DATED: 24 NOVEMBER 2021 (WEDNESDAY)
इस सम्मान के लिए हम कृषि एवं औद्योगिक पर्यटन विकाश मेला के सभी पदाधिकारियों का ह्रदय की गहराइयों से हार्दिक आभार प्रकट करते हैं । अपना प्यार और आशीर्वाद यों ही बनाए रखें।
DATED: 24 NOVEMBER 2021 (WEDNESDAY)
DATED: 24 NOVEMBER 2021 (WEDNESDAY)
80 वर्षीय वृद्ध माता जी वरदेई देवी जी जो कि ग्राम धाररकोट जखोली रुद्रप्रयाग के मूल निवासी है के माध्यम से 24-10-2021 को संलग्न प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ जिसमें खुद को अभागिनी कहकर अपने अनाथ, नादान बच्चों-कु. वर्षा (10वर्ष), कु. रुचि (8 वर्ष) और साहिल (5 वर्ष) के लालन-पालन औऱ पढ़ाई को सुचारू रुप से चलाने हेतु सहायता के लिए विनम्र निवेदन किया और अपनी आपबीती को बताया कि मेरे दो पुत्र विजयपाल सिंह और जयेंद्र सिंह परमेश्वर के धाम सिधार गए हैं । विजयपाल सिंह की पत्नी अनिता देवी की मृत्यु कुछ दिन पहले 11/10/2021 को गई, अब इन तीन अनाथ बच्चों की पढ़ाई से लेकर लालन पालन की जिम्मेदारी 80 वर्षीय वरदेई देवी जी के कंधो पर आ थी लेकिन वृद्ध माता जी के पास आमदनी का कोई श्रोत नही था । फिर समूण टीम ने 9 नवम्बर 2021 को सोशल मीडिया और अपने सदस्यों से इनकी मदद हेतु मुहिम चलाई और 24-11-2021 को इस परिवार के दुख दर्द में शरीख होने समूण फाउंडेशन की टीम उनके गांव पहुंची और छोटी सी सहायता राशि के रूप में 11,000 का चेक प्रदान किये।
v https://fb.watch/aCgxQeXzVJ/
DATED: 23 NOVEMBER 2021 (TUESDAY)
एक बार पुन: सम्मानित सदस्य जगत सिँह मनराल जी के सौजन्य से 80 वर्षीय वृद्ध दादी जी के साथ रह रहे तीन निराश्रित बालिकाओं की पढाई के लिए 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी, इससे पुर्व मे निराश्रित परिवार के लिए गैस कनेक्शन, 4 महिने का राशन और ₹11,000/- का चेक प्रदान किया गया था
v https://fb.watch/aEulFyVHji/
DATED: 10 NOVEMBER 2021 (WEDNEESDAY)
सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं के साथ समूण फ़ाउंडेशन ने हर वर्ष की भांति इस साल भी गरीब एवं निर्धन चयनित परिवारों के बच्चों के लिए किट तैयार कर 3 नवम्बर 2021 से दीपावली के पटाखे मिठायां और कपड़े भेंट देने हेतु प्रोजेक्ट का आरंभ किया !
