Friday, 6 November 2020

The renovation work of Rajni Devi Ji’s house is in progress. (रजनी देवी जी के घर के जीर्णोद्धार का कार्य प्रगति पर है )

House Renovation Support Update / घर जीर्णोद्धार सहायता अपडेट
Date: 22 October 2020
Location: Uttarakhand

The renovation work of Rajni Devi Ji’s house is currently in progress. For this work, an amount of ₹15,000/- has been transferred to her account by Samoon Foundation.

Samoon Foundation continues its efforts to support families facing difficult circumstances. We request everyone to come forward and extend possible support for such needy families.

Donation Details:

AXIS BANK
A/C Number: 914010040541847
A/C Name: SAMOON FOUNDATION
Branch: City Centre Rishikesh
IFSC Code: UTIB0000156

Paytm/G-Pay: 6395436883

Vinod Jethudi
Team Samoon
Dedicated to the service of humanity


घर जीर्णोद्धार सहायता अपडेट
दिनांक: 22 अक्टूबर 2020
स्थान: उत्तराखंड

समूण फाउंडेशन द्वारा रजनी देवी जी के घर के जीर्णोद्धार का कार्य प्रगति पर है। इस कार्य हेतु उनके खाते में ₹15,000/- की सहयोग राशि ट्रांसफर कर दी गई है।

समूण फाउंडेशन ऐसे जरूरतमंद परिवारों की सहायता हेतु निरंतर प्रयासरत है। आप सभी से निवेदन है कि ऐसे परिवारों के सहयोग हेतु यथासंभव सहायता के हाथ बढ़ाएं।

सहयोग हेतु विवरण:

AXIS BANK
खाता संख्या: 914010040541847
खाता नाम: SAMOON FOUNDATION
BRANCH: CITY CENTRE RISHIKESH
IFSC CODE: UTIB0000156

PAYTM/G-PAY: 6395436883

विनोद जेठुड़ी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित



 

Pravesh Kumar Ji was finally discharged from Indresh Hospital today and returned home. (प्रवेश कुमार जी फाईनली आज ईंद्रेश होस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर चले गये है)

Medical Support Provided to Shri Pravesh Kumar / प्रवेश कुमार जी को चिकित्सा सहायता
Date: 22 October 2020
Location: Uttarkashi, Uttarakhand

After completing his treatment, Shri Pravesh Kumar Ji was finally discharged from Mahant Indresh Hospital today and returned home.

Pravesh Kumar Ji has only one brother, Vipin Ji, as his support in this world. He lost the shelter of his parents at a very young age. Due to the lack of money for treatment, his family had to even sell their agricultural land, and their house was already in a very poor condition.

Due to financial difficulties, Pravesh Ji was about to leave the hospital without completing his treatment. However, Samoon Foundation assured him that he should complete his treatment and that the expenses would be taken care of by the foundation.

Keeping the promise, the Samoon Foundation team reached the hospital today at the time of discharge, cleared the complete hospital expenses, and also provided medicines required for the next one month.

Pravesh Ji is a resident of Village Dhamapur, Post Office Moltadi, Tehsil Purola, District Uttarkashi, Uttarakhand.

The contribution of Samoon family members Kashi Dangwal Ji and Ajay Pant Ji in this humanitarian effort is highly appreciated.

Samoon family wishes Pravesh Ji a healthy and peaceful life ahead.

Vinod Jethudi
Team Samoon
Dedicated to the service of humanity

Please #Share to Support


प्रवेश कुमार जी को चिकित्सा सहायता
दिनांक: 22 अक्टूबर 2020
स्थान: उत्तरकाशी, उत्तराखंड

प्रवेश कुमार जी आज सफल इलाज के बाद महंत इंद्रेश हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर अपने घर चले गए हैं।

प्रवेश कुमार जी के इस संसार में उनके भाई विपिन जी के अलावा कोई सहारा नहीं है। बचपन में ही उनके सिर से माता-पिता का साया उठ गया था। इलाज के लिए पैसे न होने के कारण परिवार को अपना खेत तक बेचना पड़ा और उनका घर भी पहले से ही जर्जर स्थिति में था।

आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण प्रवेश जी पिछले सप्ताह बिना पूरा इलाज करवाए हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने वाले थे, लेकिन समूण फाउंडेशन ने उन्हें विश्वास दिलाया कि आप अपना इलाज पूरा करवाएं, इलाज का पूरा खर्च संस्था द्वारा वहन किया जाएगा।

किए गए वादे के अनुसार आज डिस्चार्ज के समय समूण फाउंडेशन की टीम हॉस्पिटल पहुंची और हॉस्पिटल का संपूर्ण भुगतान करने के साथ-साथ अगले एक महीने की आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

प्रवेश जी मूल रूप से ग्राम धामपुर, पोस्ट ऑफिस मोल्टाड़ी, तहसील पुरोला, जिला उत्तरकाशी, उत्तराखंड के निवासी हैं।

इस सेवा कार्य में समूण परिवार के सदस्य काशी डंगवाल जी एवं अजय पंत जी का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है।

समूण परिवार प्रवेश जी के सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल जीवन की कामना करता है।

विनोद जेठुड़ी
समूण परिवार
मानवता की सेवा में समर्पित

Please #Share to Support





 

The renovation work of Rajni Devi Ji’s house has started. (रजनी देवी जी के घर के जिर्णोद्वार का कार्य शुरु हो चुका है )

House Renovation Support Initiative / घर जीर्णोद्धार सहायता अभियान
Date: 20 October 2020
Location: Uttarakhand

The renovation work of Rajni Devi Ji’s house has been started by Samoon Foundation. After the completion of this work, the renovation of Vindodari Devi Ji’s house will also be started.

Earlier, Samoon Foundation had already paid approximately ₹8,000/- to the shopkeeper for the ration borrowed by Rajni Devi Ji’s family. Along with this, regular ration support is also being provided to the family whenever required.

Samoon Foundation, dedicated to the service of humanity, continues to work for families facing difficult circumstances. We request everyone to extend possible support for such needy families because:

"A bird takes only a beakful from the river, yet the river does not lose its water.
Wealth does not decrease by donating, as said by Saint Kabir."

"O Lord, give me only enough that my family is cared for,
so that I do not remain hungry and no guest leaves hungry."

Donation Details:

AXIS BANK
A/C Number: 914010040541847
A/C Name: SAMOON FOUNDATION
Branch: City Centre Rishikesh
IFSC Code: UTIB0000156

Paytm/G-Pay: 6395436883

Vinod Jethudi
Team Samoon
Dedicated to the service of humanity


घर जीर्णोद्धार सहायता अभियान
दिनांक: 20 अक्टूबर 2020
स्थान: उत्तराखंड

समूण फाउंडेशन द्वारा रजनी देवी जी के घर के जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस कार्य के पूर्ण होने के बाद विंदोदरी देवी जी के घर के जीर्णोद्धार का कार्य भी शुरू किया जाएगा।

इससे पहले रजनी देवी जी द्वारा उधार में ली गई राशन सामग्री के लिए दुकानदार को लगभग ₹8,000/- का भुगतान किया जा चुका है। साथ ही परिवार को आवश्यकता अनुसार समय-समय पर राशन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

मानवता की सेवा हेतु समर्पित समूण फाउंडेशन ऐसे जरूरतमंद परिवारों के लिए निरंतर कार्यरत है। आप सभी से निवेदन है कि ऐसे परिवारों के लिए यथासंभव सहयोग अवश्य करें, क्योंकि —

"चिड़िया चोंच भरि ले गई, नदी न घट्यो नीर।
दान दिए धन ना घटे, कहि गए दास कबीर॥"

"साईं इतना दीजिए, जामे कुटुंब समाय।
मैं भी भूखा ना रहूँ, साधु न भूखा जाय॥"

सहयोग हेतु विवरण:

