Wednesday, 26 August 2020

समूण फाउंडेशन के कार्यो को सम्मानित समाचार पत्रों मे प्रकाशित

समूण फाउंडेशन के कार्यो को अपने सम्मानित समाचार पत्रों मे प्रकाशित करने के लिए देवप्रयाग के सुप्रसिद्ध पत्रकार प्रभाकर जोशी जी एवं राजेश जी का समूण परिवार की ओर से हार्दिक धन्यवाद!


आशा करते है आपका आशीर्वाद और सहयोग आगे भी इसी तरह से समूण फाउंडेशन को निरंतर मिलता रहेग! 

 





 

स्वर्गीय जयपाल नेगी जी के परिवार को आर्थिक मदद

15 June 2020

स्वर्गीय जयपाल नेगी जी के परिवार के लिए एक छोटी सी सहायता राशी रुपए 11,000/- का चेक उनकी धर्मपत्नी कोमल नेगी जी को समूण फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा प्रदान किया गया |

जो कलाकार हमारी बोली-भाषा, संस्कृति, साहित्य और संगीत को बचाए रखने के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर देते हैं ऐसे में हम सभी का भी दायित्व बनता है कि ऐसे कलाकारों के परिवार के लिए सहयोग के हाथ बढ़ाएं ।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित

 





समूण फाउंडेशन की ओर से राजेन्द्र जी के इलाज के लिए एक छोटी सी धनराशि एकत्रित करने हेतु आपसे अपील की जाती है।

14 June 2020

कुछ दिन पहले जब राजेन्द्र जी अपने लिए खाना बना रहे थे तो तभी अचानक उन्हें मिर्गी के दौरे पड़ गए जिससे वह जलते हुए चूल्हे में छाती के बल गिर गए और पूरी छाती बहुत बुरी तरह जल गई और इंटरनल ऑर्गन में भी असर पड़ गए । तत्काल राजेंद्र जी को एंबुलेंस के माध्यम से ऋषिकेश के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत को नाजुक देखते हुए देहरादून के सरकारी हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया ।

देहरादून के सरकारी हॉस्पिटल में आज मेरी डॉक्टर से जब बात हुई तो डॉक्टर ने बताया कि उनको बचाना बहुत ही मुश्किल है, यदि तत्काल एक सर्जरी कर दी जय तो शायद उन्हें बचाया जा सकता है, लेकिन इस सर्जरी के सफल होने की भी गारंटी नही है ।

आपको बता दें कि 36 वर्षीय राजेन्द्र जी किरोड गांव टिहरी गढ़वाल के मूल निवासी है और मिर्गी की बीमारी के बजह से अमानवीय जीवन जीने पर मजबूर थे । कुछ साल पहले पंजाब में सकुशल अपनी नौकरी कर रहे थे, लेकिन जब से बीमारी लगी है, तब से घर में अकेले ही रहते थे । माता-पिता भी अब इस दुनिया से चल बसे और भाई इतने सक्षम नहीं है कि उनकी देखरेख के लिए हर समय उनके साथ रह सकें । जब कभी उन्हें मिर्गी के दौरे पड़ते हैं तो वह कभी जलती हुई आग में तो कभी पहाड़ों से तो कभी घर की छत से नीचे पत्थरों में गिर जाते हैं जिस कारण उन्हें गंभीर चोटें लग जाती थी और इसी बीमारी के कारण आज वह जिंदगी और मौत के साथ लड़ रहे है।

समूण फाउंडेशन ने उनके आगे की इलाज के लिए तथा रहने के लिए एक आश्रम में भी बात कर रखी थी और कोविड-19 के खत्म होते ही उनको उस आश्रम में शिफ्ट करने का भी विचार बनाया था लेकिन तब तक यह घटना हो गई । स्वास्थ्य कार्ड न होने के कारण इलाज में विलंब हो रहा था लेकिन आज स्वास्थ्य कार्ड भी बनवा दिया गया है।

समूण फाउंडेशन की ओर से राजेन्द्र जी के इलाज के लिए एक छोटी सी धनराशि एकत्रित करने हेतु आपसे अपील की जाती है।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
प्लीज #शेयर टू सपोर्ट
विडियो - https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=222466682505916&id=116774188457636



