DATED: 16TH APRIL 2021 (FRIDAY)
DATED: 16TH APRIL 2021 (FRIDAY)
DATED: 16TH APRIL 2021 (FRIDAY)
हम से जो भी जुड़ता है वह हमारे #समूण_परिवार का सदस्य बनकर हमारे परिवार का अभिन्न अंग बन जाता है और जब कभी भी अपने परिवार का कोई सदस्य मुश्किल दौर से गुजर रहा होता है तो ऐसे समय में हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने परिवार के सदस्य के दुख सुख में उसका साथ दें।
ऐसे ही हमारे परिवार की एक कर्मठ सदस्य जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर होने के कारण उनकी वर्तमान दयनीय स्तिथि को देखते हुए छोटी सी सहायता राशि रु5000/- उनके एकाउन्ट में ट्रांसफर कर दिए गए हैं ।
समूण परिवार इन दोनों बच्चों की सुखद जीवन एवं उज्जवल भविष्य की
कामना करते हैं ।
DATED: 09TH APRIL 2021 (FRIDAY)
मयंक और आदर्श नैडियाल के पिताजी वीरेंद्र नैडियाल जी पिछले 8-9 सालों से लापता है और उनकी माता लक्ष्मी देवी जी के ऊपर बच्चों के लालन पोषण की पूरी जिम्मेदारी है । आमदनी का कोई श्रोत न होने के कारण लक्ष्मी जी ने बच्चों की शिक्षा हेतु सहयोग के लिए समूण फाउंडेशन से निवेदन किया था ।
ऐसे परिवार जिनके बच्चे पढ़ने में अच्छे होते हैं लेकिन गरीब पृष्ठभूमि से होने के कारण वह अपने बच्चों को पढ़ाने में असमर्थ होते है, उनके लिए समूण फाऊंडेशन स्कॉलरशिप के रूप में प्रत्येक बच्चे को ₹3000 की स्कॉलरशिप प्रदान करती है और यह स्कॉलरशिप प्रोग्राम पिछले 5-6 सालों से चल रही है जिसमे सैकड़ों बच्चों को लाखों रुपयों की स्कॉलरशिप हम प्रदान कर चुके हैं ।
उत्तरकाशी जिले के सीमांत गांव ओसला
में समूण आदर्श विद्यालय का विधिवत शुभारंभ शनिवार, 03 अप्रैल 2021 को किया गया ।इस
विद्यालय को खोलने में रमेश इंद्रदत्त नैथानी जी द्वारा आर्थिक सहयोग एवँ गीता राम
पैन्यूली जी का मार्गदर्शन के साथ - साथ ओसला गांव के ग्रामीणों का विशेष सहयोग
प्रदान हुआ जिसमें से मुख्यतः विजयपाल राणा, ग्राम प्रधान विशन सिहं, नौनियाल राणा, राजेंद्र
राणा आदि मुख्य हैं |
हमें
आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि इस विद्यालय के खुलने से गांव के सैकड़ों बच्चे
स्कूल जाना शुरू करेंगे और शिक्षित होकर गांव, क्षेत्र और देश का नाम रोशन
करेंगे । हम सभी बच्चों की उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें बेहतर से बेहतर शिक्षा
प्रदान करने हेतु हरसंभव प्रयास करेंगे |
इस
नेक कार्य में हमें तन, मन और धन से सहयोग करने
वाले समूण परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों, दानदाताओं एवं अनुयायियों
का हम हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट करते हैं ।
Date: Saturday, 10th September 2022
Honourable MLA Commends Samoon Ideal School for Exceptional Free Education During Regional Tour.
During their regional tour, honourable MLA visited Samoon Ideal School, Osla, in Uttarkashi and appreciated the continuous social work being carried out by Samoon Foundation. During the regional tour of Uttarkashi and Purola, Regional MLA Durgesh Lal Ji, praised the excellent free education being provided at Samoon Ideal School, Osla.
दिनांक शनिवार 10 सितम्बर2022,
अपने क्षेत्र भ्रमण दौरान माननीय विधायक जी समून आदर्श विद्यालय ओसला उत्तरकाशी पहुंचे और समूण फाउंडेशन द्वारा निरंतर किए जा रहे सामाजिक कार्यों को सराहना एवँ प्रशंसा की । उत्तरकाशी, पुरोला क़े क्षेत्रीय विद्यायक दुर्गेश लाल जी के क्षेत्रभ्रमण के दौरानसमूण आदर्श विद्यालय ओसला में दिए जा रहे बेहतरीन निशुल्क शिक्षा की प्रशंसा की गई।
Date: Friday, 14th August 2022
"Empowering Women Through Skill Training: Samoon Foundation Inaugurates Sewing and Embroidery Center on Amrit Mahotsav of Independence"
In a bid to promote women's empowerment and self-reliance, Samoon established a Sewing and Embroidery Training Center in Godadhar Akhori. In June, Mr. Ramesh Indradatt Nathani, the founder of the Samoon Foundation, held a meeting in Dubai where it was decided to inaugurate a sewing and embroidery training center in Godadhar. This initiative honors the late Shri Indramani Badooni, a significant figure in Uttarakhand's Gandhian movement. Consultations were conducted among all members of the Samoon Foundation, ensuring the official inauguration of the center on August 14, 2022.