AXIS BANK
खाता संख्या: 914010040541847
खाता नाम: SAMOON FOUNDATION
BRANCH: CITY CENTRE RISHIKESH
IFSC CODE: UTIB0000156

PAYTM/G-PAY: 6395436883

विनोद जेठुड़ी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित





 

Inauguration of another Samoon Foundation office and Computer Training Center on 19 October 2020. (19 अक्टुबर 2020 को समूण फाउंडेशन का एक और कार्यालय एँव कम्प्युटर प्रषिक्षण केंद्र का उद्घाटन)

Inauguration of Samoon Office & Computer Training Centre / समूण कार्यालय एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र उद्घाटन
Date: 19 October 2020
Location: Sumadi, Rudraprayag, Uttarakhand

On 19 October 2020, Samoon Foundation inaugurated another office and computer training centre at Sumadi, Rudraprayag.

Through this centre, Samoon Foundation aims to reach remote villages of Chamoli and Rudraprayag districts and extend its valuable support to needy families living in these areas.

Along with humanitarian support activities, this centre will also provide free computer training to talented and economically weaker students of the region, ensuring that no student remains deprived of computer knowledge in today’s digital era.

With the continued blessings and support of everyone, Samoon Foundation is also preparing to open its fourth office and computer training centre at Akhodi, Tehri Garhwal, in the memory of Uttarakhand’s renowned personality Late Shri Indramani Badoni Ji.

Samoon Foundation expresses gratitude for everyone’s support and blessings that continue to strengthen this journey of service.

Vinod Jethudi
Team Samoon
Dedicated to the service of humanity

Please #Share this post to support our mission.


समूण कार्यालय एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र उद्घाटन
दिनांक: 19 अक्टूबर 2020
स्थान: सुमाड़ी, रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड

आज दिनांक 19 अक्टूबर 2020 को समूण फाउंडेशन के एक और कार्यालय एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन सुमाड़ी, रुद्रप्रयाग में किया गया।

इस केंद्र के माध्यम से समूण फाउंडेशन चमोली एवं रुद्रप्रयाग के दूरस्थ गांवों तक पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों तक अपनी अमूल्य समूण पहुंचाने में सफल होगी।

साथ ही इस केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के मेधावी एवं निर्धन परिवारों के विद्यार्थियों को निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि आज के डिजिटल युग में कोई भी विद्यार्थी कंप्यूटर ज्ञान से वंचित न रहे।

आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से हम बहुत जल्द समूण फाउंडेशन का चौथा कार्यालय एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र उत्तराखंड के गांधी स्वर्गीय श्री इंद्रमणि बडोनी जी की स्मृति में अखोड़ी, टिहरी गढ़वाल में प्रारंभ करने जा रहे हैं।

आप सभी के सहयोग, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन के लिए समूण परिवार हृदय से आभारी है।

विनोद जेठुड़ी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित

कृपया पोस्ट को #साझा अवश्य करें।

 









Complete ration supplies for the wedding of a daughter from another extremely underprivileged family were delivered to their home. (एक और अति निर्धन घर की बिटिया की शादी का सम्पुर्ण राशन उनके घर तक पहुँचाया गया)

Wedding Support Initiative for Needy Daughter / निर्धन परिवार की बेटी विवाह सहयोग अभियान
Date: 18 October 2020
Location: Uttarakhand

Samoon Foundation has delivered the complete ration required for the wedding of another daughter from an extremely poor family directly to their home.

Every parent dreams of sending their daughter away like a princess, but due to difficult circumstances, some single mothers are unable to fulfil this dream on their own. Keeping this in mind, Samoon Foundation decided to support the marriages of four extremely poor and fatherless daughters this year.

Through this initiative, Samoon Foundation aims to provide assistance so that these daughters can begin their new journey with dignity and happiness.

We request everyone to come forward and contribute as much as possible towards this noble cause because:

#Kanyadaan_Mahadaan
#Anna_Daan_Is_Even_Greater

Your support can bring happiness to the lives of these daughters and their families.

