Samoon Foundation Provided Medical Assistance to a Member During Difficult Times
समूण फाउंडेशन द्वारा बीमारी से जूझ रहे सदस्य को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई
Samoon Foundation has always remained dedicated to serving humanity and supporting people in need. A large number of members are connected with this noble mission and continue to contribute towards humanitarian causes through their support and donations.
Life is full of uncertainties, and circumstances can change with time. The people who stand with us during difficult phases become our true support system.
As a family, Samoon Foundation believes in standing with its members during challenging situations. In the past, the foundation has supported several members and continues to extend help whenever possible.
On 20th July 2021, Samoon Foundation provided financial assistance of ₹25,000/- (Twenty-Five Thousand Rupees) by transferring the amount to the bank account of a dedicated member who was going through a difficult phase due to illness and required support for treatment.
Samoon Foundation remains committed to standing beside every member during challenging times and providing assistance whenever possible.
The annual membership contribution of Samoon Foundation is ₹365/- per year (₹1 per day). Free membership is available for students, unemployed individuals, senior citizens, and those who are unable to contribute financially.
The funds received through membership fees and donations are utilized for humanitarian and social welfare activities. The accounts of received funds are audited annually through a Chartered Accountant to maintain transparency.
By becoming a part of Samoon Foundation, individuals can contribute towards social service and experience a sense of belonging and support during difficult times.
Samoon Family
Dedicated to the Service of Humanity
समूण फाउंडेशन द्वारा बीमारी से जूझ रहे सदस्य को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई
मानवता की सेवा हेतु समर्पित समूण परिवार निरंतर जरूरतमंद लोगों के हित में कार्य कर रहा है। इस परोपकारिता की मुहिम में सैकड़ों सदस्य जुड़े हुए हैं, जो मानव सेवा में विश्वास रखते हुए निरंतर सहयोग प्रदान करते हैं।
जीवन में सबसे बड़ा बलवान समय होता है, क्योंकि परिस्थितियां कब बदल जाएं यह कोई नहीं जानता। कठिन समय में जो साथ खड़ा रहता है, वही अपनेपन का एहसास कराता है।
समूण परिवार अपने सदस्यों को भी एक परिवार की तरह मानता है। जब भी कोई सदस्य कठिन दौर से गुजरता है, तो संस्था द्वारा हर संभव सहायता करने का प्रयास किया जाता है। इससे पहले भी कई सदस्यों को सहयोग प्रदान किया गया है और भविष्य में भी यह प्रयास जारी रहेगा।
दिनांक 20/07/2021 को समूण परिवार के एक कर्मठ सदस्य, जो बीमारी के कारण कठिन दौर से गुजर रहे थे, उनके उपचार हेतु ₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) की सहायता राशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की गई।
समूण परिवार अपने प्रत्येक सदस्य के साथ कठिन समय में सदैव खड़ा रहेगा।
समूण फाउंडेशन की सदस्यता शुल्क ₹1 प्रतिदिन अर्थात ₹365/- प्रति वर्ष निर्धारित है। विद्यार्थियों, बेरोजगारों, वृद्ध व्यक्तियों एवं आर्थिक रूप से असमर्थ लोगों के लिए निःशुल्क सदस्यता का प्रावधान है।
सदस्यता शुल्क एवं दान के माध्यम से प्राप्त धनराशि को सामाजिक एवं परोपकारी कार्यों में उपयोग किया जाता है। प्राप्त धनराशि का प्रत्येक वर्ष चार्टर्ड अकाउंटेंट के माध्यम से ऑडिट करवाया जाता है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।
समूण परिवार से जुड़कर आप मानव सेवा के इस अभियान में अपना योगदान दे सकते हैं और जरूरत के समय एक परिवार जैसा सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।
समूण परिवार






















