कोरोना को हराने के लिए हमारे गुरुजन - अध्यापक भी कोरेना वॉरियर्स के रूप में तपतपाती गरमी में घर-घर एवं गांव-गांव जाकर अहम भूमिका निभा रहे हैं । ऐसे ही कुछ सम्मानित कोरोना वॉरियर्स को समूण फाउंडेशन की ओर से हरिद्वार में जूस, पानी एवं बिस्किट इत्यादि देकर सम्मानित किया गया ।
Wednesday, 26 August 2020
भावभीनी श्रद्धांजलि अनूप सिंह रावत जी को
26 May 2020
"भावभीनी श्रद्धांजलि"
दोनों किडनी खराब हो चुकी अनूप सिंह रावत जी
अब हमारे बीच में नहीं रहे । प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान
दें एवं परिवार को यह दुख सहने की शक्ति।
अभी 4 दिन पहले जब समूण फाउंडेशन की टीम अनूप भाई के इलाज के लिए उन्हें ₹20,000 की सहायता राशि का चेक दे रहे थे तो अनूप भाई बड़े हिम्मत से इस बीमारी के खिलाफ लड़ रहे थे और कह रहे थे कि जब वह स्वस्थ हो जाएंगे तो वह भी समाज एवं मानवता की सेवा हेतु कार्य करेंगे लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
Wednesday, 5 August 2020
डेढ़ साल के अभिषेक के इलाज के लिए समूण परिवार हर संभव प्रयासरत हैं
समूण परिवार
ऋषिकेश भरत मंदिर विद्यालय में प्रवासी उत्तराखंडीं कामगारों के ठहरने और उनको मुख्य सुविधाएं दी
Date: 25 May 2020
ऋषिकेश
भरत मंदिर विद्यालय में प्रवासी उत्तराखंडीं कामगारों के ठहरने और उनको
मुख्य सुविधाएं जैसे पीने के पानी तक न मिलने की खबर अखबारों के मुख्य
पृष्ठ पर प्रकाशित हुए हैं।
जिसको मध्यनजार रखते हुए समूण फाउंडेशन
की टीम ने वहाँ पर रुके हुए 45 प्रवासी उत्तराखंडी भाइयों के लिए जलपान
की व्यवस्था की गई।
समूण फाउंडेशन निरंतर 29 मार्च से उत्तराखंड के विभिन्न जगहों पर जरुरतमंद लोगों, राहगीरों, दिव्यांगों, साधु-संतों, दूरस्थ पहाड़ी गाँवो में रह रहे बुजुर्गों, दूसरे राज्यों के फंसे हुए मजदूरों आदि के लिए जलपान, भोजन एवं खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम वृहद स्तर पर चला रही है । सभी दानदाताओं का आभार।
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
Tuesday, 28 July 2020
समूण फाउंडेशन द्वारा हिमांचल से नेपाल की ओर पैदल निकले नेपाली मजदूरों की मदद
हिमांचल से नेपाल की ओर पैदल निकले नेपाली मजदूरों को देहरादून के समीप समूण फाउंडेशन की टीम द्वारा कल दिनाँक 23 मई 2020 को दिन में जलपान एवं रात्री को भोजन करवाया गया।
COVID-19 महामारी की वजह से हर कोई पैदल ही अपने घरों की ओर जा रहे हैं क्योंकि जहां पर भी यह लोग नौकरी कर रहे थे वहां पर उन्हें पैसे नहीं मिल रहे हैं जिस कारण से जीवन यापन करने हेतु कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, जिसको मद्देनजर रखते हुए इन्होंने पैदल ही अपने घर की ओर जाने का निर्णय लिया है।
समूण परिवार लगातार ऐसे ही प्रवासी कामगारों को उत्तराखंड के विभिन्न जगहों पर राशन एवं भोजन वितरित कर रही है ।
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
अनूप सिंह रावत जी के इलाज के लिए समूण फाउंडेशन की ओर से ₹20,000 की धनराशि
दोनों किडनियां खराब हो चुकी अनूप सिंह रावत जी के इलाज के लिए समूण फाउंडेशन की ओर से ₹20,000 की धनराशि का चेक प्रदान किया गया और आगे भी हर संभव प्रयासरत हैं।