दीपावली की शुभकामनाओ के साथ सर्वप्रथम समूण टीम पहुंची ग्राम सभा बुढ़ना रुद्रप्रयाग स्व राकेश लाल जी के घर पर और समूण टीम ने उन्हें दीपावली की समूण भेंट प्रदान की।
इसी कड़ी में रुपौन्दी देवी, राधा देवी और खजानी देवी आदि परिवारों को सम्मानित सदस्य श्री नंद किशोर राणा जी की सासु जी के हाथों #दीवाली की #समूण प्रदान की गई।
दीपावली की शुभकामनाओ के साथ सर्वप्रथम समूण टीम पहुंची ग्राम सभा बुढ़ना रुद्रप्रयाग स्व राकेश लाल जी के घर पर और समूण टीम ने उन्हें दीपावली की समूण भेंट प्रदान की।
इसी कड़ी में रुपौन्दी देवी, राधा देवी और खजानी देवी आदि परिवारों को सम्मानित सदस्य श्री नंद किशोर राणा जी की सासु जी के हाथों #दीवाली की #समूण प्रदान की गई।
इस तरह 10 नवम्बर 2021 तक चलकर इस वर्ष की दीपावली का प्रोजेक्ट समाप्त कर अगले वर्ष फिर से गरीब निर्धन परिवारों के मदद हेतु मिलने का वादा किया। #समूण_परिवार में आप जो दान देते हैं वह इस तरह से कुछ #मुरझाए हुए #चेहरों की खुशी लौटाने के कार्य में प्रयोग हो रहा है, इसलिए गर्व से समूण परिवार में दान करें एवं सदस्य बने । अमीरी गरीबी से हटकर सभी मानव जाती इस पृथ्वी पर खुशी और सुखी से रहें और दुःख सुख में एक दूसरे का साथ दें । खुद के परिवार के साथ साथ जरूरतमंद परिवारों के साथ दीपावली की खुशियां बांटे तभी इस पर्व की सार्थकता सिद्ध कहलाएगी ।
v
https://fb.watch/aEzByiSYGh/
DATED: 09 NOVEMBER 2021 (TUESDAY)
2 नवम्बर 2021
2 नवम्बर 2021 को प्रीतम के विकास के नाम से एम इलाज हेतु निवेदन पत्र प्राप्त हुआ जिसमे 12वीँ कक्षा मे पढने वाला प्रीतम सिँह बिष्ट का सपना था कि वह आर्मी मे भर्ती होकर देश सेवा करेगा इसके लिए प्रीतम ने अभी से दौड की प्रेक्टिस करना शुरु कर दिया था । एक दिन दौडते हुए जब तबियत खराब हुई प्रीतम को पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और तदोपरांत ऋषिकेष एम्स दिखाया गया जँहा पर पता चला कि प्रीतम को ब्लड कैँसर है और उस समय मे ऋषिकेश एम्स मे प्रीतम कैसँर जैसी गम्भीर बीमार से लड रहा था । प्रीतम के देश सेवा के सपने सपने बन कर रह गया । प्रीतम के पिता जगमोहन सिंह बिष्ट जी द्याडी मजदुरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे लेकिन ऐसे मे बेटे के ईलाज के लिए ईतनी बडी धनराशी जुटाना आसान नही था इसलिए समूण फ़ाउंडेशन ने सभी दानदाताओँ से सहयोग की अपील की।
9 नवम्बर को समूण परिवार के सदस्यों की ओर से प्रीतम के इलाज के लिए एक छोटी सी सहायता राशी रुपए 11,000 का चेक हॉस्पिटल में जागरण प्रदान कि गई।
26 नवम्बर 2021
बहुत ही दुखद खबर प्रीतम अब हमारे बीच मे नही हैं । अश्रुपूरित श्रद्धांजलि ...प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें मात्र 17 साल का युवा, दिल देश सेवा का जुनून, जिंदगी एवं मौत की लड़ाई में आखिरकार हार गया ।
ॐ शांति ॐ .. ॐ नम: शिवाय:
DATED: 26 OCTOBER 2021 (TUESDAY)
15 ऑक्टूबर 2021 को ज्यों ही समूण फ़ाउंडेशन की
टीम को रजनी जी का आर्थिक सहायता हेतु निवेदन पत्र प्रपट हुआ वैसे ही समूण टीम ने
कार्यवाही करते हुये रजनी परिवार एवं आर्थिक स्थिति के संन्ध मे अपने सोश्ल मीडिया के सभी प्लैटफ़ार्म पर एक पोस्ट के मध्यम से सदस्यों एवं समस्त जनों से मदद हेतु अपील की कि तीन
धारा ढाबे मे काम करते हुए गबल सिँह जी अपने परिवार का भरण पोषण बखुबी कर रहे थे