Date: 3rd July 2022 On 3rd July 2022, at 8 AM, as a tribute to the late Shri Indramani Badooni and with the support of respected member Mr. Ramesh Indradatt Nathani, sewing machines were delivered to the Samoon Sewing and Embroidery Training Center in Akhodi, Tehri Garhwal, Uttarakhand.
दिनांकरविवार14अगस्त2022
जून माह में समूण फाउंडेशन के संस्थापक एवं समूण के वरिष्ठतम सदस्य श्री रमेश इन्द्रदत्त नैथानी जी की एक मुलाकात दुबई में हुई और उत्तराखण्ड के गाँधी स्व. इन्द्रमणि बडोनी जी की स्मृति में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर बनाने हेतु सिलाई बुनाई प्रशिक्षण केंद्र गोदाधार में खोलने पर चर्चा हुई और तत्कात समूण के सभी सदस्यों से चर्चा कर सुनिश्चित किया गया की 14अगस्त 2022से विधिवत संचालितकिया गया।
03 जुलाई 2022 सुबह 8 बजे उत्तराखँड के गाँधी स्वर्गिय इंद्रमणी बडोनी जी की स्मृति मे और सम्मानित सदस्य श्री रमेश इंद्रदत्त नैथानी जी के सौजन्य से अखोडी टिहरी गढवाल में समूण सिलाई बुनाई प्रशिक्षण केंद्र के लिए सिलाई मशीनें अखोडी सेंटर में पहुंच चुकी गई थी
14 अगस्त 2022
देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर 76वेँ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा है कि नारी शक्ति का योगदान आगामी 25 सालों में भारत को विकासशील देशों से बढ़कर अब विकसित देशों की लिस्ट में समलित करने में अहम भूमिका रेखांकित करने वाला है ।आज हम पुलिस में देखें, हमारी नारीशक्ति लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठा रही है। हम जीवन के हर क्षेत्र में देखें, खेल-कूद का मैदान देखें या युद्ध की भूमि देखें, भारत की नारी शक्ति एक नए सामर्थ्य, नए विश्वास के साथ आगे आ रही है।
आने वाले 25 सालो में नारीशक्ति पर हम जितना ध्यान देंगे, जितना ज्यादा अवसर हम हमारी बेटियों को देंगे, जितनी सुविधाएं हमारी बेटियों के लिए केंद्रित करेंगे, आप देखना वो हमें बहुत कुछ लौटाकर देंगी। वो देश को इस ऊंचाई पर ले जाएगी कि हमारे सपने और तेजस्वी, ओजस्वी और दैदीप्यमान होंगे ।
इसी उद्देश्य के साथ उत्तराखंड के ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु उन्हें स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए समूण फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से कार्यरत है । इसी कड़ी में 14 अगस्त को सम्मानित सदस्य और संरक्षक श्री रमेश इंद्रदत्त नैथानी जी के सौजन्य और कर कमलों से उत्तराखंड के गांधी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी की जन्मस्थली अखोडी में एक और "सिलाई बुनाई प्रशिक्षण केंद्र" का शुभारंभ किया गया ।
इस केंद्र के उद्घाटन से पहले ही बड़ी संख्या में निकटवर्ती गांवों की महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया और सिलाई बुनाई सीखने हेतु उत्सुकता दिखाई । हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के इस उद्देश्य में यह केंद्र मील का पत्थर साबित होगा । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती बसुमती घणाता जी, श्री महावीर प्रसाद बडोनी जी तथा संस्था के उपाध्यक्ष श्री विजय मोहन पैन्यूली जी, कोषाध्यक्ष श्री वीरेंद्र नेगी जी, महासचिव मनोज पालीवाल जी वरिष्ठ सदस्य मनोज नेगी जी एवँ महिपाल रावत जी, केंद्र प्रबंधक श्री विक्रम शाह जी, एवं समस्त क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधी एवँ गणमान्य ब्यक्ति उपस्थित रहे ।
Date: Friday, 24th June 2022
With the objective of raising awareness among girls and women regarding menstrual hygiene and health, the Samoon Foundation, in partnership with the Pagariya Welfare Foundation, is distributing the 'Mystripedia' comic book. As part of this initiative, the Samoon Computer Training Institute in Rudraprayag facilitated the distribution of Mystripedia books to girls aged 9 and above at the Government Inter College, Tilaknagar, Sumari, Tilwada. Similarly, in Akhodi, Tehri Garhwal, women and girls attending the stitching centre operated by THDC were provided with Mystripedia books. Menstruation is a fundamental aspect of women's lives, yet it often remains a taboo subject, avoided in conversations. However, open discussions about periods are crucial, especially when young girls commence this natural process. The onset of menstruation can lead to feelings of anxiety, confusion, fear, and worry among girls. The lack of knowledge about this biological occurrence further amplifies their concerns. In such circumstances, providing accurate and age-appropriate information not only alleviates their worries but also aids them in managing their lives comfortably during menstruation.