फाइनली डेढ़ साल के अभिषेक का सफल ऑपरेशन हो चुका है

 09 June 2020

फाइनली डेढ़ साल के अभिषेक जो कि जन्म से ही एक बीमारी PUJ OBSTRUCTION से ग्रसित था का सफल ऑपरेशन हो चुका है । गरीब माता पिता बेटे के इलाज करवाने में समर्थ नही थे लेकिन समूण फाउंडेशन के कोशिशों के फलस्वरूप यह सफल हो पाया है ।

बच्चे को बहुत ज्यादा बुखार आने के कारण और माता पिता द्वारा सक्रियता न दिखाते हुए निरंतर दो-तीन हॉस्पिटल्स में बच्चे को एडमिट और डिसचार्ज भी सर्जरी में देरी का मुख्य कारण है। पहले बच्चें को मिगलानी बाल चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया लेकिन माता पिता ने यहां से न्यू भंडारी हॉस्पिटल में बच्चे को अपनी मर्जी से शिफ्ट कर दिया, हमने न्यू भंडारी हॉस्पिटल के अकाउंट में ₹20000 ट्रांसफर भी कर दिए थे लेकिन पुनः माता-पिता द्वारा बच्चे को वापस मिगलानी बाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया और जो पैसे हमने न्यू भंडारी हॉस्पिटल को दिए थे उन्होंने चेक के माध्यम से मिगलानी हॉस्पिटल को ट्रांसफर कर दिए है और अब बच्चे का सफल ऑपरेशन हो गया है ।

समूण फाउंडेशन की टीम पिछले 1 महीने से निरंतर हॉस्पिटल में डॉक्टरों से संपर्क कर रही थी और इस ऑपरेशन के लिए हॉस्पिटल से नेगोशियशन करते हुए 90 हजार की सर्जरी को 50 हजार में तक ले आयी ।

अभिषेक की सर्जरी के लिए समूण फाउंडेशन के कोशिशों के फलस्वरूप पहले ₹10,000 फिर ₹20,000 और डायरेक्ट अभिषेक के पिताजी केदार सिंह के अकाउंट में लगभग ₹6,000 की धनराशि ट्रांसफर हो चुकी है इस तरह से कुल ₹36,000 रुपये अभी तक प्रदान किये जा चुके हैं । डॉक्टरों ने बताया कि अभी अभिषेके की एक और सर्जरी एक महीने बाद होगी ।

समूण परिवार अभिषेक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं सुखद जीवन की कामना करते हैं ।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
#Please_Share_to_Support







 

नाइजीरिया में कार्य करने वाले समूण फाउंडेशन के सदस्य मेहरबान सिंह रावत जी

06 June 2020

नाइजीरिया में कार्य करने वाले समूण फाउंडेशन के सदस्य मेहरबान सिंह रावत जी इस वैश्विक महामारी COVID-19 की बजह से यही इंडिया में फंस गए है, लेकिन उन्होंने इस समय घर मे न बैठकर बल्कि पिछले 2 महीनों से लगातार स्कूटी, पैदल और गाड़ी के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने का निश्चय किया और कर रहे हैं ।
आज पुनः ऋषिकेश मैं चिन्हित जरूरतमंद परिवारों तक खाद्य सामग्री पहुंचाई गई ।
समूण परिवार ऐसे ही मानवता प्रेमियों का एक समूह है जो स्वयं की चिंता न करते हुए दूसरों की मदद हेतु हर संभव प्रयास करते हैं ।

समूण परिवार
मानवता के सेवा हेतु समर्पित
PLEASE#SHARE TO SUPPORT



 

निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों के समूण फाउंडेशन को निरंतर राशन के लिए फोन आ रहे है

 05 June 2020

निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों के समूण फाउंडेशन को निरंतर राशन के लिए फोन आ रहे है । आज कैनाल रोड स्थित गुमानीवाला श्यामपुर में किराए के कमरे पर रह रहे महेंद्र सिंह नेगी जी की धर्मपत्नी जो कि ग्राम सोंधा, पट्टी गोपेश्वर चमोली के रहने वाले हैं का राशन प्रदान करने हेतु फ़ोन आया और समूण फाउंडेशन की टीम ने तत्काल उनके घर जा कर खाद्य सामग्री प्रदान की ।
महेंद्र जी चंडीगढ़ में किसी प्राइवेट कंपनी में कार्यरत थे लेकिन कोरोना की बजह से पिछले 5 महीनो से बेरोजगार है जिससे परिवार के पास राशन खरीदने के लिए पैसे नही है ।

