलकर अपना और अपनी माता जी का भरण पोषण करना चाहते है
लेकिन जो कुछ पैसेँ माँ ने जीवन भर की मेहनत मजदूर से जमा किये थे वह किसी
फ्राड कालर ने लक्षमण जी की माता जी के एकाउंट से उडा दिये है ।
लक्षमण जी मूलत: ग्राम बाँजबगड, चमोली गढवाल, उत्तराखँड के मूल निवासी है और ज्यादा जानकारी के लिए आप लक्षमण जी से उनके सम्पर्क नो. 9927517302 पर फोन कर सकते है ।
लक्षमण जी को स्वरोजगार खोलने और आत्मनिर्भर बनने के लिए यथासम्भव सहयोग
के हाथ बढायेँ । समूण फाउंडेशन लक्षमण जी के लिए बहुत जल्द एक दुकान खोलना
चाहती है ।
AXIS BANK
A/C NUMBER : 914010040541847
A/C NAME : SAMOON FOUNDATION
BRANCH : CITY CENTRE RISHIKESH
IFSC CODE : UTIB0000156
PAYTM/G-PAY: 6395436883
विनोद जेठुडी - समूण परिवार
मानवत की सेवा हेतु समर्पित
Please #Share to support
https://www.facebook.com/samoonforhumanity/posts/2309942155807484
विजय मोहन जी ने समूण फाउंडेशन के निर्माणाधीन कार्यालय एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में फर्नीचर के लिए रुपए 10,000 का दान दिया
Date: 26 Nov 2020
विजय मोहन पैन्यूली जी को समूण फाउंडेशन के साथ जुड़े हुए अभी मात्र 6 महीने हुए हैं लेकिन परोपकारिता एवं मानवीय कार्यों के प्रति समर्पण को देखते हुए वर्तमान में श्री पैन्यूली जी समूण फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारिणी के निर्णायक सदस्यों में से एक है और आपके कुशल नेतृत्व में समूण फाउंडेशन जरुरतमंदो के लिए पिछले 6 महीनों में लगभग 7,00,000 (सात लाख) से अधिक की दान राशि एकत्रित कर चुकी है जिसमें से स्वयं पैन्यूली जी के माध्यम से लगभग ₹1,00,000 (एक लाख) की दानराशि एकत्रित कर जरुरतमन्दों के हितार्थ जमा कर चुके हैं ।
श्री विजय मोहन पैन्यूली जी वर्तमान में टीएचडीसीआइएल, पीपलकोटी में कार्यरत है और मूल रूप से ग्राम- कैलबागी, पीपलडाली, टिहरी गढ़वाल के मूल निवासी हैं जो कि टिहरी बांध के कारण डूब क्षेत्र के अंतर्गत आने से वर्तमान में देहरादून में रहते है ।
आप जैसे सम्मानित सदस्यों का समूण परिवार के साथ जुड़ना हम सब के लिए गर्व की बात है और हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप के दिशा निर्देशन और मार्गदर्शन में हम मानवीय एवं सामाजिक कार्यों को और वृद्ध स्तर पर करने में सफल होंगे ।
विनोद जेठुडी
समूण परिवार
महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर तो विकसित होगा समाज
महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर तो विकसित होगा समाज:
महिलाओं को
आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से समूण फाउंडेशन एक और सिलाई प्रशिक्षण
केंद्र खोलने जा रही है । जिसमेे गाँव की महिलाओँ को सिलाई सिखाई जाएगी
जिससे कि सिलाई सिखने के बाद वह आत्मनिर्भर बन सके ।
इस संबंध
में ग्रामीण महिलाओं के साथ में एक मीटिंग की गई और यह निर्णय लिया गया कि
शुरुवाती दौर मे 5 सिलाई मशिनो से यह केंद्र शुरु किया जायेगा और यदि गाँव
की अधिक महिलाएँ और बालिकायेँ यहाँ सिलाई सिखने के लिए आती है तो सिलाई
मशिनो की सँख्या मे बढोतरी करते हुए कढाई का काम भी सिखाने के लिए समूण
परिवार प्रयासरत है ।
आशा करते है कि येसे प्रयासोँ से गाँव की महिलाएँ लाभांवित होंगी और आत्मनिर्भर बनेगी ।
विनोद जेठुडी
समूण परिवार
महिला सशक्तिकरण की दिशा मे कार्यरत

























