Date: 26 August 2020
Saturday, 17 October 2020
कन्यादान महादान - बेटियों की शादियों हेतु यथा संभव सहयोग के हाथ बढाएं व पुण्य का भागीदार बनें
Friday, 16 October 2020
दिलबर लाल जी के परिवार के बेहतर इलाज के लिए रुपये 25,000 का चेक
Date: 24 August 2020
#समूण_फाउंडेशन द्वारा आज दिनांक 24अगस्त 2020 को दिलबर लाल जी के परिवार
के बेहतर इलाज के लिए रुपये 25,000/-का चेक दिलबर लाल जी के भाई को समूण
परिवार के सदस्य प्रवीन चौहान जी द्वारा या गया
गांव - बामण,
पोखरी, जिला - टिहरी गढ़वाल निवासी दिलबर लाल जी का परिवार जब घर मे नास्ता
बना रहे थे तो गैस मे आग लगने से दिलबर लाल जी का पुरा परिवार बुरी तरह से
आग मे झुलस गए और देहरादून के अलग अलग #हॉस्पिटलस के आई.सी.यू में ईलाज करवा रहेे हैै जिनमे दिलबर लाल, पत्नि और #मासूम गुंजन, रिया, दिया और सूरज सहित सम्पुर्ण परिवार शामिल हैं । परिवार ने समूण फाउंडेशन से आर्थिक सहयोग की अपील की थी ।
#दिलबर_लाल जी के परिवार के सभी सदस्य धीरे धीरे से ठीक हो रहे है और सभी का #स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। #समूण_परिवार दिलबर लाल जी के परिवार के सभी सदस्यों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवँ सुखद जीवन की कामना करते हैं ।
#समूण_फाउंडेशन में दान देने वाले सभी #दानदाताओं एवं #सदस्यों का हृदय की गहराइयों से #आभार ।
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
प्लीज #शेयर करके अपना समर्थन बनाएँ रखें ।
अग्निकांड में बुरी तरह झुलसे बच्चों की आर्थिक मदद की गुहार
Date: 19 Aug 2020
Wednesday, 30 September 2020
मेधावी छात्रों को समूण फ़ाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया
Date: 18 Aug 2020
आज समूण फाउंडेशन द्वारा हाईस्कूल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले दो
छात्रों को ग्याराह - ग्यारह सौ रुपये का चेक व प्रस्सति पत्र देकर
सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया।
समूण संस्था प्रतिवर्ष गरीब
मेधावी विद्यार्थियों के लिये छात्रवृत्ति वितरित करती है जिसमे प्रतिवर्ष
कम से कम 100 मेधावी बच्चों को कुल तीन लाख की छात्रवृत्ति देने का लक्ष्य
होता है ताकि धन के अभाव में कोई मेधावी छात्र छात्रा पढ़ाई से विमुख न हो।
आज समूण द्वारा छात्रवृत्ति पा रहे ऐसे ही दो छात्र, जिसमे एक शीशमझाड़ी
निवासी सागर थपलियाल ने 91% व श्यामपुर गुमानिवाला निवासी प्रियांशू कोठारी
ने 89% अंक प्राप्त किये हैं, इन दोनो छात्रों को मधुबन मन्दिर के सभागार
में राज्यमंत्री व चार धाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष श्री शिव प्रसाद
ममगाईं व मधुबन मंदिर के स्वामी परमानंद महाराज जी के द्वारा 1100 रुपये की
प्रोत्साहन राशि के चेक व प्रस्सति पत्र प्रदान किये गए। छात्र पुरस्कार
राशी पाकर बहुत प्रसन्न हुए व अभिभावकों में समूण फाउंडेशन का धन्यवाद
किया।
कमल जोशी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
अनाथ बच्चों की आर्थिक मदद के लिए समूण फ़ाउंडेशन की अपील
Date: 12 Aug 2020
माँ का आंचल और पिता का प्यार दोनो सर से उठने के बाद आशिष उसके 3 और भाई बहन के उपर न जाने जैसेँ दुखोँ का पहाड टुट पडा ।
सहायता के लिए समूण फाउंडेशन को पत्र मिला है और हम अपने स्तर से हर सम्भव प्रयास करेँगे कि बच्चोँ की पढाई निरंतर जारी रहे ।
यदि आप इन बच्चोँ के लिए आर्थिक सहयोग करना चाहते है तो आपका स्वागत है ।
आप निम्नलिखित समूण एकाउंट मे अपनी सहयोग राशी ट्रांसफर कर सकते है ।
