Samoon Foundation’s Social Service Initiatives & Support for a Needy Daughter’s Wedding
Date: 15 November, 2020
Location: Agastyamuni, Rudraprayag, Uttarakhand
Samoon Foundation is actively working in the following 10 major areas for the welfare and development of society:
Scholarships and career guidance for talented but financially disadvantaged students.
Providing employment and business opportunities to poor and needy families for sustainable livelihood.
Plantation drives for the protection of nature and the environment.
Food arrangements for underprivileged and differently-abled people.
Protection of humanity and human rights.
Support and assistance for marriages of daughters from poor families.
Medical assistance and healthcare support for needy people.
Social awareness and community development.
Women empowerment and economic development.
Preservation and promotion of language, literature, and culture.
Under the initiative “Support for the Marriage of Daughters from Poor and Needy Families,” Samoon Foundation identifies families every year who are unable to bear the expenses of their daughters’ marriages and provides essential food materials required for the wedding ceremony.
Today, ration supplies were delivered to the home of a needy family in a remote village of Agastyamuni, Rudraprayag, for their daughter’s wedding.
The valuable contribution and efforts of respected Samoon family members Shri Sudarshan Singh Pawar Ji, Shri Nandkishor Rana Ji, Shri Vijay Mohan Painyuli Ji, Shri Ajay Pant Ji, and others are truly inspiring and commendable.
Vinod Jethudi
Samoon Family
Dedicated to the Service of Humanity
समूण फाउंडेशन के सामाजिक सेवा कार्य एवं जरूरतमंद बेटी के विवाह हेतु सहयोग
दिनांक: 15 नवम्बर, 2020
स्थान: अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड
समूण फाउंडेशन समाज कल्याण एवं विकास के लिए निम्नलिखित 10 प्रमुख क्षेत्रों में कार्यरत है:
मेधावी किंतु निर्धन विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति एवं कैरियर मार्गदर्शन।
गरीब एवं निर्धन परिवारों को जीवन यापन हेतु रोजगार एवं व्यवसाय के साधन उपलब्ध करवाना।
प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण।
वंचितों एवं दिव्यांगों के लिए भोजन की व्यवस्था।
मानवता एवं मानव अधिकारों की सुरक्षा।
गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु सहयोग एवं सहायता।
जरूरतमंद लोगों के इलाज एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सहयोग।
सामाजिक जागरूकता एवं सामुदायिक विकास।
महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक विकास।
भाषा, साहित्य एवं संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन।
#गरीब_एवं_निर्धन_परिवार_की_बेटियों_की_शादी_में_सहयोग अभियान के अंतर्गत समूण फाउंडेशन प्रत्येक वर्ष ऐसे जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित करता है, जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपनी बेटियों के विवाह का खर्च उठाने में सक्षम नहीं होते। ऐसे परिवारों को बेटी के विवाह हेतु आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।
आज अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग के एक दूरस्थ गांव में रहने वाले जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह हेतु राशन सामग्री उनके घर तक पहुंचाई गई।
इस नेक कार्य में सहयोग करने वाले समूण परिवार के सम्मानित सदस्य सुदर्शन सिंह पंवार जी, नंदकिशोर राणा जी, विजय मोहन पैन्यूली जी, अजय पंत जी एवं अन्य सदस्यों का प्रयास एवं योगदान अत्यंत अनुकरणीय एवं सराहनीय रहा है।
विनोद जेठुडी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित

