समूण परिवार अनूप जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु भगवान से प्रार्थना करते हैं। यदि आप अनूप जी एवं उनके परिवार को सहयोग करना चाहते है तो निम्नलिखित समूण अकाउंट में अपनी सहयोग राशि भेज सकते हैं, आपके द्वारा दी गई दानराशि अनूप जी के बेहतर इलाज हेतु प्रयोग की जाएगी।
AXIS BANK
A/C NUMBER : 914010040541847
A/C NAME : SAMOON FOUNDATION
IFSC CODE : UTIB0000156
SWIFT CODE : AXISINBB093
MICR CODE : 249211102
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
सतपुली, ब्लॉक के बिडंग गांव के अत्यंत निर्धन परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की गई
समूण फाउंडेशन द्वारा आज दिनांक 23 मई 2020 को पौड़ी गढ़वाल की दूरस्थ गांव बिडंग, तहसील - सतपुली, ब्लॉक - कलजीखाळ में अत्यंत निर्धन परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की गई ।
इस नेक कार्य में सहयोग करने वाले समूण परिवार के सदस्य अरविंद जीयाल, अरविंद कुमार एवं दीपक बेडवाल जी का अथक सहयोग प्राप्त हुआ
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
ग्राम सभा मुछयेल गाँव रिखनीखाल ब्लॉक के निर्धन परिवारों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने हेतु समूण फाउंडेशन
आज पूनः समूण फाउंडेशन की टीम जा पहुंची है ग्राम - गल्ले गाँव, रिखणीखाल ब्लॉक, जिल्ला - पौड़ी गढ़वाल, जहां से समूण सदस्य मनोज सिंह नेगी जी के निवेदन पर जरूरतमंद परिवारों की लिस्ट आई थी जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए जरूरतमंद चिन्हित परिवारों को खाद्य सामग्री पहुंचाई गई ।
खाद्य सामग्री की किट में 5 नहाने की साबुन, 5 कपड़े धोने की साबुन, 1 बोतल सरसों का तेल, 1 किलो चीनी, 1 किलो मिक्स दाल, 1 किलो चना दाल, 1 टूथ पेस्ट, 1 पैकेट नमक, 1 पैकेट मिर्च, 1 पैकेट जीरा इत्यादी प्रदान की गई ।
1> श्री झबर सिंह नेगी (विकलांग) - ग्राम गल्ले गाँव (आय का कोई कोई श्रोत नहीं है। मुख्यतः खेती पर निर्भर है)
2> श्री मनु दास (विकलांग) - ग्राम गल्ले गाँव (आय का कोई श्रोत नहीं है और खेती भी नहीं है)
3> श्री गुड्डा दास – ग्राम गल्ले गाँव (आय का कोई श्रोत नहीं है और खेती भी नहीं है)
4> श्रीमती मन्ना देवी पत्नी श्री महिपाल सिंह नेगी (विकलांग) - ग्राम गल्ले गाँव (आय का कोई श्रोत नहीं)
5> श्रीमती माया देवी पत्नी स्वर्गीय श्री प्रेम सिंह गुसाईं - ग्राम डिंड (आय का कोई श्रोत नहीं)
6> श्रीमती जमोत्री देवी पत्नी स्वर्गीय श्री भारत सिंह रावत - ग्राम डिंड (आय का कोई श्रोत नहीं)
7> श्रीमती सुनीता देवी पत्नी स्वर्गीय श्री पदमेन्द्र सिंह गुसाई - ग्राम डिंड (आय का कोई श्रोत नहीं)
8> श्री चन्दन सिंह पटवाल (विकलांग) – ग्राम मुछयेल गाँव (आय कोई कोई श्रोत नहीं है। मुख्यतः खेती पर निर्भर है)
9> श्री सुरेन्द्र लाल – ग्राम मुछयेल गाँव (ध्याडी मजदूरी पर निर्भर है। खेती भी नहीं है)
10> श्रीमती रामी देवी - ग्राम गाजा (आय का कोई श्रोत नहीं)
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित









































