Saturday, 17 October 2020

जर्जर घर को ठीक करवाने हेतु मदद की गुहार

 Date: 28 August 2020

 महड़ गाँव, देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल निवासी श्रीमती विनोदरी देवी के पति की मृत्यु बारह साल पहले हो गई थी जब बच्चे बहुत छोटे थे । गाँव में ही शादियों में बर्तन धो कर और ध्यादि मजदूरी करके अपने बच्चो का पालन पोषण कर रही है । आज विटिया "लक्ष्मी" बड़ी हो गई है और अक्टूबर में शादी है लेकिन घर की जर्जर स्तिथि को देखकर विटिया लक्ष्मी की शादी मंदिर में करने का निर्णय लिया है ।

घर की स्तिथि यह है कि कभी भी दुर्घटना हो सकती है । गांव के प्रधान जी से जब समूण फाउंडेशन की बात हुई तो उन्होंने परिवार को पंचायत घर मे या गांव में किसी के खाली घर मे शिफ्ट होने का सुझाव दिया लेकिन विनोदरी जी अपना घर छोड़ने नही चाहती ।

लक्ष्मी बिटिया की शादी और इस परिवार के घर के जीर्णोद्धार हेतु यथासंभव सहयोग के हाथ बढ़ाए तथा किसी भी अनहोनी से परिवार को बचाएं । सहयोग न कर सकें तो #शेयर अवश्य करें । बाकी जानकारी के लिए आप परिवार से उनके दिए गए संपर्क नंबर 7037540643 पर संपर्क कर सकते हैं |

AXIS BANK
A/C NUMBER: 914010040541847
A/C NAME: SAMOON FOUNDATION
IFSC CODE : UTIB0000156
PAYTM & G-PAY - 6395436883

समूण परिवार
मानवता की सेवा में समर्पित
Please #Share to support

 





कन्यादान महादान - बेटियों की शादियों हेतु यथा संभव सहयोग के हाथ बढाएं व पुण्य का भागीदार बनें

Date: 26 August 2020

फूलों की महकती क्यारी है बेटियां
हर घर की प्यारी, दुलारी हैं बेटियां
यूँ तो सबको पता है कि, पराया धन हैं वह
पर फिर भी हर माता पिता की राजकुमारी है बेटियां
 
हर माता पिता अपनी बेटी को एक राजकुमारी की तरह विदा करना चाहते है परन्तु कुछ सिंगल पैरेंट माताएं विषम प्रस्थिति वश ऐसा करने में असमर्थ है, इसलिए इस वर्ष समूण फाउंडेशन ने 4 अति निर्धन एवं पितृविहीन कन्याओं के विवाह हेतु सहयोग करने का निश्चय किया है। आप सब से निवेदन है कि इस पुण्य कार्य हेतु यथा संभव सहयोग के हाथ बढ़ाए।
 
हमारी पहली बिटिया है #लक्ष्मी:
लक्ष्मी महड़ गाँव देवप्रयाग की रहने वाली है । लक्ष्मी के पिता का देहांत बारह साल पहले हो गया था और तब से उनकी माता जी श्रीमती विनोदरी देवी जी गाँव में ही शादियों में बर्तन धो कर और ध्यादि मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रही हैं | घर की स्तिथि इतनी जर्जर है कि कभी भी दुर्घटना हो सकती है ।
 
हमारी दूसरी बिटिया है #शिवानी:
शिवानी बिंदुवा गांव, पोस्ट ऑफिस - खरसाडी टिहरी गढ़वाल की रहने वाली है। इनके पिता जी का बहुत वर्षों पूर्व निधन हो चुका है और माता जी श्रीमती गुड्डी देवी ही अपने पूरे परिवार का पालन पोषण करती हैं। 
 
हमारी तीसरी बिटिया है #करिश्मा:
करिश्मा कठुड गांव, पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली हैं पिता जी का देहांत कई वर्षों पूर्व हो चुका है और तबसे उनकी माता जी कौशल्या देवी ही अपने व अपने चारों बच्चों का पालन पोषण करती हैं। 
 