Donation Details:

AXIS BANK
A/C Number: 914010040541847
A/C Name: SAMOON FOUNDATION
IFSC Code: UTIB0000156

Paytm & G-Pay UPI: 6395436883

Vinod Jethudi
Team Samoon
Dedicated to the service of humanity

Please #Share to Support


निर्धन परिवार की बेटी विवाह सहयोग अभियान
दिनांक: 18 अक्टूबर 2020
स्थान: उत्तराखंड

समूण फाउंडेशन द्वारा एक और अति निर्धन परिवार की बेटी की शादी के लिए आवश्यक सम्पूर्ण राशन सामग्री उनके घर तक पहुंचाई गई।

हर माता-पिता अपनी बेटी को एक राजकुमारी की तरह विदा करना चाहते हैं, लेकिन कुछ एकल माताएं विषम परिस्थितियों के कारण ऐसा करने में असमर्थ होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष समूण फाउंडेशन ने 4 अति निर्धन एवं पितृविहीन कन्याओं के विवाह में सहयोग करने का संकल्प लिया है।

समूण फाउंडेशन का प्रयास है कि इन बेटियों के विवाह में सहयोग कर उन्हें सम्मान और खुशी के साथ अपने नए जीवन की शुरुआत करने में सहायता प्रदान की जा सके।

आप सभी से निवेदन है कि इस पुण्य कार्य में यथासंभव सहयोग के हाथ बढ़ाएं, क्योंकि:

#कन्यादान_महादान
#उसमें_अन्नदान_और_भी_महान

आपका छोटा सा सहयोग भी किसी बेटी और उसके परिवार के जीवन में बड़ी खुशी ला सकता है।

सहयोग हेतु विवरण:

AXIS BANK
खाता संख्या: 914010040541847
खाता नाम: SAMOON FOUNDATION
IFSC CODE: UTIB0000156

PAYTM एवं G-PAY UPI: 6395436883

विनोद जेठुड़ी
समूण परिवार
मानवता की सेवा में समर्पित

Please #Share to Support

Inauguration of Samoon Office and Computer Training Center. (समूण कार्यालय एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का उद्धघाटन)

Inauguration of Samoon Office & Computer Training Centre / समूण कार्यालय एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र उद्घाटन
Date: 16 October 2020
Location: Sumadi Bharadar, Rudraprayag, Uttarakhand

With the objective of reaching support to needy families living in the remote villages of Chamoli and Rudraprayag districts, Samoon Foundation is going to inaugurate the “Samoon Office & Computer Training Centre”.

The inauguration ceremony will be held on 19 October 2020 at 10:00 AM at Village Sumadi Bharadar, near Tilbada Market, located on the Saurakhal Motor Road, District Rudraprayag.

This centre has been established with the vision of extending humanitarian support to remote areas and providing opportunities for students and youth through computer education and skill development.

Samoon Foundation seeks everyone’s blessings, support, and cooperation for this new initiative.

Team Samoon
Dedicated to the service of humanity


समूण कार्यालय एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र उद्घाटन
दिनांक: 16 अक्टूबर 2020
स्थान: ग्राम सुमाड़ी भरदार, जिला रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड

जिला चमोली एवं रुद्रप्रयाग के दूरस्थ गांवों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से समूण फाउंडेशन द्वारा “समूण कार्यालय एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र” का शुभारंभ किया जा रहा है।

इस केंद्र का उद्घाटन दिनांक 19 अक्टूबर 2020 को प्रातः 10:00 बजे सौंराखाल मोटर मार्ग स्थित ग्राम सुमाड़ी भरदार, निकट तिलबड़ा बाजार, जिला रुद्रप्रयाग में किया जाएगा।

इस केंद्र की स्थापना का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों तक मानवीय सहायता पहुंचाना एवं विद्यार्थियों तथा युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है।

समूण फाउंडेशन इस नई पहल के लिए आप सभी के आशीर्वाद, सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा करता है।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित



 

Two months’ ration was provided to Smt. Ruponti Devi Ji. (श्रीमती रुपोंती देवी जी को 2 महिने का राशन भिजवाया गया)

Ration Support Initiative for Needy Family / निर्धन परिवार सहायता अभियान
Date: 15 October 2020
Location: Koti Village, Jakholi Tehsil, Rudraprayag, Uttarakhand

Walking nearly 12 kilometres, the Samoon Foundation team reached a remote village Koti, Jakholi Tehsil, Rudraprayag to provide support to an extremely poor family of Smt. Ruponti Devi Ji.

The information about this needy family was received by Samoon Foundation on 14/10/2020, and immediately the next day, on 15/10/2020, the team arranged and delivered two months’ ration support to the family.

Smt. Ruponti Devi Ji’s husband passed away 16 years ago, and she is living through extremely difficult circumstances. Both the mother and son in the family have difficulties with speech and understanding, making their situation even more challenging.

Samoon Foundation assures that if this family requires food supplies or any other possible assistance in the future, every effort will be made through the Rudraprayag office of Samoon Foundation to support them.

Vinod Jethudi
Team Samoon
Dedicated to the service of humanity


निर्धन परिवार सहायता अभियान
दिनांक: 15 अक्टूबर 2020
स्थान: ग्राम कोटि, तहसील जखोली, जिला रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड

लगभग 12 किलोमीटर पैदल चलकर समूण फाउंडेशन की टीम रुद्रप्रयाग जिले के दूरस्थ गांव कोटि, तहसील जखोली में एक अत्यंत निर्धन परिवार श्रीमती रूपोंती देवी जी के घर पहुंची।

इस जरूरतमंद परिवार की जानकारी समूण फाउंडेशन को दिनांक 14/10/2020 को प्राप्त हुई थी और अगले ही दिन 15/10/2020 को तत्काल परिवार तक अगले 2 महीने का राशन पहुंचाया गया।

श्रीमती रूपोंती देवी जी के पति का निधन 16 वर्ष पहले हो चुका है। परिवार की स्थिति अत्यंत कठिन है। मां और बेटा दोनों ही बोलने एवं समझने में कमजोर हैं, जिसके कारण उनके जीवन में कई परेशानियां हैं।

समूण फाउंडेशन परिवार को आश्वस्त करता है कि भविष्य में भी यदि इस परिवार को खाद्य सामग्री या किसी अन्य सहायता की आवश्यकता होगी तो समूण फाउंडेशन के रुद्रप्रयाग कार्यालय के माध्यम से हर संभव सहयोग करने का प्रयास किया जाएगा।

विनोद जेठुड़ी
समूण परिवार

Help Priti for medical treatment (प्रीति के चिकित्सा उपचार के लिए मदद।)

Support Initiative for Preeti Badoni / प्रीति बड़ौनी सहायता अभियान
Date: 13 October 2020
Location: Uttarakhand

One day, while going to collect grass, Preeti Badoni accidentally fell from a tree while cutting grass. Due to this unfortunate incident, she suffered a serious spinal cord injury, resulting in the loss of movement in both her legs.

For the treatment of sister Preeti Badoni, Samoon Foundation consulted renowned doctors not only from India but also from abroad, hoping to find the best possible treatment. Unfortunately, all medical experts informed that due to the severity of her condition, Preeti may not be able to stand on her feet again and would have to spend her life dependent on a wheelchair.

Preeti expressed her wish to have a kitchen where she could prepare food independently while sitting in her wheelchair. Respecting her wish, Samoon Foundation immediately started working on this initiative.

Today, the renovation of Preeti’s house along with the construction of a suitable kitchen has been successfully completed. Samoon Foundation also continues to provide food supplies to Preeti from time to time.

Samoon Foundation requests everyone to share this post and support more sisters like Preeti Badoni across Uttarakhand who need care and assistance.

