Samoon Foundation Provided Educational Support to Orphaned Grandchildren of Gabbar Singh Sajwan Ji
समूण फाउंडेशन द्वारा गब्बर सिंह सजवाण जी के अनाथ नाती-नातिन को शैक्षिक सामग्री प्रदान की गई
Education plays a vital role in shaping an individual’s life. It helps a person become a responsible and aware member of society and provides the foundation to face challenges and achieve success.
With the belief that every child deserves the opportunity to learn and grow, Samoon Foundation continues its efforts to support children from vulnerable backgrounds.
On 22nd September 2021, with the support and contribution of respected Samoon Foundation members Mr. Nandkishor Rana Ji, Mr. Jagat Manral Ji, and Mr. Mukesh Lakhera Ji, educational materials were provided to the orphaned grandchildren of Mr. Gabbar Singh Sajwan Ji.
The children were provided with:
School books and study materials
School uniforms
Samoon Foundation members extended their best wishes for the children’s bright future and remain committed to supporting education and creating opportunities for children in need.
“Light one lamp with another,
Let the river of knowledge flow,
Place a pen and book in every hand.”
Samoon Family
Dedicated to the Service of Humanity & Education
समूण फाउंडेशन द्वारा गब्बर सिंह सजवाण जी के अनाथ नाती-नातिन को शैक्षिक सामग्री प्रदान की गई
शिक्षा का व्यक्ति के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। शिक्षा हमें एक सभ्य एवं जिम्मेदार इंसान बनने में सहायता करती है और समाज की उन्नति में अपना योगदान देने का अवसर प्रदान करती है।
जीवन में सफलता प्राप्त करने और कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए शिक्षा एक महत्वपूर्ण साधन है। इसी उद्देश्य के साथ समूण फाउंडेशन जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों की शिक्षा में सहयोग हेतु निरंतर प्रयासरत है।
दिनांक 22/09/2021 को समूण फाउंडेशन के सम्मानित सदस्यों श्री नंदकिशोर राणा जी, श्री जगत मनराल जी एवं श्री मुकेश लखेरा जी के सौजन्य से गब्बर सिंह सजवाण जी के अनाथ नाती-नातिन को पाठन सामग्री उपलब्ध कराई गई।
बच्चों को निम्न सामग्री प्रदान की गई:
किताबें एवं अध्ययन सामग्री
स्कूल की ड्रेस
समूण फाउंडेशन के सभी सम्मानित सदस्यों ने दोनों बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग जारी रखने का संकल्प लिया।
“ज्योति से ज्योति जगाते चलो,
ज्ञान की गंगा बहाते चलो,
हर हाथ कलम और किताब थमाते चलो।”
समूण परिवार
मानवता एवं शिक्षा सेवा हेतु समर्पित






