हमारी चौथी बिटिया है #पूजा:
पूजा बुड़कोट गांव, हिंडोलाखाल, टिहरी गढ़वाल की रहने वाली हैं और माता पिता का देहांत कई वर्षों पूर्व हो चूका है। बुजुर्ग विधवा दादी जी श्रीमती सुंदरा देवी जी विधवा पेंसन व मनरेगा में ध्यादि मजदूरी करके ही पूजा व अन्य चार भाई बहनो का पालन पोषण करती है। 
 
यह सभी बालिकाएँ बहुत ही गरीब परिवार से हैं और वास्तव में इनकी स्तिथि बहुत ही दयनीय है । कभी कभी तो घर मे खाना बनाने के लिए राशन न होने के कारण भूखा प्यासा सोना पड़ता है । ऐसी स्तिथि में शादी का खर्च उठाना इनके सामर्थ्य से बहार है और मजबूरन मंदिर में शादी ही एक विकल्प बचता है । हर लड़की का ख्वाब होता है कि वह डोली में बैठ कर विदा हो और इन बेटियों के इस सपने को साकार करने हेतु समूण फाउंडेशन ने एक कोशिश की है और यदि आपका साथ मिले तो हम अवश्य सफल होंगे । 
 
#कन्यादान_महादान :- आइये हम सब मिलकर इन बेटियों की शादियों हेतु यथा संभव सहयोग के हाथ बढाएं व पुण्य का भागीदार बनें । 
 
AXIS BANK
A/C NUMBER: 914010040541847
A/C NAME: SAMOON FOUNDATION
IFSC CODE : UTIB0000156
PAYTM & G-PAY UPI - 6395436883
समूण परिवार
मानवता की सेवा में समर्पित
Please #Share to support
 

 

Friday, 16 October 2020

दिलबर लाल जी के परिवार के बेहतर इलाज के लिए रुपये 25,000 का चेक

Date: 24 August 2020

#समूण_फाउंडेशन द्वारा आज दिनांक 24अगस्त 2020 को दिलबर लाल जी के परिवार के बेहतर इलाज के लिए रुपये 25,000/-का चेक दिलबर लाल जी के भाई को समूण परिवार के सदस्य प्रवीन चौहान जी द्वारा या गया

गांव - बामण, पोखरी, जिला - टिहरी गढ़वाल निवासी दिलबर लाल जी का परिवार जब घर मे नास्ता बना रहे थे तो गैस मे आग लगने से दिलबर लाल जी का पुरा परिवार बुरी तरह से आग मे झुलस गए और देहरादून के अलग अलग #हॉस्पिटलस के आई.सी.यू में ईलाज करवा रहेे हैै जिनमे दिलबर लाल, पत्नि और #मासूम गुंजन, रिया, दिया और सूरज सहित सम्पुर्ण परिवार शामिल हैं । परिवार ने समूण फाउंडेशन से आर्थिक सहयोग की अपील की थी ।

#दिलबर_लाल जी के परिवार के सभी सदस्य धीरे धीरे से ठीक हो रहे है और सभी का #स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। #समूण_परिवार दिलबर लाल जी के परिवार के सभी सदस्यों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवँ सुखद जीवन की कामना करते हैं ।

#समूण_फाउंडेशन में दान देने वाले सभी #दानदाताओं एवं #सदस्यों का हृदय की गहराइयों से #आभार

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
प्लीज #शेयर करके अपना समर्थन बनाएँ रखें ।

 