दिनांक शुक्रवार 24जून 2022
बच्चियों को मासिक धर्म के बारे में करें जागरूक, ताकि सेहत से न हो कोई समझौता:-इसी उद्देश्य के साथ Samoon Foundationउत्तराखंड के विभिन्न जिलों में पगारिया वेलफेयर फाउंडेशन के साथ मिलकर मेंस्ट्रुपीडिया कॉमिक बुक वितरित करके बालिकाओं एवँ महिलाओं को जागरूक कर रही है । इसी क्रम में Samoon Computer Training इंस्टिट्यूट रुद्रप्रयाग द्वारा गवर्मेंट इंटर कॉलेज तिलकनगर सुमाड़ी, तिलवाड़ा में अध्यारन 9 वर्ष से अधिक उम्र की बालिकाओं को मेंस्ट्रुपीडिया बुक वितरित की गई तथा टिहरी गढवाल के अखोड़ी में THDC के सौजन्य से संचालित सिलाई सेंटर मेंसिलाई सीख रही महिलाओं एवं बालिकामेंस्ट्रुपीडिया बुक वितरित की गई थी
महिलाओं के जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है-पीरियड्स। एक ऐसी प्रक्रिया जिसके बारे में जानते हुए भी इसे छुपाया जाता है, इसके बारे में बात करने से हिचकिचाया जाता है। जबकि पीरियड्स के बारे में खुलकर बात करने की जरूरत है, खासकर तब जब किशोरियों में इस प्रक्रिया की शुरुआत हो। पहली बार पीरियड्स के होने पर बच्चियों के मन में घबराहट, असमंजस, डर और चिंता भी उपजती है। इस समय होने वाला असंतुलन उन्हें और भी डरा देता है क्योंकि वे इसके बारे में कम जानती हैं। ऐसे में उन्हें सही और उचित जानकारी देना न केवल इस प्राकृतिक प्रक्रिया को लेकर उनके मन से असमंजस को हटा देता है, बल्कि उसे पीरियड्स के दौरान सामान्य जीवन जीने में भी मदद करता है।
Date: Sunday, 15th May 2022
We received a letter from Mrs. Basanti Devi, an elderly resident of Gram Panchayat - Paw, Post Office - Newli, District - Tehri Garhwal. In her letter, she shared the burden she carries since her husband's passing, specifically in caring for their 100% disabled younger son. With one elder son employed as a laborer, their disabled younger son, Kishan Lal, aged 36, lacks any means of earning a livelihood. Due to his complete disability, Kishan Lal doesn't possess an Aadhaar card, disqualifying him from receiving disability pension support. This situation has placed significant financial strain on Basanti Devi, an elderly woman grappling with these challenges at her age. Besides seeking help from her mother, they lack any other means of support.
The Samoon Foundation has pledged to extend all possible assistance to this distressed mother in need
Date: Monday, 18th April 2022
Construction of a library and installation of safety equipment, including fire extinguishers, have been done in the school.
Osla Gaon, situated in the remote areas of Uttarkashi district, remains disconnected from mainstream development, lacking basic amenities such as electricity, roads, network connectivity, healthcare, and educational facilities. Responding to the pleas of the villagers, the Samoon Foundation has established the Samoon Adarsh Vidyalaya in the village, offering free education to 200 children for a brighter future. In these remote villages, inaccessible without a 16-kilometer walk, we endeavour to provide facilities akin to those found in private city schools. We have constructed a library and equipped the school with safety measures, including fire extinguishers, to address potential emergencies like fire outbreaks. Our future goal is to erect a dedicated school building and deliver quality education to children through smart classrooms.
दिनांक सोमवार 18 अप्रैल 2022
सला गाँव उत्तरकाशी जिले केअंतिम सीमावर्ती गांव होने के कारण विकास की मुख्य धारा सेअभी भी नहीं जुड़ पाया था ।इस गांव में आज भी बिजली, सडक, नेटवर्क, स्वास्थ्य एवँ शिक्षाआदि जैसे मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था नहीं हो पाई है, ऐसे में गांव वालों के निवेदन पर Samoon फाउंडेशन द्वारा गांव में बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु वहाँ पर समूणआदर्श विद्यालय खोला गया और विगत 1 वर्ष से 200 बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहे थे ।
ऐसे सीमावर्ती गांव में जहां पर पहुंचने के लिए आपको 16 किलो मीटर पैदल मार्ग से होकर जाना पड़ेगा वहां पर शहरों के प्राइवेट स्कूल जैसी सुविधाएं प्रदान करने हेतु हम प्रयासरत है।हमने स्कूल में एक लाइब्रेरी का निर्माण कियाहै साथ ही सेफ्टी इक्विपमेंट जैंसे फायरएक्सटिंगशेर भी स्कूल में इंस्टॉल किए थे ताकिआपातकालकी स्तिथी में आगजनी जैसी घटनाओं पर त्वरित काबू पा सकें।भविष्य में हम वहां पर स्वयंकी स्कूल बिल्डिंग बनाकर स्मार्टक्लासेस के माध्यम से बच्चों को क्वालिटी एडुकेशन प्रोवाइड करने के लिए प्रयासरत हैं।