लेकिन पिछले 2 सालोँ
से बिटिया रजनी कैंसँर जैसे गम्भीर बिमारी से ग्रसित है और गबल सिँह जी ने अपने
सामर्थ्य अनुसार बिटिया के ईलाज मे कोई कसर नही छोडी और अभी तक सगे सम्बंधियोँ एँव
रिस्तेदारोँ से कर्ज ले कर लाखोँ रुपये खर्च कर चुके थे । बी. ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा रजनी को अपनी पढाई बीच मे ही
छोडकर अब कौलेज की जगह होस्पिटल के बेड मे कीमियोथैरेपी के लिए हर महिने जाना पडता
है । ऋषिकेश एम्स मे ईलाज करते करते हुए जब कोइ फर्क नही पडा तो अब देहरादुन के
हिमालयन होस्पिटल से ईलाज चल रहा था लेकिन
डाक्टरो ने कहा था कि यथासिघ्र ALLOGENEIC BONE
MARROW TRANSPLANT करना
पडेगा जिसका अनुमानित खर्च Rs. 8,00,000/- (8 लाख) बताया है । होस्पिटल ने बताया है कि जब भी
पैंसोँ की ब्यवस्था हो जाएँ यथासिघ्र बोनमेरो ट्रंसप्लांट के लिए होस्पिटल मे
भर्ती होना पडेगा । परिवार के पास जितना पैसा था वह अब तक पिछले ढाई सालोँ मे खर्च कर चुके हैँ
लेकिन अब इतने पैँसोँ की ब्यवस्था करनेँ मे असमर्थ हैँ इसलिए सभी करुण हर्दय के
दानदाताओँ से सहयोग की अपील की है । परिवार ने बताया है कि इस बिमारी मे आयुष्मान
कार्ड प्रयोग नही होता है इसलिए आयुष्मान कार्ड का प्रयोग नही कर सकते हैँ ।
हमने परिवार सीधे संपर्क के लिए परिवार
रजनी का पूरा एड्रैस शेयर किया कि परिवार मुलत: गाँव - पुंडोरी, पोस्ट ओफिस - बच्छेलीखाल, जिला - टिहरी गढवाल के मूल निवासी हैँ ।
v https://www.facebook.com/samoonforhumanity/photos/pcb.2649759801825716/2649759648492398/
DATED: 23 OCTOBER 2021 (SATURDAY)
चमोली के ग्राम सभा पैनगढ में भारी बारिश से आयी आपदा जिसकी वजह से वहां के 18 परिवार टेंटों में रहने को मजबूर तथा मवेशियों को खुले आसमान के नीचे रखने को विवश हो रखे थे और टिवीटर के माध्यम से प्रकाश देवराड़ी द्वारा प्राप्त जानकारी तथा उक्त गांव के रहने वाले अशोक जी द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही करते हुए समूण फाउंडेशन ने 18 परिवारों के लिए राशन तथा उनके मवेशियों के लिए तिरपाल उनके गांव में जरुरतमंदों की वितरित किए गए।
v https://www.facebook.com/samoonforhumanity/photos/pcb.2645833732218323/2645801932221503/
v https://fb.watch/aLOEHLxGga/
DATED: 23 OCTOBER 2021 (SATURDAY)
DATED: 07 OCTOBER 2021 (THURSDAY)
एक और निर्धन परिवार की कन्या की शादी में लगने वाले सम्पूर्ण राशन लेकर समूण फाउंडेशन की टीम जा पहुंची गांव - त्योखार, पोस्ट ऑफिस - चिरबटिया, जनपद रुद्रप्रयाग में खजानी देवी जी के घर । आपको बता दें कि खजानी देवी के पति पिछले 18 सालों से गुमशुदा थे । और उसके बाद से चार बच्चों (तीन लड़कियां और एक लड़का) के पालन पोषण की जिम्मेदारी खजानी देवी के ऊपर आई थी । खजानी देवी ध्याडी मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण करती थी और बड़ी बेटी की शादी 14/10/2021 तारीख को सुनिश्चित की गई थी लेकिन गरीब खजानी देवी राशन की व्यवस्था करने मे असमर्थ थी । फिर समूण फाउंडेशन के सम्मानित सदस्य श्री सुदर्शन सिंह पंवार जी के सौजन्य से इस गरीब कन्या की शादी में राशन उपलब्ध कराई गई । समूण परिवार ने कन्या के सुखमय विवाहित जीवन की कामना करते हुए उन्हे ढेर सारी शुभकामनायें दी ।
v https://fb.watch/aMrJVewRhQ/