अग्निकांड में बुरी तरह झुलसे बच्चों की आर्थिक मदद की गुहार

Date: 19 Aug 2020

#अग्निकांड में बुरी तरह झुलसे और देहरादून के अलग अलग #हॉस्पिटलस के आई.सी.यू में भर्ती दिलबर लाल का पूरा परिवार जिनमे #मासूम गुंजन, रिया, दिया और सूरज भी शामिल हैं, के लिए आर्थिक सहयोग की अपील 🙏🏻
गांव - बामण, पोखरी, जिला - टिहरी गढ़वाल निवासी दिलबर लाल जी पंजाब में किसी रेस्टोरेंट में नौकरी करते हुए किसी तरह से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे कि इस कोरोना काल मे नौकरी चले जाने से वापस अपने गांव आ गए लेकिन तभी 10 अगस्त 2020 की कभी न भुलने वाली सुबह जब वह चाय बना रहे थे तो गैस में आग लग गई और आग लगते ही गैस का रिसाव इतना तेज हुआ कि अंदर कमरे में सो रहे परिवार के सभी सदस्य जिनमें दिलबर लाल जी समेत उनकी पत्नी सुनीता देवी, बेटा सूरज और तीनों बेटियां गुंजन, दिया व रिया भी आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए।
सारी उम्र की जमा पूंजी व तिनका तिनका जोड़ कर सहेजा घर तो एक पल में खाख हुआ ही साथ मे पूरा परिवार आज अस्पतालों में जिंदिगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे है। ग्रामीणों के सहयोग से जैसे तैसे इन्हें बचा तो लिया गया लेकिन इनकी पत्नी समेत तीनो बेटियाँ देहरादून में कोरोनेशन हॉस्पिटल में भर्ती हैं व दिलबर जी स्वयं उनके बेटे के साथ अति गंभीर रूप से जल जाने के कारण देहरादून के ही निजी अस्पताल कैलाश हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती हैं।
पहले से ही भेहद गरीब और अब अपनी सारी उम्र की जामा पूंजी अपना घर बार अग्नि में गवां चुके दिलबर और उनके परिवार को बचाने के लिये उनके परिजनों ने समूण फाउंडेशन से आर्थिक सहयोग की अपील की है, कृपया इस अति निर्धन परिवार के ईलाज के लिए सहयोग के हाथ बढ़ाए ।
आप अपनी सहयोग राशि निम्नलिखित समूण अकाउंट में भेज सकते हैं हम आपको विश्वास दिलाते है कि आपके द्वारा प्राप्त धनराशि को उक्त परिवार के सदस्यों के ईलाज और बेहतर जीवन यापन हेतु खर्च किया जाएगा । यह 9927762371 दिलबर जी के तिस्तेदार सुदामा जी का नो है।
 





 
 AXIS BANK
A/C NUMBER: 914010040541847
A/C NAME: SAMOON FOUNDATION
IFSC CODE : UTIB0000156
UPI - PAYTM & G-PAY 6395436883
 
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
प्लीज #शेयर करके समर्थन करें

Wednesday, 30 September 2020

मेधावी छात्रों को समूण फ़ाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया

Date: 18 Aug 2020

आज समूण फाउंडेशन द्वारा हाईस्कूल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले दो छात्रों को ग्याराह - ग्यारह सौ रुपये का चेक व प्रस्सति पत्र देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया।

समूण संस्था प्रतिवर्ष गरीब मेधावी विद्यार्थियों के लिये छात्रवृत्ति वितरित करती है जिसमे प्रतिवर्ष कम से कम 100 मेधावी बच्चों को कुल तीन लाख की छात्रवृत्ति देने का लक्ष्य होता है ताकि धन के अभाव में कोई मेधावी छात्र छात्रा पढ़ाई से विमुख न हो।

आज समूण द्वारा छात्रवृत्ति पा रहे ऐसे ही दो छात्र, जिसमे एक शीशमझाड़ी निवासी सागर थपलियाल ने 91% व श्यामपुर गुमानिवाला निवासी प्रियांशू कोठारी ने 89% अंक प्राप्त किये हैं, इन दोनो छात्रों को मधुबन मन्दिर के सभागार में राज्यमंत्री व चार धाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष श्री शिव प्रसाद ममगाईं व मधुबन मंदिर के स्वामी परमानंद महाराज जी के द्वारा 1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि के चेक व प्रस्सति पत्र प्रदान किये गए। छात्र पुरस्कार राशी पाकर बहुत प्रसन्न हुए व अभिभावकों में समूण फाउंडेशन का धन्यवाद किया।

कमल जोशी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित









अनाथ बच्चों की आर्थिक मदद के लिए समूण फ़ाउंडेशन की अपील

Date: 12 Aug 2020

माँ का आंचल और पिता का प्यार दोनो सर से उठने के बाद आशिष उसके 3 और भाई बहन के उपर न जाने जैसेँ दुखोँ का पहाड टुट पडा ।
सहायता के लिए समूण फाउंडेशन को पत्र मिला है और हम अपने स्तर से हर सम्भव प्रयास करेँगे कि बच्चोँ की पढाई निरंतर जारी रहे ।

