Support Provided for Sunita Ji’s Wedding
Date: 16 November, 2020
Location: Uttarakhand
Sunita Ji (name changed) was facing a very difficult situation before her marriage. Her brother suffered from kidney failure, and despite her sister-in-law donating one of her kidneys in an attempt to save his life, he could not survive. During this process, her sister-in-law became physically very weak and is now struggling to raise her two young daughters.
Sunita Ji’s father is elderly and unable to work. Whatever savings and resources the family had were spent on her brother’s treatment. Under such circumstances, arranging the expenses for Sunita Ji’s wedding had become almost impossible for the family.
Understanding the family’s situation, Samoon Foundation provided essential ration materials required for Sunita Ji’s wedding.
The entire Samoon family wishes Sunita Ji a happy and prosperous married life and prays for her future happiness.
Vinod Jethudi
Samoon Family
Dedicated to the Service of Humanity
सुनीता जी के विवाह हेतु समूण परिवार द्वारा सहयोग
दिनांक: 16 नवम्बर, 2020
स्थान: उत्तराखंड
सुनीता जी (बदला हुआ नाम) के जीवन में विवाह से पहले बहुत कठिन परिस्थितियां थीं। उनके भाई की दोनों किडनी खराब हो गई थीं और उन्हें बचाने के प्रयास में उनकी भाभी जी ने अपनी एक किडनी तक दान कर दी, लेकिन दुर्भाग्यवश उनके भाई को बचाया नहीं जा सका।
इस प्रयास के दौरान उनकी भाभी जी भी शारीरिक रूप से बहुत कमजोर हो गईं और अब वह अपनी दो अबोध बेटियों के पालन-पोषण के लिए संघर्ष कर रही हैं।
सुनीता जी के पिता वृद्ध होने के कारण कोई काम करने में सक्षम नहीं हैं। परिवार के पास जो भी जमा पूंजी थी, वह बेटे के इलाज में खर्च हो चुकी थी। ऐसी स्थिति में बेटी के विवाह की जिम्मेदारी निभाना परिवार के लिए लगभग असंभव प्रतीत हो रहा था।
परिवार की इस परिस्थिति को देखते हुए समूण फाउंडेशन द्वारा सुनीता जी के विवाह में आवश्यक राशन सामग्री प्रदान की गई।
समूण परिवार सुनीता जी के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करता है और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करता है।
विनोद जेठुडी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
































