Financial Support Provided to Samoon Family Member During Difficult Times
Date: Friday, 16 April, 2021
At Samoon Foundation, everyone who joins us becomes an integral part of the Samoon Family. Like any family, it is our moral responsibility to stand beside our members during their difficult times and support them in moments of need.
One of our dedicated Samoon Family members was going through a financially challenging phase. Understanding her difficult circumstances, Samoon Foundation provided a small financial assistance of ₹5,000, which was transferred directly to her account.
Life is a journey of both happiness and challenges. Sometimes, while facing difficult situations, people are unable to share their struggles even with their loved ones.
Therefore, we request every member connected with the Samoon Family to consider us as their own family. Along with supporting others, if you ever find yourself alone or facing difficulties, share your concerns with the Samoon Family. We will always try our best to stand with you and support you during your moments of happiness and hardship.
Vinod Jethudi
Samoon Family
Dedicated to the Service of Humanity
समूण परिवार के सदस्य को कठिन समय में आर्थिक सहयोग
दिनांक: शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021
समूण फाउंडेशन से जुड़ने वाला प्रत्येक व्यक्ति हमारे समूण परिवार का सदस्य बन जाता है और हमारे परिवार का अभिन्न अंग होता है। जिस प्रकार एक परिवार अपने सदस्यों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहता है, उसी प्रकार अपने परिवार के किसी सदस्य के कठिन समय में उसका साथ देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
इसी क्रम में समूण परिवार की एक कर्मठ सदस्य, जिनकी आर्थिक स्थिति वर्तमान में कमजोर चल रही थी, उनकी परिस्थितियों को देखते हुए समूण फाउंडेशन द्वारा ₹5,000 की छोटी सी आर्थिक सहायता उनके खाते में स्थानांतरित की गई।
अमीर-गरीब और सुख-दुख जीवन के अभिन्न हिस्से हैं। कई बार जीवन में कठिन परिस्थितियों से गुजरते हुए व्यक्ति अपने मन की बात अपनों से भी साझा नहीं कर पाता।
इसीलिए समूण परिवार से जुड़े सभी सदस्यों से निवेदन है कि समूण को अपना परिवार समझें। दूसरों के सहयोग के साथ-साथ यदि कभी आप स्वयं को किसी परेशानी या कठिन परिस्थिति में अकेला महसूस करें तो अपनी समस्या हमसे साझा करें। समूण परिवार हर संभव सहायता के साथ आपके सुख-दुख में साथ खड़ा रहने का प्रयास करेगा।
विनोद जेठुडी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित




























