Sewing Training Centre Restarted for Women Empowerment
Date: 2 December, 2020
Location: Roomdhar, Tehri Garhwal, Uttarakhand
After successfully completing a six-month sewing training course for rural women and girls in Tudangi, Devprayag, the sewing training activities were temporarily stopped due to the COVID-19 pandemic.
On 1 December, 2020, the sewing training centre was officially shifted to Roomdhar, Tehri Garhwal, and the training program has been restarted.
From today, sewing and knitting training activities have resumed at this centre, and on the very first day, more than 25 girls and women enrolled for sewing and knitting training.
Samoon Foundation hopes that through this centre, a larger number of rural women and girls will benefit, learn valuable skills, and move towards self-reliance.
Vinod Jethudi
Samoon Family
Working Towards Women Empowerment
महिला सशक्तिकरण हेतु सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का पुनः शुभारंभ
दिनांक: 2 दिसम्बर, 2020
स्थान: रूमधार, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड
तुड़ंगी, देवप्रयाग में ग्रामीण महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए 6 महीने तक संचालित सिलाई प्रशिक्षण कोर्स पूरा होने के बाद कोरोना महामारी के कारण सिलाई प्रशिक्षण का कार्य बंद हो गया था।
आज दिनांक 1 दिसम्बर, 2020 को इस सिलाई प्रशिक्षण केंद्र को रूमधार, टिहरी गढ़वाल में स्थानांतरित करते हुए विधिवत रूप से पुनः प्रारंभ किया गया।
आज से यहां सिलाई एवं बुनाई प्रशिक्षण का कार्य शुरू हो गया है। प्रशिक्षण केंद्र के पहले ही दिन 25 से अधिक बालिकाओं एवं महिलाओं ने सिलाई एवं बुनाई प्रशिक्षण हेतु अपना नामांकन करवाया है।
समूण फाउंडेशन को आशा है कि इस केंद्र के माध्यम से अधिक से अधिक ग्रामीण महिलाएं एवं बालिकाएं लाभान्वित होंगी और कौशल प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगी।
विनोद जेठुडी
समूण परिवार
महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्यरत





No comments:
Post a Comment