यदि आप इन बच्चोँ के लिए आर्थिक सहयोग करना चाहते है तो आपका स्वागत है । आप निम्नलिखित समूण एकाउंट मे अपनी सहयोग राशी ट्रांसफर कर सकते है ।

AXIS BANK
A/C NUMBER : 914010040541847
A/C NAME : SAMOON FOUNDATION
BRANCH : CITY CENTRE RISHIKESH
IFSC CODE : UTIB0000156
PAYTM/GOOGLE PAY - 6395436883

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
Please #Share to Support






समूण_फाउंडेशन पिडित परिवार के साथ हर समय सहयोग के लिए खडी रहेगी

Date: 11 Aug 2020

ब्लात्कारी को #सजा और पिडित बच्ची को #न्याय के लिए #समूण_फाउंडेशन पिडित परिवार के साथ हर समय सहयोग के लिए खडी रहेगी ।

रायवाला थाना अंत्रगत हरिपुर मे एक मकान मालिक ने अपने गरीब किराएदार की 11 वर्षीय नाबालिग #बेटी से #दुराचार की घटना सामने आयी है । गरिब परिवार, बिटिया के आरोपी को सजा तो दिलाना चाहते है, लेकिन कोर्ट कचहरी के दौड भाग के लिए पैंसे नही है इसलिए समूण फाउंडेशन से निवेदन किया है ।

समूण फाउंडेशन ने पीड़ित परिवार को तत्काल ₹10,000/- की आर्थिक सहायता प्रदान किया है और इस लडाई मे हर समय पीड़ित परिवार के साथ खडे रहने आ आश्वाशन दिया । समाज मे फैले येसे #दरिदोँ को सजा और पिडित परिवार को न्याय के लिए समूण फाउंडेशन हमेशा सहयोग के रुप मे खडी रहेगी ।

आओ मिलकर एक भयमुक्त समाज का निर्माण करेँ ।

कमल जोशी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित

 


 

समूण करेगी इस गरीब रेप पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद।

 

Date: 9 Aug 2020

#रेप #बलात्कार #दुराचार #न्याय #शारिरिक_उत्पीड़न

#रेप जैंसे कुछ शब्द आज भी इस सभ्य और उन्नत समाज के माथे का कलंक बने हुए हैं, आये दिन हमे ऐसी बीभत्स खबरों से आहत होना पड़ता है। पिछले कुछ समय से ऐसी घटनाएं देवभूमी उत्तखण्ड में बढ़ती जा रहीं है उत्तखण्ड में विशेषकर नाबालिग बेटियां ही वहशियों का शिकार हो रहीं हैं ।

हाल ही में ऐसी ही एक घटना #रायवाला थाना छेत्र में हरिपुर में सामने आयी है जहां एक मकान मालिक ने अपने गरीब किराएदार की 11 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुराचार किया। ध्याडी-मजदूरी करने वाले पिता और लोगों के घरों में काम करने वाली माँ की इस नाबालिग बेटी के मुजरिम को पुलिस ने जेल में तो डाल दिया लेकिन कानूनी इंसाफ की इस लंबी लड़ाई में डटे रहना इस बेहद #गरीब_परिवार के लिए मुमकिन नही है, ऐसे में समाज के प्रति संवेदना रखने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी डॉक्टर राजे नेगी के आग्रह पर समूण फाउंडेशन ने उक्त बिटिया को न्याय दिलाने की लड़ाई में हर संभव परिवार को सहयोग करने का निर्णय लिया है ।

समूण फाउंडेशन कल दिनांक 9 अगस्त 2020 को पीड़िता के पिता को न्यायालय मे दौड़ भाग हेतु ₹10,000/- की सहयोग राशि प्रदान करेगी ताकि परिवार इस न्याय की लड़ाई में अपने को अकेला न समझे और बीच मे दबाव के चलते केश बैंड न करे।