समूण परिवार निरंतर ऐसे परिवारों को पिछले 2 महीनों से राशन प्रदान कर रही है ।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित




 

लोककलाकार स्वर्गीय जयपाल नेगी जी के परिवार के लिए आर्थिक सहयोग की अपील

29 May 2020

लोककलाकार स्वर्गीय जयपाल नेगी जी के परिवार के लिए आर्थिक सहयोग की अपील :-
================================
उत्तराखंड के सिनेमा जगत में यदि कलाकारों के आमदनी की बात करें तो नगण्य के बराबर है, फिर भी बोली, भाषा, संगीत और संस्कृति के सरक्षण के लिए कुछ कलाकार दिन रात मेहनत करते हुए इसी को ही अपना कैरियर चुन लेते है । थोड़ी बहुत जो भी आमदनी होती है गुजारा चल जाता है लेकिन जब कभी इन कलाकारों के साथ कोई अप्रिय घटना घटती है तो उनके परिवार एवं बच्चों को जीवन यापन हेतु आजीवन परेशानीयों का सामना करना पड़ता है ।

ऐसे कलाकारों में से एक जयपाल नेगी जी भी थे जिन्होंने उत्तराखंड के सिनेमा जगत में एक कलाकार के रूप में सराहनीय कार्य किया है, लेकिन 24 मई 2020 को अचानक तबियत खराब होने की बजह से वह इस दुनिया से चल बसे और अपने पीछे 7 साल का नन्हा बालक, 13 साल की गुड़िया बिटिया, अपनी धर्मपत्नी एवं वृद्ध पिताजी को छोड़ गए ।

जो कलाकार हमारी बोली-भाषा, संस्कृति, साहित्य और संगीत को बचाए रखने के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर देते हैं ऐसे में हम सभी का भी दायित्व बनता है कि ऐसे कलाकारों के परिवार के लिए सहयोग के हाथ बढ़ाएं ।

आप सभी करुण ह्रदय के दानी समाज के सामर्थ्यवानो से स्वर्गीय जयपाल सिंह नेगी जी के परिवार के लिए आर्थिक सहयोग की अपील करते है । आपके द्वारा जो भी दानराशि समूण अकाउंट में भेजी जाएगी, वह स्वर्गीय जयपाल नेगी जी के बच्चों के बेहतर जीवन यापन हेतु उनकी धर्मपत्नी कोमल नेगी जी के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाएगें और उसका सम्पूर्ण विवरण समूण फेसबुक पेज के माध्यम से आपके साथ साझा किया जाएगा । यदि आप सहयोग नही भी कर पाएं तो पोस्ट को #शेयर अवश्य करें ।

PAYTM - 6395436883
AXIS BANK
A/C NUMBER: 914010040541847
A/C NAME: SAMOON FOUNDATION
IFSC CODE : UTIB0000156

कोमल नेगी जी की पेंसन हेतु सरकार के संस्कृति विभाग से निवेदन तथा समस्त उत्तराखंडी सिनेमा जगत से जुड़े हुए कलाकारों को आगे आने की अपील के साथ-

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित



 

राजेंद्र जी को समूण फाउंडेशन ने आर्थिक मदद की

 29 May 2020

कुछ दिन पहले जब राजेन्द्र जी अपने लिए खाना बना रहे थे तो तभी अचानक उन्हें मिर्गी के दौरे पड़ गए जिससे वह जलता हुआ चूल्हा में गिर गए और पूरा हाथ पैर एवं गला जल गया ।
समूण फाउंडेशन ने राजेंद्र जी से मिलकर उन्हें तत्काल ₹500 दवाई के लिए दिए एवं आगे भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया ।
आपको बता दें कि 36 वर्षीय राजेन्द्र जी किरोड गांव, पट्टी भरपूर टिहरी गढ़वाल के मूल निवासी है और मिर्गी की बीमारी के बजह से अमानवीय जीवन जीने पर मजबूर हैं । कुछ साल पहले पंजाब में सकुशल अपनी नौकरी कर रहे थे, लेकिन जब से बीमारी लगी है, तब से घर में अकेले ही रहते हैं । माता-पिता भी अब इस दुनिया से चल बसे और भाई इतने सक्षम नहीं है कि उनकी देखरेख के लिए हर समय उनके साथ रहें । जब कभी उन्हें मिर्गी के दौरे पड़ते हैं तो वह कभी जलती हुई आग में तो कभी पहाड़ों से तो कभी घर की छत से नीचे पत्थरों में गिर जाते हैं जिस कारण उन्हें गंभीर चोटें लग जाती है । इसी बीमारी के कारण वह आज तक शादी भी नहीं कर पाए ।