AXIS BANK
A/C NUMBER : 914010040541847
A/C NAME : SAMOON FOUNDATION
BRANCH : CITY CENTRE RISHIKESH
IFSC CODE : UTIB0000156
PAYTM/GOOGLE PAY - 6395436883
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
Please #Share to Support
समूण_फाउंडेशन पिडित परिवार के साथ हर समय सहयोग के लिए खडी रहेगी
Date: 11 Aug 2020
ब्लात्कारी को #सजा और पिडित बच्ची को #न्याय के लिए #समूण_फाउंडेशन पिडित परिवार के साथ हर समय सहयोग के लिए खडी रहेगी ।
रायवाला थाना अंत्रगत हरिपुर मे एक मकान मालिक ने अपने गरीब किराएदार की 11 वर्षीय नाबालिग #बेटी से #दुराचार
की घटना सामने आयी है । गरिब परिवार, बिटिया के आरोपी को सजा तो दिलाना
चाहते है, लेकिन कोर्ट कचहरी के दौड भाग के लिए पैंसे नही है इसलिए समूण
फाउंडेशन से निवेदन किया है ।
समूण
फाउंडेशन ने पीड़ित परिवार को तत्काल ₹10,000/- की आर्थिक सहायता प्रदान
किया है और इस लडाई मे हर समय पीड़ित परिवार के साथ खडे रहने आ आश्वाशन दिया
। समाज मे फैले येसे #दरिदोँ को सजा और पिडित परिवार को न्याय के लिए समूण फाउंडेशन हमेशा सहयोग के रुप मे खडी रहेगी ।
आओ मिलकर एक भयमुक्त समाज का निर्माण करेँ ।
कमल जोशी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
समूण करेगी इस गरीब रेप पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद।
Date: 9 Aug 2020
#रेप #बलात्कार #दुराचार #न्याय #शारिरिक_उत्पीड़न
#रेप
जैंसे कुछ शब्द आज भी इस सभ्य और उन्नत समाज के माथे का कलंक बने हुए हैं,
आये दिन हमे ऐसी बीभत्स खबरों से आहत होना पड़ता है। पिछले कुछ समय से ऐसी
घटनाएं देवभूमी उत्तखण्ड में बढ़ती जा रहीं है उत्तखण्ड में विशेषकर नाबालिग
बेटियां ही वहशियों का शिकार हो रहीं हैं ।
हाल ही में ऐसी ही एक घटना #रायवाला थाना छेत्र में हरिपुर में सामने आयी है जहां एक मकान
मालिक ने अपने गरीब किराएदार की 11 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुराचार किया।
ध्याडी-मजदूरी करने वाले पिता और लोगों के घरों में काम करने वाली माँ की
इस नाबालिग बेटी के मुजरिम को पुलिस ने जेल में तो डाल दिया लेकिन कानूनी
इंसाफ की इस लंबी लड़ाई में डटे रहना इस बेहद #गरीब_परिवार
के लिए मुमकिन नही है, ऐसे में समाज के प्रति संवेदना रखने वाले प्रसिद्ध
समाजसेवी डॉक्टर राजे नेगी के आग्रह पर समूण फाउंडेशन ने उक्त बिटिया को
न्याय दिलाने की लड़ाई में हर संभव परिवार को सहयोग करने का निर्णय लिया है ।
समूण फाउंडेशन कल दिनांक 9 अगस्त 2020 को पीड़िता के पिता को
न्यायालय मे दौड़ भाग हेतु ₹10,000/- की सहयोग राशि प्रदान करेगी ताकि
परिवार इस न्याय की लड़ाई में अपने को अकेला न समझे और बीच मे दबाव के चलते
केश बैंड न करे।
समाज में सद्भावना, भयमुक्त समाज का निर्माण,
क्राइम मुक्त प्रदेश और देश का सपना एवं वसुधैव कुटुंबकम की भावना से
जरुरतमंदो को हर संभव मदद को तत्पर समूण फाउंडेशन समाज मे राह रहे ऐसे
राक्षसी प्रवर्ती के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए हमेशा ही पीड़ित परिवार
के साथ खड़ी रहेगी ।
आप सभी दानियों के माध्यम से प्राप्त दान और
समर्थन की ताकत से हम समाज ही हर बुराई से टकराने को तैयार हैं। किसी असहाय
का सहाय बनना, किसी पीड़ित को न्याय दिलाना भी समूण संस्था का मूल
उद्देश्यों में से एक है और अपने इस कदम से हम यह बात और साबित करना चाहते
हैं कि यदि समाज मे ऐसी वहशी सोच के दरिंदे भी हैं तो दूसरी ओर समूण
फाउंडेशन जैसे कई संगठन भी हैं जो कभी किसी गरीब असहाय के साथ अन्याय नही