समाज में सद्भावना, भयमुक्त समाज का निर्माण, क्राइम मुक्त प्रदेश और देश का सपना एवं वसुधैव कुटुंबकम की भावना से जरुरतमंदो को हर संभव मदद को तत्पर समूण फाउंडेशन समाज मे राह रहे ऐसे राक्षसी प्रवर्ती के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए हमेशा ही पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रहेगी ।

आप सभी दानियों के माध्यम से प्राप्त दान और समर्थन की ताकत से हम समाज ही हर बुराई से टकराने को तैयार हैं। किसी असहाय का सहाय बनना, किसी पीड़ित को न्याय दिलाना भी समूण संस्था का मूल उद्देश्यों में से एक है और अपने इस कदम से हम यह बात और साबित करना चाहते हैं कि यदि समाज मे ऐसी वहशी सोच के दरिंदे भी हैं तो दूसरी ओर समूण फाउंडेशन जैसे कई संगठन भी हैं जो कभी किसी गरीब असहाय के साथ अन्याय नही होने देंगे, कम से कम हम अपने उत्तखण्ड को तो रेप केपिटल नही बनने देंगे।

https://www.facebook.com/watch/?v=514475269345398

कमल जोशी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
Please #Share to Support

त्राहिमाम का ऑफिशियल लोकार्पण

समूण फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत उत्तराखंडी गीत #त्राहिमाम का ऑफिशियल लोकार्पण आज माननीय #विधानसभा_अध्यक्ष श्री #प्रेमचंद_अग्रवाल जी द्वारा उनके कार्यलय में किया गया। समूण के द्वारा किये जा रहे सभी मानवीय व सामाजिक कार्यों के लिये अग्रवाल जी ने संस्था की बहुत प्रशंसा की व शासन द्वारा संस्था को प्रस्सति पत्र प्रदान करने बात कही


समूण के लोकभाषा साहित्य व संस्कृति सम्वर्धन के इस प्रयास को सफल बनाने में सहयोग करें दिए हुए लिंक पर टच कर ये गीत जरूर सुनें व शेयर करें।
https://youtu.be/mE1WAWb1iYY
https://youtu.be/mE1WAWb1iYY




 

आशा आर्य की माता जी के इलाज के लिए समूण फ़ाउंडेशन द्वारा मदद

 Date: 7 Aug 2020

#पिता_की_मृत्यु के बाद दिल्ली में नौकरी करते करते हुए अपने दो छोटे भाई बहनों और माता जी के #पालन_पोषण को आशा आर्य बखूबी निभा रही थी कि मां जी #कैंसर पीड़ित हो गई और माता जी के इलाज के लिए दिल्ली में #हॉस्पिटलों के दर दर ठोकरें खा रही है लेकिन कहीं से भी कोई आशा की किरण दिखाई नही दे रही है । 
 
कोरोना के चलते #स्वास्थ्य_कॉर्ड से इलाज नही हो पा रहा है जिस कारण मजबूरन #प्राइवेट_हॉस्पिटल में इलाज करवाना पड़ रहा है लेकिन इलाज के लिए पैसे नहीं है । 
 
#समूण_फाउंडेशन ने छोटी सी सहायता राशि ₹10,000 चेक के माध्यम से और ₹5,000 ऑनलाइन ट्रांसफर के माध्यम से कुल ₹15,000 की छोटी सी सहायता राशि आशा आर्य को उनकी माता जी के इलाज के लिए भेज दी है और आगे भी प्रयासरत है । आशा आर्य जी की माता जी के इलाज के लिए दान देने वाले समूण के सभी अनुयायियों का आभार । 
 
समूण फाउंडेशन #दिल्ली में रह रहे समस्त #उत्तराखंडी_समाज से निवेदन करती है कि यदि आप आशा आर्य जी की आर्थिक सहायता न भी कर पाए तो कृपया उनकी माताजी के इलाज के लिए किसी #सरकारी_हॉस्पिटल में भर्ती करवाने हेतु सहयोग अवश्य करें । आप आशा आर्य जी से उनके दिए गए नंबर 8650922680 पर संपर्क कर सकते हैं । 
 
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
Please #Share to Support