Vinod Jethudi
Team Samoon
Dedicated to humanity


प्रीति बड़ौनी सहायता अभियान
दिनांक: 13 अक्टूबर 2020
स्थान: उत्तराखंड

एक दिन घास काटने के दौरान प्रीति बड़ौनी जी पेड़ से गिर गईं, जिसके कारण उनके स्पाइनल कॉर्ड में गंभीर चोट आई और उनके दोनों पैरों ने काम करना बंद कर दिया।

बहन प्रीति बड़ौनी जी के इलाज के लिए समूण फाउंडेशन ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों के भी प्रसिद्ध डॉक्टरों से सलाह ली, ताकि उनके इलाज के लिए हर संभव प्रयास किया जा सके। लेकिन दुर्भाग्यवश सभी डॉक्टरों ने बताया कि चोट की गंभीरता के कारण अब प्रीति अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पाएंगी और उन्हें जीवनभर व्हीलचेयर पर निर्भर रहना पड़ेगा।

प्रीति बहन की इच्छा थी कि उनके लिए एक ऐसा रसोईघर बनाया जाए जहां वह व्हीलचेयर पर बैठकर स्वयं अपने लिए भोजन बना सकें। उनके इस निवेदन पर समूण फाउंडेशन ने तत्काल कार्य प्रारंभ किया।

आज प्रीति बड़ौनी जी के घर का जीर्णोद्धार एवं रसोईघर निर्माण का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है। साथ ही समूण फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर उन्हें खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है।

आप सभी से निवेदन है कि इस पोस्ट को #Share करके प्रीति बड़ौनी जैसी उत्तराखंड की अन्य जरूरतमंद बहनों तक सहायता पहुंचाने में सहयोग करें।

विनोद जेठुड़ी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित

Samoon Foundation built a house for visually impaired folk singer Santram Ji and his wife, Anand Devi Ji. (लोकगायक द्रष्टीहीन दम्पति संतराम जी और उनकी धर्मपत्नि आनंदी देवी का घर समूण फ़ाउंडेशन ने बनवाया)

Continued Support Initiative for Visually Impaired Couple / दृष्टिहीन दंपति सहायता अभियान
Date: 10 October 2020
Location: Almora, Uttarakhand

Samoon Foundation has always been committed to supporting people living in difficult circumstances. One such example is the support provided to visually impaired folk singer Santram Ji and his wife Anandi Devi Ji, residents of Almora, Uttarakhand, who were once forced to live a life full of hardships.

With the continuous efforts of Samoon Foundation, their house was renovated and a toilet was constructed at a cost of approximately ₹1 lakh. Along with this, food support was arranged for them continuously for one year, providing meals through a hotel at the rate of ₹3,600 per month.

Due to the absence of an Aadhaar card, Samoon Foundation, with the support of local people, helped them get their Aadhaar cards made and also assisted in starting their pension benefits.

Recently, through social media, Samoon Foundation came to know that this visually impaired couple is again facing difficulties. The Samoon team will contact Santram Ji and Anandi Devi Ji to understand their present challenges and will make every possible effort to support them.

Vinod Jethudi
Team Samoon
Dedicated to the service of humanity


दृष्टिहीन दंपति सहायता अभियान
दिनांक: 10 अक्टूबर 2020
स्थान: अल्मोड़ा, उत्तराखंड

समूण फाउंडेशन सदैव ऐसे लोगों की सहायता के लिए प्रयासरत रहता है जो कठिन परिस्थितियों में जीवन जीने को मजबूर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी दृष्टिहीन लोकगायक संतराम जी एवं उनकी धर्मपत्नी आनंदी देवी जी भी कभी अत्यंत कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने को मजबूर थे।

समूण फाउंडेशन के प्रयासों से लगभग ₹1 लाख की लागत से उनके घर का जीर्णोद्धार करवाया गया और साथ ही उनके लिए शौचालय का निर्माण भी कराया गया।

इसके अतिरिक्त लगातार एक वर्ष तक होटल से प्रतिमाह ₹3,600 की दर से भोजन की व्यवस्था भी करवाई गई, ताकि उन्हें भोजन के लिए किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