होने देंगे, कम से कम हम अपने उत्तखण्ड को तो रेप केपिटल नही बनने देंगे।
https://www.facebook.com/watch/?v=514475269345398
कमल जोशी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
Please #Share to Support
त्राहिमाम का ऑफिशियल लोकार्पण
समूण फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत उत्तराखंडी गीत #त्राहिमाम का ऑफिशियल लोकार्पण आज माननीय #विधानसभा_अध्यक्ष श्री #प्रेमचंद_अग्रवाल जी द्वारा उनके कार्यलय में किया गया। समूण के द्वारा किये जा रहे सभी मानवीय व सामाजिक कार्यों के लिये अग्रवाल जी ने संस्था की बहुत प्रशंसा की व शासन द्वारा संस्था को प्रस्सति पत्र प्रदान करने बात कही✌।
समूण के लोकभाषा साहित्य व संस्कृति सम्वर्धन के इस प्रयास को सफल
बनाने में सहयोग करें दिए हुए लिंक पर टच कर ये गीत जरूर सुनें व शेयर
करें।
https://youtu.be/mE1WAWb1iYY
https://youtu.be/mE1WAWb1iYY
आशा आर्य की माता जी के इलाज के लिए समूण फ़ाउंडेशन द्वारा मदद
Date: 7 Aug 2020
Our Home Guard are Heros of Humanity
Date: 1 Aug 2020
#मानवता_के_नायक #Heros_of_Humanity
हमारे आस पास घटित होने वाली हर छोटी बड़ी अप्रिय घटनाओं व नकारात्मक
विषयों की चर्चा तो बहुत होती है लिकेन किसी प्रेरणा देने वाली सकारात्मक
घटना पर चर्चा नही होती इसलिए समूण फाउंडेशन ने समाज मे घटित हो रही
सकारात्मक और प्रेरक बातों को प्रसारित करने की मुहिम Heros Of Humanity
शुरू की है जिसमे हम ऐसे लोगों की बात करेंगे जिन्होंने कोई मानवीयता का
प्रेरक कार्य किया हो। तो आज के हमारे #हीरो_ऑफ_ह्यूमैनिटी है #होमगार्ड_जवान #विकास_आर्य, आइए पढ़ते हैं कि क्या प्रेरक कार्य किया है विकास ने,,,,,,,,,,,
----------------------------------------
भद्रकाली चौकी में तैनात ढालवाला निवासी उत्तराखण्ड होमगार्ड जवान विकास
आर्य को ड्यूटी जाते हुए सड़क के किनारे एक महंगा मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला,
जो उन्होंने सुरक्षित अपने पास रख लिया, फोन लॉक्ड होने की वजह स्वयं से
इसके स्वामी की खोज करना संभव नही था और फोन की बैटरी भी बेहद डाउन थी,
इसीलिए घर से चार्जर मंगवा कर ये फोन खुला रखा ताकि इसपर स्वामी के परिचित
का कॉल आ सके या अपना फोन खोजने के लिये वो कॉल कर सके ताकि ये फोन स्वामी
को लौटाया जा सके और ऐसा हुआ भी करीब एक घन्टे बाद फोन पर इकसे स्वामी
संदीप चौहान निवासी शीर्वाणी लम्बगांव टिहरी गढ़वाल का फोन आया जो बेहद
परेशान लग रहे थे। जवान विकास आर्य ने उन्हें अपना परिचय दिया और बताया कि
उनका फोन सुरक्षित है और वह अपना फोन भद्रकाली चौकी से आके ले सकते हैं।
कुछ देर बाद फोन स्वामी संदीप चौहान के पहुंचने पर संदीप के फिंगरटच से फोन
अनलॉक करवा कर और फोन में मौजूद कुछ फोटोज देख ये तस्सली होने पर की ये
फोन संदीप का ही है उत्तखण्ड होमगार्ड जवान विकास आर्य ने वो फोन उनको लौटा
दिया। अपना महंगा फोन वापस पा कर संदीप भेहद खुश थे और उन्हें अपने फोन
वापस मिलने का अब तक विश्वास नही हो पा रहा था।
----------------------------------------
आशा है कि आपको कोरोना के इस निराशा और उदासी के दौर में सकारात्मकता व प्रेरणा देने वाली हमारी ये पहल #मानवता_के_नायक
अच्छी लगी होगी। यदि आपके आस पास भी ऐसी कोई प्रेरक घटना होती है, तो
कृपया हमसे साझा करें हम उसे जरूर अपने पेज पर साझा करेंगे। plz कमेंट
करके हमारे आज के नायक विकास आर्य की सराहना अवश्य करे🤗
कमल जोशी
समूण परिवार






























