Friday, 4 December 2020

Samoon Family Decides to Celebrate Diwali with a Family Living at the Last Rung of Society (समूण परिवार ने अंतिम पायदान पर बैठे परिवार की दिवाली मनाने का निश्चय किया)

Spreading Diwali Happiness Among Underprivileged Children
Date: 12 November, 2020
Location: Uttarakhand

It is said that everyone has an equal right to happiness. Happiness does not differentiate between rich and poor.

While some people exploit the poor for personal benefits, there are also people who find true joy in bringing smiles to the faces of others. The social workers of Samoon Foundation decided to celebrate Diwali by reaching out to children from families living at the last mile of society and providing them with #Samoon in the form of clothes, crackers, sweets, toys, and other gifts.

The children looked extremely happy after receiving these Diwali gifts. The smiles on these innocent faces are the reason why the Samoon family continues to work towards humanity and social service.

You can also join the Samoon family and contribute towards humanitarian and social initiatives, becoming a part of this noble journey.

Vinod Jethudi
Samoon Family
Dedicated to the Service of Humanity


जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियों की दिवाली
दिनांक: 12 नवम्बर, 2020
स्थान: उत्तराखंड

कहते हैं कि खुशियों पर सभी का अधिकार होता है। खुशियां कभी अमीरी और गरीबी नहीं देखती हैं।

जहां कुछ लोग अपने निजी स्वार्थों के लिए गरीबों का शोषण करते हैं, वहीं कुछ लोग दूसरों के जीवन में खुशियां लाकर स्वयं भी खुशी महसूस करते हैं। इसी भावना के साथ समूण परिवार के समाजसेवियों ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के साथ दिवाली मनाने का निर्णय लिया।

समूण परिवार द्वारा बच्चों को कपड़े, पटाखे, मिठाइयां, खिलौने एवं अन्य उपहार स्वरूप #समूण प्रदान किया गया।

दिवाली के उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान देखने को मिली। इन मासूम चेहरों की यही मुस्कुराहट समूण परिवार को मानव सेवा के कार्यों के लिए निरंतर प्रेरित करती है।

आप भी समूण परिवार से जुड़कर मानवीय एवं सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दे सकते हैं और इस सेवा यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं।

विनोद जेठुडी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित

 








 

No comments:

Post a Comment