समूण फाउंडेशन आप सभी से निवेदन करता है कि कुछ ऐसे आश्रम या संस्थाओं का नाम कमेंट बॉक्स में लिखें जहां पर हम राजेंद्र जी को भर्ती करा सकते हैं ताकि वहाँ पर उनका इलाज भी चले और वह थोड़ा बहुत सेवा भी कर सके ।
APNA GHAR BHARATPUR में यदि राजेन्द्र जी का एडमिशन हो जाता है यो इससे बेहतर कुछ नही हो सकता, क्योंकि ऐसे लोगों के इलाज के लिए यह आश्रम सराहनीय एवँ अनुकरणीय कार्य कर रही है । यदि आप इस आश्रम में राजेंद्र जी के एडमिशन दिलवाने आदि की प्रक्रिया में सहयोग कर सकते हैं तो मानवता की सेवा हेतु राजेन्द्र जी के ऊपर आपका बहुत बड़ा उपकार होगा ।

आओ मिलकर मानवता की सेवा हेतु प्रयास करें! जरूरी नहीं कि आप सिर्फ पैसों के माध्यम से सहयोग कर सकते हैं बल्कि अपने ज्ञान और योग्यता के माध्यम से भी आप किसी जरूरतमंद के जीवन में बदलाव ला सकते हैं ।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
प्लीज #शेयर टू सपोर्ट
विडियो - https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=222466682505916&id=116774188457636



 

डेढ़ साल का अभिषेक के इलाज के लिए पुनः आज ₹20,000 हॉस्पिटल के नाम पर ट्रांसफर कर दिए गए

 28 May 2020

डेढ़ साल का अभिषेक के इलाज के लिए पुनः आज ₹20,000 हॉस्पिटल के नाम पर ट्रांसफर कर दिए गए हैं इससे पहले भी समूण फाउंडेशन ₹10,000 की सहायता कर चुके हैं । गरीब माता पिता अपने बेटे के इलाज कराने में असमर्थ थे जिसको मध्य नजर रखते हुए समूण फाउंडेशन ने इस नन्हे बच्चे की इलाज करने का निर्णय लिया है ।

केदार जी मूलतः गाँव - सज्वाण गांव, पोस्ट ऑफिस - खरसाडी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड के रहने वाले है और अमृतसर, पंजाब में होटल में नौकरी करते थे और आजकल वहीं फंसे हुए है । ज्यादा जानकारी के लिए आप केदार जी को उनके मोबाइल नो 7347620440 पर सम्पर्क कर सकते हैं । पैसों के अभाव में किसी की जान नहीं जानी चाहिए ।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
#Please_Share_to_Support





कुशाल सिंह को आर्थिक मदद

27 मई 2020

जन्म से ही दोनों पैरों से विकलांग कुशाल सिंह जी ने कभी जीवन में हार नहीं मानी और जीवन यापन करने के लिए एक छोटी सी सिलाई की दुकान खोली जहां पर थोड़ा बहुत सिलाई करके जीवन यापन कर रहे थे कि इस COVID-19 की बजह से अजकाल बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

समूण फाउंडेशन की देवप्रयाग टीम के सदस्य नीरज पंत जी द्वारा कुशाल सिंह जी को एक खाद्य सामग्री कीट - जिसमे 5kg आटा, 5kg चावल, 1 kg चीनी, 1पैकेट चायपत्ती, 2 नहाने की साबून, 1kg कपड़े धोने का साबून, 1 टूथ पेस्ट का पैकेट, 1kg नमक, 1 तेल की बोतल, मशाले इत्यादि प्रदान किये गए ।

कुशाल सिंह जी मूलतः ग्राम गोर्थिकण्डा, देवप्रयाग के मूल निवासी है, जिनकी उम्र 46 साल है और देवप्रयाग में अपनी एक छोटी सी सिलाई की दुकान चलाते है । कुशाल सिंह जी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है और इस कुछ करने के जज्बे को हमारा कोटि कोटि प्रणाम ।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
#प्लीज_शेयर_अवश्य_करें