आधार कार्ड न होने के कारण क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से उनके आधार कार्ड बनवाए गए और उनकी पेंशन भी सुचारू रूप से शुरू करवाई गई।

हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि दृष्टिहीन दंपति संतराम जी और आनंदी देवी जी एक बार फिर कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। समूण परिवार उनसे संपर्क कर उनकी वर्तमान समस्याओं की जानकारी लेगा और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर रहेगा।

विनोद जेठुड़ी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित








Support provided by Samoon Foundation for the wedding of a daughter from another extremely underprivileged family. (एक और अति निर्धन परिवार की बिटिया की शादी के लिए समूण_फाउंडेशन द्वारा मदद)

Wedding Support Initiative for a Needy Daughter / निर्धन परिवार की बेटी विवाह सहयोग अभियान
Date: 9 October 2020
Location: Uttarakhand

Samoon Foundation continues its efforts to support daughters from extremely poor families in Uttarakhand. As part of this initiative, food supplies worth ₹30,000/- were provided and delivered to the home of another needy family for their daughter’s wedding arrangements.

Approximately 600 kg of essential food materials were collected and transported to the family’s doorstep, helping them manage the expenses of this important occasion with dignity.

Samoon Foundation remains committed to supporting daughters from financially struggling families so that their dreams of a respectful wedding can be fulfilled.

If you wish to support the marriage of daughters from such needy families, we request you to share this message with more people so that we can reach those who need our support and provide them with our valuable Samoon.

Samoon Foundation expresses heartfelt gratitude to the key donors who supported this noble initiative:

Virendra Negi Ji, Govind Rawat Ji, Narendra Rawat Ji, Sudarshan Panwar Ji, Sonam Negi Ji, Dhirendra Jethudi Ji, Lalita Chauhan Ji, Mamta Chauhan Ji and others.

Special appreciation to the ground-level team members who worked hard to deliver the ration supplies to the needy family’s home:

Ajay Pant Ji, Neeraj Pant Ji, Naresh Chauhan Ji, Dhirendra Rawat Ji, Deepak Bedwal Ji and others.

Vinod Jethudi
Team Samoon
Dedicated to the service of humanity


निर्धन परिवार की बेटी विवाह सहयोग अभियान
दिनांक: 9 अक्टूबर 2020
स्थान: उत्तराखंड

समूण फाउंडेशन उत्तराखंड के अति निर्धन परिवारों की बेटियों की शादी हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में एक और जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह हेतु समूण फाउंडेशन द्वारा ₹30,000/- की लागत से लगभग 600 किलोग्राम खाद्य सामग्री उनके घर तक पहुंचाई गई।

इस सहयोग के माध्यम से परिवार को बेटी के विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि वे सम्मानपूर्वक अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर सकें।

समूण फाउंडेशन का प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान किया जाए और उनके सपनों को पूरा करने में सहायता की जा सके।

यदि आप भी ऐसे जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना चाहते हैं तो कृपया इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक #Share करें, ताकि हम उन परिवारों तक पहुंच सकें और उन्हें अपनी अमूल्य समूण प्रदान कर सकें।

इस पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले समूण परिवार के मुख्य दानदाताओं का विशेष आभार:

वीरेंद्र नेगी जी, गोविंद रावत जी, नरेंद्र रावत जी, सुदर्शन पंवार जी, सोनम नेगी जी, धीरेंद्र जेठुड़ी जी, ललिता चौहान जी, ममता चौहान जी एवं अन्य सभी सहयोगी।

जरूरतमंद परिवार तक राशन सामग्री पहुंचाने में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले सदस्यों का योगदान भी अनुकरणीय है:

अजय पंत जी, नीरज पंत जी, नरेश चौहान जी, धीरेंद्र रावत जी, दीपक बेडवाल जी एवं अन्य सभी सदस्य।

विनोद जेठुड़ी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित