DATED: 26 MAY 2021
(WEDNESDAY)
DATED: 26 MAY 2021
(WEDNESDAY)
DATED: 26 MAY 2021 (WEDNESDAY)
ग्राम कोटी, विकास खंड जखोली, जिला रूद्रप्रयाग में वीरेंद्र सिंह नेगी, जो कि 4 साल से पैरालाइज के शिकार हैं तथा इनकी सुनने की शक्ति भी कम है इनके साथ उनकी पत्नी तथा दो बच्चे रहते हैं जिनका पालन पोषण करना इनके लिए काफी मुश्किल हो रहा था । इनका आय का साधन कुछ भी नहीं है तथा परिवार में कोई भी कमाने वाला नहीं है इनकी पारिवारिक स्थिति काफी दयनीय है । इनकी जानकारी मिलते ही समूण फाउंडेशन के द्वारा इनको राशन उपलब्ध कराई गई।
DATED: 25 MAY 2021
(TUSEDAY)
ग्राम कोटी, गांव धनायू, विकास खंड जखोली, जिला रूद्रप्रयाग मैं स्वर्गीय प्रेम प्रकाश की पत्नी पिंकी देवी अपने परिवार में अकेले सदस्य हैं तथा उनके चार बच्चे हैं जिनका पालन पोषण यह अकेले ही करती हैं परिवार में कोई भी कमाने वाला नहीं है । इनकी जानकारी मिलते ही समूण फाउंडेशन के द्वारा इनको राशन उपलब्ध कराई गई।
DATED: 25 MAY 2021 (TUSEDAY)
समूण के सम्मानित सदस्य श्री नरेंद्र सिंह राणा जी के सौजन्य से चिनियालीसौड जनपद उत्तरकाशी में जरूरतमंदों को मास्क, सैनिटाइजर, औक्सिमीटर तथा फल आदि वितरित किए गए साथ ही लोगों को कोरोना संक्रामण से बचाव हेतु जागरूक भी किया गया था ।
v https://www.facebook.com/116774188457636/posts/2505559762912388/
DATED: 25 MAY 2021
(TUSEDAY)
समूण के सम्मानित व कर्मठ सदस्य एस एस पंवार जी द्वारा ग्रामसभा -सौराखाल विकासखंड- जखोली रुद्रप्रयाग में श्रीमती अरुणा जी को ग्राम सभा सौराखाल के लिए 400- माक्स, 250- सैनिटाइजर व 2-आक्सीमीटर प्रदान किए गए।
तहसील रुद्रप्रयाग के सौंराखाल क्षेत्र में समूण फॉउंडेशन की सक्रिय सदस्य श्रीमती अरुणा देवी जी द्वारा जरूरतमंद लोगों को मास्क और सेनिटाइजर वितरित किये गए । साथ ही कोरोना को लेकर आम जनता को जागरूक भी किया गया था।
v https://www.facebook.com/116774188457636/posts/2506361722832192/
DATED: 25 MAY 2021
(TUSEDAY)
सम्मानित ग्राम प्रधान ढोंढा पालीपुर भरदार के निवेदन पर सचिन भट्ट को प्रदान किये मास्क व् सेनेटाइज़र्स। गावों में संक्रमण फैलने को रोकने लिए जितना भी सहयोग हो सके सबको करना चाहिए था । अपने ग्राम समाज के लिए चिंतित सचिन भट्ट जैसे युवाओं की समूण फॉउंडेशन सराहना करता है। भले हो कुछ कम मात्रा में मास्क सेनेटाइज़र्स उपलब्ध हो पा रहे थे लेकिन हर गांव जहाँ कन्टेंटमेंट जोन्स था व् ऐसे जोन्स के निकटवर्ती गावों में यह सामग्री पहुंचा पाने का समूण फॉउंडेशन भसकर प्रयास कर रही थी ।
उस सुबह हमारे द्वारा ग्राम ढोंढा पॉलीपुर भरदार के के लिए कुछ मास्क व् सेनेटिज़ेर्स भेजे थे जिन्हे स्थानीय युवा सचिन भट्ट ने ग्रामीणों में वितरित कर हमे कुछ तस्वीरें भेजीं थी । बड़ी ख़ुशी होती थी जब हमारे द्वारा प्रेषित वस्तु जरूरतमंद लोगों तक पहुंच जाती थी । इस त्वरित वितरण के लिए हम सचिन भट्ट जी का धन्यवाद किया।
DATED: 25 MAY 2021
(TUSEDAY)
क्षेत्र पंचायत सदस्य भ्युंता पश्चिम भरदार रुद्रपयाग अजय पुंडीर के निवेदन पर समूण कार्यालय रुद्रप्रयाग (सुमाड़ी) मास्क सेनेटाइजर व् ऑक्सीमीटर उपलब्ध करवाए गए थे ग्राम - चौण्डा सिराइ पालिगाड खरगेड् भ्युन्ता सेरा स्यारी बांसी पपडासु मलयासयू सौरा तिमली सतनी कफना आदि में संक्रमित घरों व् आसपास वितरण का विचार किया गया ।
DATED: 25 MAY 2021
(TUSEDAY)
यह समाज सेवा का ही जुनून है सहाब कि 20 से 25 किलो के राशन के कट्टों को गांव-गांव तक मिलों पैदल चल कर पहुंचाने में लगे थे समूण परिवार के सम्मानित समर्पित सदस्य अनिल सिंह बच्ची जी ।
DATED: 24 MAY 2021
(MONDAY)
क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरियाली टिहरी गढ़वाल व् लोककलाकार माहि सुरियाल को दिए मास्क सेनेटाइजर व् एक ऑक्सीमीटर। ग्राम - केन्सुर, सौन्दाड़ी, गुरियाली ,पालकोट, सोनी, पवेथ, लसेर, घुरसाड़, भूटली, सौंडी, नैल, रानाकोट और पाली आदि ग्रामों में वितरण के लिए योजना बनाई ।
समूण फॉउंडेशन की टीमें दिन रात लगीं थी इस प्रयास में कि ज्यादा से ज्यादा और जल्दी से जल्दी सभी मास्क सेनेटाइज़र्स व् अन्य उपकरण जरूरतमंद गावों तक पहुचाये गए । इसी कड़ी मेंउस दिन क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरियाली माहि सुरियल जी के निवेदन पर उन्हें तुरंत मास्क सेनेटाइजर व् ऑक्सीमीटर उपलब्ध करवाए गए। सभी दानकर्ताओं व् सहयोगकर्ताओं का तहे दिल से धन्यवाद दिया गया ।
DATED: 24 MAY 2021
(MONDAY)
चमोली गढ़वाल के ग्राम भटोली में 1 मास्क का पैकेट, ग्राम देवलगढ़ में 2 पैकेट मास्क और 2 ऑक्सीमीटर व ग्राम चौखाल में 10 लीटर सेनेटाइजर और 2 पैकेट मास्क के दिए गये | कोरोना प्रभाव को देखते हुए हर व्यक्ति से मिलना संभव नहीं था इसलिये उक्त गांवों में यह सामग्री पहुंचा दी गई थी ।
समूण परिवार के कर्मठ सदस्य विजय मोहन पैन्यूली जी द्वारा समूण सिलाई प्रशिक्षण केंद्र ल्वाह, चमोली में मास्क, सैनिटाइजर, ऑक्सीमीटर इत्यादी बांटे गए।